एमएलसी प्रत्याशियों के चयन पर भाजपा ने बुलाई बैठक, जानें किस रणनीति के तहत दिए जाएंगे टिकट
प्रत्याशियों के चयन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने शनिवार को बिहार भाजपा कोर ग्रुप की बैठक बुलाई है। एनडीए में टिकट बंटवारे और हिस्सेदारी को लेकर सहयोगी दलों की मांग की ओर शीर्ष नेतृत्व का ध्यान आकृष्ट किया।

राज्य ब्यूरो, पटना: बिहार में विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकार कोटे वाली 24 सीटों पर कभी भी चुनाव की घोषणा हो सकती है। विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकार वाली सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने शनिवार को बिहार भाजपा कोर ग्रुप की बैठक बुलाई है। इससे पहले शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद और जायसवाल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बिहार भाजपा के दोनों शीर्ष नेताओं ने प्रदेश में सत्ता और संगठन के अलावा राजनीतिक गतिविधियों से संबंधित जानकारी से अवगत कराया। एनडीए में टिकट बंटवारे और हिस्सेदारी को लेकर सहयोगी दलों की मांग की ओर शीर्ष नेतृत्व का ध्यान आकृष्ट किया।
Edited By Akshay Pandey