Move to Jagran APP

बिहार अंडर 19 महिला हाकी टीम में खेलेंगी सिवान की नाजिया खातून, आगे ओलंपिक पर टिकी नजर

बिहार अंडर 19 महिला हाकी टीम के लिए सिवान की नाजिया खातून का चयन किया गया है। नाजिया ने मुश्किल हालात में हिम्‍मत बनाए रखा तथा हौसले के बल पर मुकाम हासिल किया है। आगे उनकी नजर ओलंपिक पर टिकी है।

By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 17 Oct 2021 05:31 PM (IST)Updated: Sun, 17 Oct 2021 05:36 PM (IST)
बिहार अंडर 19 महिला हाकी टीम में खेलेंगी सिवान की नाजिया खातून, आगे ओलंपिक पर टिकी नजर
बिहार अंडर 19 महिला हाकी टीम की खिलाड़ी नाजिया खातून। तस्‍वीर: जागरण।

सिवान, जागरण संवाददाता। सिवान की नाजिया खातून का चयन बिहार महिला हाकी अंडर 19 टीम में हुआ है। वे राष्ट्रीय स्‍तर पर प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी। नाजिया ने कठिन हालात में मनाेबल बनाए रखा और हौसले के बल पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वे कहती हैं कि मंजिल अभी दूर है, यह तो रास्‍ते में एक पड़ाव है। नाजिया का चयन रांची में 21 अक्टूबर को आयोजित अंडर 19 महिला हाकी मैच में बिहार टीम के लिए हुआ है। नाजिया आगे ओलंपित में भारत का प्रतिनिधित्‍व करना चाहती हैं।

loksabha election banner

रांची में आयोजित अंडर 19 महिला हाकी टीम में मिली जगह

सिवान के रघुनाथपुर सिथत पंजवार गांव की मैरीकाम स्पोर्ट्स एकेडमी के कोच संतोष  कुमार सिंह ने बताया कि नाजिया का चयन रांची में आयोजित अंडर 19 महिला हाकी टीम के लिए टीम के अध्यक्ष मो. मुस्ताक अहमद ने किया है। मैच 21 अक्टूबर को निर्धारित है। नाजिया सिवान जिला महिला हाकी टीम की खिलाड़ी है। संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पूर्णिया में महिला खिलाडि़यों का 15 दिनों का कैंप लगा था, जिसमें प्रदेश की महिला खिलाड़ी शामिल हुईं थीं। इसमें सिवान जिले की भी दो लड़कियां शामिल हुईं थीं। उनमें बेहतर प्रदर्शन के आधार पर नाजिया का चयन नेशनल महिला हाकी खेल के लिए किया गया।

अब नजर नेशनल हाकी टीम व ओलंपिक पर

नाजिया सिवान के रघुनाथपुर प्रखंड के पंजवार गांव की रहने वाली है। उसके चयन से गांव समेत पूरे जिले में खुशी का माहौल है। लेकिन नाजिया ने यह उपलब्धि आसानी से हासलि नहीं की है। नाजिया  के पिता शौकत अली की मौत कोविड- 19 की पहली लहर में हो गई थी। इसने नाजिया को गहरा आघात दिया, लेकिन उसने पिता की इच्‍छा के अनुसार जिंदगी में कुछ बड़ा करने का संकल्‍प दृढ़ कर लिया। हौसले के बल पर बाधाओं को चीरते हुए नाजिया आगे बढ़ती गई। लगातार परिश्रम व कोशिश का नतीजा रहा कि उसका चयन बिहार महिला हाकी अंडर 19 में हो गया है। अब नाजिया की नजर नेशनल हाकी टीम में लगह बनाकर ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्‍व करने पर है।

फोटो- 17 डीएसआइ 6


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.