Move to Jagran APP

गणित में कैल्कुलस से होंगे सर्वाधिक प्रश्न

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा एक फरवरी से इंटर की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए बोर्ड की ओर से तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। परीक्षार्थी भी परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। इस बार गणित में सबसे अधिक कैल्कुलस के सवाल पूछे जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 02:00 AM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 02:00 AM (IST)
गणित में कैल्कुलस से होंगे सर्वाधिक प्रश्न
गणित में कैल्कुलस से होंगे सर्वाधिक प्रश्न

पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा एक फरवरी से इंटर की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए बोर्ड की ओर से तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। परीक्षार्थी भी परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। इस बार गणित में सबसे अधिक कैल्कुलस के सवाल पूछे जाएंगे।

loksabha election banner

राजधानी के उच्च माध्यमिक मिलर स्कूल के वरिष्ठ गणित शिक्षक डा. अरुण दयाल का कहना है कि इस वर्ष इंटर की परीक्षा में गणित में कुल 100 अंक के सवाल होंगे। इनमें से 50 प्रतिशत सवाल वस्तुनिष्ठ होंगे। प्रत्येक वस्तुनिष्ठ सवाल के लिए एक अंक निर्धारित किया गया है। इस वर्ष परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ सवाल होंगे, जिनमें से 50 सवालों को हल करना होगा।

------------

30 सवाल होंगे लघु उत्तरीय,

15 का देना होगा जवाब

इंटर की परीक्षा में 30 लघु उत्तरीय सवाल होंगे, जिनमें से 15 का जवाब देना होगा। प्रत्येक लघु उत्तरीय सवाल के लिए दो अंक निर्धारित किए गए हैं। लघु उत्तरीय सवालों का सटीक उत्तर देना होगा।

=======

आठ होंगे दीर्घ उत्तरीय सवाल,

चार का देना होगा जवाब

इंटर गणित में कुल आठ दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे। उसमें से चार सवालों का उत्तर देना होगा। प्रत्येक सवाल के लिए पांच अंक निर्धारित किए गए हैं।

=====

गणित में कैल्कुलस से

होंगे सर्वाधिक सवाल

गणित में हर टापिक से सवाल पूछे जाएंगे। सबसे अधिक अंक कैल्कुलस से होगा। विशेषज्ञों का कहना है कि कैल्कुलस से कुल 40 अंकों के सवाल होंगे। रिलेशन एवं फक्शन से 10 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। अलजबरा से 13 अंकों के, वेक्टर एवं थ्री डी से 18 अंक के, लिनियर एण्ड प्रोग्रामिग से और 9 अंक के प्रोबलिटी से 10 अंक के सवाल होंगे।

=========

विशेषज्ञों की राय

-माडल पेपर से निरंतर अभ्यास करें परीक्षार्थी

-माडल पेपर को निर्धारित समय पर हल करें

-एनसीईआरटी में दिए गए सवालों को करने से होगा लाभ

-किताब में दिए गए उदाहरण का प्रतिदिन अभ्यास जरूरी

-गणित का फिलहाल चार घंटे प्रतिदिन अध्ययन जरूरी

-सुबह में गणित बनाने से मिलेगा विशेष लाभ

-अब आगे के टापिक पढ़ने से बचें

-किताब के साथ-साथ पूर्व में बनाए गए नोट्स का भी निरंतर अध्ययन करें

========


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.