Move to Jagran APP

Municipal Worker Strike : पटना में लग गया कचरे का ढेर, शहर में ही डंप हो गया 2900 टन कूड़ा

Municipal Worker Strike नगर निकाय के 30 हजार कर्मियों की हड़ताल की वजह से पटना में डोर टू डोर कचरा उठाव का कार्य लगातार चौथे दिन भी ठप रहा। जिसकी वजह से राजधानी में कचरे का ढेर लगा गया है।

By Rahul KumarEdited By: Published: Fri, 10 Sep 2021 12:10 PM (IST)Updated: Fri, 10 Sep 2021 12:10 PM (IST)
Municipal Worker Strike : पटना में लग गया कचरे का ढेर, शहर में ही डंप हो गया 2900 टन कूड़ा
पटना के अशोक राजपथ के चौधरी टोला मोड़ के समीप पसरी गंदगी। जागरण

जागरण संवाददाता, पटना । Municipal Worker Strike  नगर निकाय के 30 हजार कर्मियों की हड़ताल (Strike) की वजह से पटना में डोर टू डोर कचरा उठाव का कार्य लगातार चौथे दिन भी ठप रहा। कचरा नहीं उठने की वजह से पटना की सड़कों पर जहां तहां कचरे का ढेर लग गया है। नूतनराजधानी अंचल के यार्ड में खड़ी गाड़ियों की हवा निकाल दी गई है। सफाई के लिए यहां से गाड़ियां नहीं निकल पाईं। अधिकांश यार्ड से गाड़ियां तो निकली लेकिन बिना कचरा संग्रह किए वापस लौट आयीं। हड़ताली कर्मी शांतिपूर्ण तरीके से डोर टू डोर वाहन को वापस लौटने को मजबूर कर रहे हैं। पटना नगर निगम (Patna Nagar Nigam) मुख्य सड़कों के कचरा उठाने और सफाई कराने में परेशान हैं। रात्रि में ही सफाई हो पा रही है।

loksabha election banner

कचरे की ढेर से महामारी फैलने की आशंका

पटना के मोहल्ले-मोहल्ले में कचरे का अंबार लग गया है। इसकी वजह से महामारी फैलने की आशंका बढ़ गयी है। कचरे से बदबू आ रही है। शहर कचरा के कारण बजबजा रहा है। 2900 टन कचरा शहर के अंदर डंप हो गया है। शहरवासी परेशान हैं। एक हजार से अधिक स्थानों पर कचरे का ढेर लगा हुआ है। अब कचरे के कारण घरों से बाहर निकलने में भी परेशानी हो रही है। कचरे की ढे़र के बीच मानिंग वाक करने वाले परेशान हैं। एसकेपुरी पार्क के पास भी कचरा का ढेर लगा है। वहीं राजापुर पुल से बुद्धा कालोनी थाना के बीच मुख्य सड़क पर जगह-जगह कचरे जमा है। इसके साथ ही बाेरिंग रोड, बाेरिंग कैनाल रोड सहित कई वीआइपी मोहल्ले से रात में कचरा उठाय गया लेकिन सुबह होते होते ये इलाके भी कचरे पट गया।

कचरे से पट गया पटना शहर

लोहानीपुर, कदमकुआं, खेतान मार्केट, मछुआटोली, दरियापुर, लंगरटोली, मुसलहपुर, बाजार समिति, राजेंद्र नगर, कंकड़बाग में विभिन्न स्थानों पर पच कचरे का ढेर लगा है। वहीं चितकोहरा, पंजाबी कालोनी, अनीसाबाद पुलिस कालोनी, गर्दनीबाग, सरिस्ताबाद, जक्कनपुर, मीठापुर, दीघा, मैनपुरा, दुजरा, बुद्धाकालोनी, चकारम, एसकेनगर, किदवईपुरी, नागेश्र कॉलोनी मोड़, पुनाईचक, राजीच नगर, नेहरूनगर, इंद्रपुरी, पटेलनगर सहित शहर में जगह-जगह कचरे का अंबार लग गया है। 

 'हड़ताली हाथ में न लें कानून' 

नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा ने हड़ताली कर्मियों को चेतावनी दी है कि वे कानून हाथ में लें। शांतिपूर्ण तरीके से हड़ताल पर रहे। सफाई कार्य में बाधक बनने के बाद प्राथिमकी दर्ज कराई जाएगी। ऐसे कर्मियों को चिन्हित किया जा रहा है। वहीं बिहार लोकल बाडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि राज्य के सभी शहरी निकायों में गंदगी का अंबार लग गया है। इसके बाद भी सरकार मांगों की पूर्त्ति के लिए आगे नहीं आई है।उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हस्तक्षेप करने की मांग की है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.