Result Scam: लालकेश्वर ने पत्नी के कॉलेज में कराई थी कॉपियों की जांच!
रिजल्ट घोटाले की जांच में जुटी पुलिस ने सोमवार को बिहार बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद और उनकी पत्नी ऊषा सिन्हा के खिलाफ और सुबूत जुटा लिए। दोनों अभी फरार हैं।
पटना [वेब डेस्क ]। रिजल्ट घोटाले की जांच में जुटी एसआइटी ने बिहार बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद और उनकी पूर्व विधायक पत्नी ऊषा सिन्हा के खिलाफ जांच तेज करते हुए सोमवार को कई और पुख्ता सबूत जुटाने का दावा किया। इस बात के सुबूत भी मिले हैं कि टॉपरों की कॉपियां लालकेश्वर ने अपनी पत्नी के कॉेलेज में जंचवाईं।
इस क्रम में एसआइटी ने गंगा देवी कॉलेज के एक स्टाफ देवनारायण को कब्जे में लेकर उससे लंबी पूछताछ की। ऊषा सिन्हा इसी गंगा देवी कॉलेज की प्रिंसिपल हैं। देवनारायण उनका करीबी है। देवनारायण ने इस बारे में एसआइटी को पुख्ता जानकारी देने के साथ कई और खुलासे किए हैं।
पढ़ेंःEx JDU MLA ऊषा सिन्हा की डिग्रियां भी जाली... ! आठ साल में कर गई थीं मैट्रिक
पुलिस को इस बात के प्रमाण भी मिले हैं कि लालकेश्वर प्रसाद बिहार बोर्ड का अध्यक्ष रहते यहां लगातार आना-जाना था। कॉलेज की प्रिंसिपल पत्नी थी जिस कारण दोनों ने अपने रसूख का पूरा फायदा उठाकर यहां पूरी तरह मनमर्जी की। बताया तो यह भी गया है कि बोर्ड के कई कागजात प्रायः यहां रखे जाते थे। एसआइटी की टीम ने सोमवार को यहां पहुंचकर कई सुबूत जुटाए।
पढ़ेः लब जिहादः नशा खिला बना लिया रेप का वीडियो, धर्म परिवर्तन करा रचा निकाह का ड्रामा