Move to Jagran APP

नाबालिग के प्यार में पागल तीन बच्चों की मां मुंबई से आ गई बिहार, बोली- अब तो करूंगी इसी से शादी

मुंबई की रहने वाली महिला मिस कॉल पर मिले एक लड़के के प्यार में नालंदा के बिहार थाना क्षेत्र चली आई। तीन बच्चों की विधवा मां नाबालिग से विवाह करने की ख्वाहिश लेकर आई तो थी पर स्वजनों ने उसकी चाहत पर पानी फेर दिया। जानें आखिर हुआ क्या।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 03 Apr 2021 12:23 PM (IST)Updated: Sat, 03 Apr 2021 07:03 PM (IST)
नाबालिग के प्यार में पागल तीन बच्चों की मां मुंबई से आ गई बिहार, बोली- अब तो करूंगी इसी से शादी
बिहार थाने में बैठी मुंबई से आई प्रेमिका और नाबालिग लड़का। जागरण।

बिहार ऑनलाइन डेस्क, पटना। प्यार कहां उम्र की बंदिश देखता है। यही वो बंधन है जो सभी दायरे को पार कर जाता है। बिहार के नालंदा में ऐसा ही वाकया सामने आया है। मुंबई की रहने वाली मिस कॉल पर मिले एक लड़के के प्यार में नालंदा के बिहार थाना क्षेत्र चली आई। तीन बच्चों की विधवा मां नाबालिग से विवाह करने की ख्वाहिश लेकर आई तो थी पर स्वजनों ने उसकी चाहत पर पानी फेर दिया। परिवार को भनक लगी तो उन्होंने पुलिस से शिकायत कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस दोनों को थाने ले आई। महिला को समझाकर वापस मुंबई भेज दिया गया है। 

loksabha election banner

टिकटॉक पर अपलोड वीडियो से हुआ दीदार

बताया जाता है कि मुंबई की रहने वाली महिला के पति का निधन हो चुका है। उसके तीन बच्चे भी हैं। नालंदा के बिहार थाना क्षेत्र के रहने वाले नाबालिग लड़के से महिला की मिस कॉल के बाद बातें शुरू हुईं। कुछ ही दिनों बाद टिकटॉक पर दोनों ने अपलोड किए वीडियो से एक-दूसरे को देखा। फिर दोनों की कॉल पर बातें होने लगीं। दुख-सुख की चर्चा के बीच दोनों ने शादी करने की ठानी। विवाह करने की रजामंदी के बाद अचानक लड़के ने महिला से बातचीत करनी बंद कर दी। उसने वाट्सऐप और टिकटॉक के माध्यम से भी संपर्क करने की कोशिश की पर बात नहीं बनी। 

करने लगी शादी करने की जिद

लड़के से बात न होने पर महिला को जब कुछ समझ न आया तो वे सीधे नालंदा चली आई। लड़के से शादी करने बिहार थाना क्षेत्र पहुंची महिला को देखने के लिए सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वह लड़के से विवाह करने की जिद करने लगी। कहने लगी कि अब शादी करूंगी तो बस इसी लड़के से। इसी बीच किसी ने लड़के के स्वजनों को सूचना दे दी। डीएसपी शिब्ली नोमानी ने बताया कि अधेड़ महिला का मिस्ड कॉल किशोर के मोबाइल पर आया था। तब से उनके बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। पिछले कई महीने से फोन पर बातचीत और वाट्सऐप पर चैटिंग हो रही थी। तब तक उस अधेड़ महिला को यह पता नहीं चला कि जिससे वह प्रेम करने लगी है, वह नाबालिग है। बाद में समझाने के बाद महिला वापस मुम्बई लौट गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.