Move to Jagran APP

Bihar Coronavirus Update News: पटना, बेगूसराय, भागलपुर, मधुबनी और रोहतास में सर्वाधिक कोरोना संक्रमित; जानें जिलों का हाल

बिहार के पांच जिले ऐसे हैं जहां कोरोना ने सर्वाधिक लोगों को अपनी चपेट में लिया है। सिर्फ पांच जिलों में कोरोना के 1693 मरीज हैं पर सुखद बात भी है... जानें जिलों का हाल।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Fri, 19 Jun 2020 08:15 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jun 2020 08:15 PM (IST)
Bihar Coronavirus Update News: पटना, बेगूसराय, भागलपुर, मधुबनी और रोहतास में सर्वाधिक कोरोना संक्रमित; जानें जिलों का हाल
Bihar Coronavirus Update News: पटना, बेगूसराय, भागलपुर, मधुबनी और रोहतास में सर्वाधिक कोरोना संक्रमित; जानें जिलों का हाल

पटना, सुनील राज। बिहार के पांच जिले ऐसे हैं जहां कोरोना ने सर्वाधिक लोगों को अपनी चपेट में लिया है। सिर्फ पांच जिलों में कोरोना के 1693 मरीज हैं, पर सुखद बात यह है कि इन जिलों में एक्टिव केस महज 510 रह गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार ने बताया कि शुरूआत में मुंगेर, बक्सर, गोपालगंज जैसे जिलों में संक्रमण की दर ज्यादा थी, लेकिन इन जिलों को पीछे करते हुए पांच जिलों में संक्रमण तेजी से फैला। ये जिले हैं पटना, बेगूसराय, भागलपुर, मधुबनी और रोहतास। 

loksabha election banner

लोकेश कुमार ने बताया कि पटना सर्वाधिक संक्रमित जिला रहा है। यहां अब तक 373 संक्रमित मिल चुके हैं। बड़ी बात यह है कि इनमें से अब तक 1175 लोग ठीक भी हो चुके हैं। लोकेश कुमार के मुताबिक रोज ठीक होने वालों की बढ़ती संख्या के बाद  इन जिलों में एक्टिव केस की संख्या भी घटी है। उन्होंने बताया कि पांच जिलों में 1693 मरीजों के विरुद्ध एक्टिव केस की संख्या मात्र 510 है। 

इनके अलावा सात जिले ऐसे हैं जहां संक्रमितों की संख्या 200 से ऊपर हो गई है। इन सात जिलों में अब तक 1675 संक्रमित मिल चुके हैं। लेकिन इनमें अब तक 1242 लोग ठीक हो चुके हैं। जिसके बाद इन जिलों में कुल 455 एक्टिव केस रह गए हैं। 

आंकड़ों पर एक नजर

300 से ज्यादा संक्रमित वाले जिले 

जिला        पॉजिटिव      ठीक हुए      मृत     एक्टिव

पटना :       373           220           2         151

भागलपुर :   347           252           1          94

बेगूसराय  :  339           275           3         61

मधुबनी :    325           161           1         163

रोहतास :    309           267           1          41 

200 से ज्यादा संक्रमण वाले जिले 

जिला        संक्रमित         एक्टिव केस

सिवान        283             166

खगडिय़ा      296              22 

कटिहार       234              49

जहानाबाद     211            27  

बक्सर        200              63  

पूर्णिया        246              66

दरभंगा        205              62


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.