गूगल टीचर की ही तरह बन रहा मोबाइल एप, विद्यार्थी ले रहे पूरी जानकारी, हो रहे लाभान्वित
गूगल की तर्ज पर अब मोबाइ8 भी आपके टीचर बनते दिख रहे है। विद्यार्थी मोबाइल एप का सहारा लेकर पढ़ाई से संबंधित हर समस्या का समाधान चंद सेकेंडों में निकाल लेते है।
पटना [जेएनएन]। मोबाइल अब सिर्फ बातें करने की जरूरत भर नहीं है। मोबाइल वह सबकुछ जो आप चाहते है मिल जाएंगे। बशर्ते इसके इस्तेमाल पर आप अपना सद्पयोग बनाए रखे। इसके कई सकारात्मक पहलू आपकों दिख जाएंगे। विशेष कर उन छात्रों के लिए मोबाइल ज्यादा फायदेमंद है जिन्हें पढ़ाई की जरूरत है। यह मोबाइल आपके गूगल टीचर की ही तरह आप से व्यवहार करते है।
मतलब साफ है कि मोबाइल फोन अब गेम खेलने तक ही सीमित नहीं है। राजधानी पटना के युवा इसका इस्तेमाल भविष्य को दिशा देने में भी कर रहे हैं। स्मार्ट फोन की स्क्रीन पर कई तरह के एप का उपयोग कर छात्र अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हैं। इनमें बाइजूस, एक्स्ट्रा मार्क्स लर्निंग एप, मेरिट नेशन, अन अकेडमी, एग्जाम फियर आदि एप का छात्र अधिक प्रयोग कर रहे हैं।
स्कूल की पढ़ाई के साथ सेल्फ स्टडी भी बहुत जरूरी है। इस दौरान अगर कोई भी दिक्कत आती है तो इन एप की मदद से उसे उसी समय दूर किया जा सकता है। मैं बाईजूस लर्निंग एप से पढ़ाई के लिए मदद लेता हूं। इस एप में विडियो के जरिए पढ़ाया जाता है। यह एक 'पैरेंट कनेक्ट' एप है जिससे माता पिता अपने बच्चों पर नज़र रख सकते हैं।
इस तरह के माोबाइल एप से 12वीं की पढ़ाई में एग्जामफियर एप से काफी सहायता मिलती है। परीक्षा नजदीक आते ही इसी का सहारा लिया जाने लगता है। इसमें वीडियो के जरिए फिजिक्स के कठिन सवालों के जवाब बड़ी आसानी से मिल जाते हैं। टेक्स के सात इसमें वीडियो देखकर पढ़ाई करने की सुविधा दी जाती है।
यदि गणित समझने कोई समस्या है और स्कूल की पढ़ाई से मैथ पूरी तरह नहीं समझ आ रही तो मोबाइल एप से ज्यादा सहारा लिया जाता है।
ज्यादातर छात्रों को अंग्रेजी भाषा बोलने में परेशानी होती है। किसी भी क्षेत्र में नौकरी के लिए इंग्लिश का ज्ञान जरूरी है। अनअकेडमी एप से काफी सहायता मिली। इसमें वोकेबलरी सुधारने के लिए रोजाना वीडियो और टेक्स जारी किए जाते हैं।
जेनरल नॉलेज की जानकारी के लिए मेरिटनेशन एप काफी सहायक है। खासकर इसमें 10वीं की किताबों के सवाल के सभी जवाब हैं। हमेंशा टीचर आपके साथ नहीं रहते इस लिए मेरिट नेशन एप काफी सहायक है। एप में बोर्ड स्तर की पढ़ाई आसानी से की जा सकती है।