Move to Jagran APP

नीतीश ने नहीं किया जनादेश का सम्मान : सुशील कुमार मोदी

जागरण फोरम के शिखर सम्मेलन 'लोकतंत्र सिर्फ राजनीति या जनभागीदारी' के दूसरे सत्र में पूर्व उपमुख्यमंत्री व वरीय भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि गठबंधन में सत्ताधारी दल के खिलाफ विपक्ष एकजुट होता रहा है, लेकिन बिहार में विपक्ष के खिलाफ सत्ताधारी एकजुट हुआ है।

By Amit AlokEdited By: Published: Thu, 20 Aug 2015 03:40 PM (IST)Updated: Thu, 20 Aug 2015 09:12 PM (IST)
नीतीश ने नहीं किया जनादेश का सम्मान : सुशील कुमार मोदी

पटना। जागरण फोरम के शिखर सम्मेलन 'लोकतंत्र सिर्फ राजनीति या जनभागीदारी' के दूसरे सत्र में पूर्व उपमुख्यमंत्री व वरीय भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि गठबंधन में सत्ताधारी दल के खिलाफ विपक्ष एकजुट होता रहा है, लेकिन बिहार में विपक्ष के खिलाफ सत्ताधारी एकजुट हुआ है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जनादेश का सम्मान नहीं किया। वे 'चुनावी गठबंधन और अवसरवादिता' विषय पर बोल रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि बिहार में विपक्ष को रोकने के लिए गठबंधन बन रहा है। सत्ता में बैठे लोगों को रोकने के लिए गठबंधन बन रहा है। यह अवसरवादी गठबंधन है या नहीं, जनता तय करेगी।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा, 15 साल जिसे जंगलराज कहा जाता है, उसमे पांच साल कांग्रेस भी शामिल थी। इसके सारे विधायक मंत्री थे। कांग्रेस को भी बिहार की सरकार ने मौका दिया था।

उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन लालू की सरकार को रोकने के लिए बना था। जनता ने इसे बहुमत दिया था। उद्धेश्य था कि राजद की सरकार लौटकर न आए। पांच साल अ'छा काम किया तो और बहुमत दिया।

उन्होंने कहा कि अगर हमे जनता ने मौका दिया था तो नीतीश कुमार को जनादेश का सम्मान करना चाहिए था। पर, उन्होंने गठबंधन तोड़ दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.