Move to Jagran APP

मां को था अपनी बहू का इंतजार, घर आई बेटे की अर्थी

अपनी बहू का इंतजार कर रही मां की तब हालत खराब हो गई जब बहू के बदले उसके बेटे की अर्थी आई।

By Kajal KumariEdited By: Published: Mon, 08 May 2017 05:30 PM (IST)Updated: Mon, 08 May 2017 11:48 PM (IST)
मां को था अपनी बहू का इंतजार, घर आई बेटे की अर्थी
मां को था अपनी बहू का इंतजार, घर आई बेटे की अर्थी

पटना [जेएनएन]। जिस घर में दुल्हन के आने का इंतजार था, वहां रविवार सुबह दूल्हे की अर्थी पहुंची। दुल्हन के घर आने की राह देख रही मां बेटे की लाश पहुंचने के बाद बेसुध हो गई। सुधीर का घर भोजपुर जिला मुख्यालय, आरा से करीब 35 किलोमीटर दूर उतरदाहां गांव में है।

loksabha election banner

दूल्हे के गले में वरमाला डालते ही किसी ने दूल्हे पर गोली चला दी जिससे जयमाला के मंच पर ही दूल्हे की मौत हो गई। शादी में खुशी का माहौल गम के अंधेरे में डूब गया। अफरा-तफरी मच गई। पुलिस अब इस मामले की तहकीकात कर रही है। पुलिस ने दुल्हन का मोबाइल जब्त कर लिया है और उसकी जांच की जा रही है। 

घटना के बाद रविवार को जगदीशपुर इंस्पेक्टर बैजनाथ चौधरी ने पीलापुर गांव जाकर दुल्हन सुषमा से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि शादी तय होने के बाद होने वाले दूल्हे सुधीर ने उसे मोबाइल खरीदकर दिया था। वह अक्सर सुधीर से बातें किया करती थी। सुधीर को उसका किसी और से बात करना मंजूर नहीं था।

सुधीर की मां सुकिया देवी ने पुलिस को बताया कि जब भी उसका बेटा फोन लगाता था, तो लड़की का नंबर बिजी रहता था। सुधीर ने उससे इस बात की शिकायत भी की थी। इसके चलते वह तनाव में रहता था।

तीन महीने पहले तय हुई ती सुषमा और सुधीर की शादी

करीब तीन महीने पहले सुषमा व सुधीर की शादी तय हुई थी। पीलापुर गांव निवासी सुदेश्वर महतो को दो लड़के और दो लड़कियां हैं। भाई-बहनों में सुषमा सबसे बड़ी है। सुधीर के पिता वृंदानंद महतो की मौत चार साल पहले ही हो गई थी।

सुधीर के शरीर के जिस भाग में गोली लगी थी, उसका एक्स-रे भी कराया गया। लेकिन गोली का पिलेट नहीं दिखा। उधर, मृतक के चचेरे भाई आजाद सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। जांच के दौरान यह बात सामने आ रही कि काले रंग की शर्ट पहने एक शख्स ने सुधीर को पीठ में गोली मारी। उसके साथ दो अन्य युवक भी थे, जो उसके साथ ही भाग निकले।

पहले जब गोली चली तो लोगों को लगा कि पटाखे की आवाज है। बाद में जब सुधीर ने लोगों को चीख-पुकार मचाई, तब जाकर लोगों को मामला समझ में आया। इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा ले जाने के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस पूजा और जयमाल के दौरान रिकॉर्ड किए गए वीडियो फुटेज को खंगालकर हमलावर की पहचान करने में लगी हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.