Move to Jagran APP

Coronavirus: चैती छठ की नीतीश ने दी शुभकामना तो राबड़ी बोलीं- कोरोना संकट से निजात दिलाएंगी छठी मइया

कोरोना वायरस के कहर को रोकने के लिए हर कोई तत्‍पर है। आम से खास तक इसमें लगे हुए हैं। यहां तक की पूजा-पाठ भी किये जा रहे हैं। चैती छठ से राबड़ी ने कोरोना से निजात दिलाने की मांग।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Fri, 27 Mar 2020 10:10 PM (IST)Updated: Fri, 27 Mar 2020 10:10 PM (IST)
Coronavirus: चैती छठ की नीतीश ने दी शुभकामना तो राबड़ी बोलीं- कोरोना संकट से निजात दिलाएंगी छठी मइया
Coronavirus: चैती छठ की नीतीश ने दी शुभकामना तो राबड़ी बोलीं- कोरोना संकट से निजात दिलाएंगी छठी मइया

पटना, जेएनएन। कोरोना वायरस के कहर को रोकने के लिए हर कोई तत्‍पर है। आम से लेकर खास तक इसमें लगे हुए हैं। यहां तक की पूजा-पाठ भी किये जा रहे हैं। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी ने चैती छठ पूजा की शु भकामना दी है। कहा है कि कोरोना का कहर खत्‍म होगा और जनता कामयाब होगी। दूसरी ओर, भागलपुर में गणगौर पर्व पर मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने शंकर-पार्वती से कोरोना संकट से निजात दिलाने की मांग की।  

loksabha election banner

नीतीश बोले: निर्देशों का पालन करते हुए छठ मनाएं 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को चैती छठ की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि छठ आत्मानुशासन का पर्व है। इसमें लोग आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचल और उदयीमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। उन्‍होंने कहा कि चैती छठ राज्यवासियों के लिए सुख, समृद्धि और शांति लेकर आए। वर्तमान में जो कोरोना वायरस का संक्रमण है उसे देखते हुए हर व्यक्ति को सजग एवं सतर्क रहने की जरूरत है। राज्य सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए लोक आस्था के इस पर्व को मनाएं।

राबड़ी बोलीं- छठी मइया की कृपा से कोरोना की जंग हम जीत लेंगे 

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्यवासियों को चैती छठ की शुभकामनाएं दी हैं। राजद नेताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि छठी मइया की कृपा बिहार वासियों पर बनी रहे। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि छठी मइया की कृपा और अपनी एकजुटता से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हम सब जरूर कामयाब होंगे। राबड़ी ने आग्रह किया कि आपदा की इस घड़ी में कोरोना से बचाव का प्रयास सब मिलकर करें। घरों में रहें और अकारण सड़कों पर न निकलें। बीमारी से बचाव के लिए सरकार द्वारा जो निर्देश जारी किया जा रहा है, उसका अनुपालन करें। ईश्वर जरूर हमारा साथ देगा। प्रदेश में हर तरफ शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहेगी। 

कोरोना से संकट में देश, शंकर-पार्वती से मांगी मन्नतें

भागलपुर में राजस्थानी पर्व गणगौर की पूजा शुक्रवार को हुई। मारवाड़ी समाज की सुहागिन महिलाओं ने घर-परिवार, समाज और देश की कुशलता की मंगल कामना की। भगवान भोले नाथ माता पार्वती से देशवासियों को कोरोना वायरस का वजूद मिटाने की मन्नतें की। मुख्य रूप से राजस्थान का यह पर्व है। गणगौर पर्व में शंकर-पार्वती की पूजा होती है।  

कौन के आंगन आलू रे, म्हारा मान गुमानी 

यह पर्व शहर के दर्जनों मारवाड़ी समाज के घरों में मना। पूजा-अर्चना के बाद महिलाएं कौन के आंगन आलू रे, म्हारा मान गुमानी..., हिंगलू भर बालद लाया रे, म्हारा मान गुमानी ढोला...जैसे गीत भी गाईं। 

समूह बनाकर नहीं हुई पूजा

चुनिहारी टोला निवासी प्रीति जोशी ने बताया कि भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा-अर्चना होती है। पारंपरिक गीत गा कर इस पर्व को मानती है। समाज की महिलाएं 25-50 का समूह बनाकर पूजा करती हैं। इस बार कोरोना की वजह से चार से पांच महिलाओं ने एक साथ पूजा की। कोरोना आपदा को ध्यान में रखते हुए घर पर ही पर्व को मनाया। चुनिहारी टोला, मारवाड़ी टोला जैसे 30 महोलले ऐसे है जिसमे मारवाड़ी परिवार के घर है उन सभी घरों में इस पर्व को बड़ी घूम धाम से मनाया गया। प्रीति जोशी, माया जोशी, सरला कड़ेल, प्रियंका कड़ेल, अंजू कड़ेल, आकांक्षा जोशी, दिव्या संथालिया, सुमन सिवनिवाला, पूजा वर्मा, प्रिया वर्मा, सरिता पोद्दार , रेखा डिडवानिया सहित अन्य महिलाएं घरों में ही पूजा-अर्चना की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.