Move to Jagran APP

सिवान में घर में घुस कर महिला का गला रेता, दुष्कर्म की आशंका

बिहार के सिवान में घर में घुसकर महिला की गला रेतकर हत्‍या का मामला सामने आया है। वह गूंगी बहू के साथ घर में अकेली रहती थी। हत्‍या से पूर्व दुष्‍कर्म की आशंका भी जतायी जा रही है।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Tue, 16 Jan 2018 08:11 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jan 2018 11:09 PM (IST)
सिवान में घर में घुस कर महिला का गला रेता, दुष्कर्म की आशंका
सिवान में घर में घुस कर महिला का गला रेता, दुष्कर्म की आशंका

सिवान [जेएनएन]। बिहार के सिवान जिले के असांव थाना क्षेत्र के झंडा छपरा गांव में सोमवार की रात एक अधेड़ महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसकी पहचान गौतम दुबे की पत्नी चंपा देवी के रुप में की गई है। चंपादेवी के एक पुत्र की भी हत्या चार वर्ष पूर्व कर दी गई थी।

loksabha election banner

मंगलवार की सुबह हत्या की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के शरीर पर कपड़े नहीं होने के कारण पुलिस को आशंका है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई।

 जानकारी के अनुसार चंपा देवी के सभी बेटे दूसरी जगहों पर काम करते हैं। वह बहू के साथ घर में रहती थीं। सोमवार की रात चंपा के सबसे छोटे बेटे कमलेश दुबे ने मां से बात करने के लिए फोन किया। फोन बंद आने पर मंगलवार सुबह पड़ोसी से मां से बात कराने को कहा।

पड़ोसी का लड़का जब फोन पर बात कराने के लिए चंपा देवी के घर आया तो देखा कि आगे का दरवाजा बंद है। वह पीछे के दरवाजे पर गया तो पाया कि घर के अंदर से खून निकल रहा है। उससे जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। ग्रामीणों का शोर सुनकर चंपा देवी की मूक-बधिर बहू उठी। उसे ग्रामीणों ने बाहर निकाला। उसने इशारों से बताया कि उसे वारदात की कोई जानकारी नहीं हो सकी।

पुलिस ने बताया कि हत्यारों ने चंपा देवी का गला काट दिया था। उसके शरीर से कपड़े गायब थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.