इस भोजपुरी फिल्म में दिखेगा मोनालिसा का जलवा, जल्द रिलीज होगी
भोजपुरी फिल्म दुल्हन चाहीं पाकिस्तान के-2 में गार्गी पंडित, प्रदीप कुमार पांडेय चिंटू के साथ ही मोनालिसा के हुस्न का जादू भी दिखेगा। फिल्म जल्द ही पर्दे पर आएगी।
पटना [जेएनएन]। निर्माता, निर्देशक, संगीतकार राजकुमार आर.पांडेय की फिल्म 'दुल्हन चाही पाकिस्तान से - 2' की शूटिंग शुरू हो गई है और जल्द ही यह फिल्म पर्दे पर आएगी। यह फिल्म साल 2016 की उनकी ही ब्लॉक बस्टर फिल्म 'दुल्हन चाही पाकिस्तान से' का सिक्वल है।
इस बार 'दुल्हन चाही पाकिस्तान से - 2' प्रदीप कुमार पांडेय चिंटू के साथ बिग बॉस फेम मोनालिसा, शुभी शर्मा,गार्गी पंडित ,मंटू लाल, के के गोस्वामी, अली खान मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। वहीं, राजकुमार आर पांडेय ने दावा किया है कि 'दुल्हन चाही पाकिस्तान से - 2' साल की सबसे बड़ी फिल्म होगी। इसका कंसेप्ट और पटकथा काफी रिच है, जिसपर कई महीने तक उन्होंने काम किया है।
फिल्म को लेकर आज सेट पर सभी लोग उत्साहित नजर आये। इस दौरान प्रदीप पांडेय चिंटू ने कहा कि यह फिल्म मेरे लिए काफी मायने रखता है। पिछली बार दर्शकों ने 'दुल्हन चाही पाकिस्तान से' को खूब सराहा था। उम्मीद है कि वे 'दुल्हन चाही पाकिस्तान से - 2' को पसंद करेंगे।
इस बार तो फिल्म की भव्यता और अधिक होने वाली है। फिल्म का प्रजेंटेशन बड़े पैमाने पर हो रहा है। इसके गाने भी कर्णप्रिय होने वाली है। 'दुल्हन चाही पाकिस्तान से - 2' में शुभी शर्मा और मोनालिसा भी हमारे साथ पहली बार होंगी।
दोनों फिल्म इंडस्ट्री की अनुभवी और चर्चित अदाकारा हैं। हमें उम्मीद है कि 'दुल्हन चाही पाकिस्तान से' की तरह इस बार भी 'दुल्हन चाही पाकिस्तान से - 2' को लोगों का भरपूर प्यार मिलेगा।