Move to Jagran APP

एमएलसी प्रत्याशियों के चयन पर भाजपा ने बुलाई बैठक, जानें किस रणनीति के तहत दिए जाएंगे टिकट

प्रत्याशियों के चयन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने शनिवार को बिहार भाजपा कोर ग्रुप की बैठक बुलाई है। एनडीए में टिकट बंटवारे और हिस्सेदारी को लेकर सहयोगी दलों की मांग की ओर शीर्ष नेतृत्व का ध्यान आकृष्ट किया।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 11:03 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 11:03 PM (IST)
एमएलसी प्रत्याशियों के चयन पर भाजपा ने बुलाई बैठक, जानें किस रणनीति के तहत दिए जाएंगे टिकट
बीजेपी एमएलसी चुनाव में प्रत्याशी चयन को लेकर मंथन करेगी।

राज्य ब्यूरो, पटना: बिहार में विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकार कोटे वाली 24 सीटों पर कभी भी चुनाव की घोषणा हो सकती है। विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकार वाली सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने शनिवार को बिहार भाजपा कोर ग्रुप की बैठक बुलाई है। इससे पहले शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद और जायसवाल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बिहार भाजपा के दोनों शीर्ष नेताओं ने प्रदेश में सत्ता और संगठन के अलावा राजनीतिक गतिविधियों से संबंधित जानकारी से अवगत कराया। एनडीए में टिकट बंटवारे और हिस्सेदारी को लेकर सहयोगी दलों की मांग की ओर शीर्ष नेतृत्व का ध्यान आकृष्ट किया। 

loksabha election banner
प्रत्याशियों के नाम पर विचार-विमर्श 
संगठन नेताओं के अनुसार कोर ग्रुप की बैठक के बाद पार्टी संभावित प्रत्याशियों के नाम पर विचार-विमर्श के बाद केंद्रीय नेतृत्व को प्रत्याशियों के नाम की सिफारिश करेगी। भाजपा के रणनीतिकारों के अनुसार पार्टी ने दो-तीन सीटों को छोड़कर 2015 के चुनाव में जीती हुई सभी सीटों पर प्रत्याशियों को तैयारी के निर्देश बहुत पहले ही दे दी थी। इसी आधार पर चार महीने पहले से भावी प्रत्याशी मतदाताओं को अभिनंदन समारोह के जरिए रिझाने में जुटे हैं।
कोर ग्रुप में कौन-कौन
कोर गु्रप में प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, उप मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री रेणु देवी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय, के अलावा सुशील मोदी, प्रेम कुमार, नंदकिशोर यादव, मंगल पांडेय, शाहनवाज हुसैन, भिखूभाई दलसानिया, नवल किशोर यादव, जनक राम, सम्राट चौधरी और राजेंद्र प्रसाद गुप्ता शामिल हैं। इसमें विशेष आमंत्रित सदस्य नागेंद्र नाथ और हरीश द्विवेदी हैं।
सीधे भाजपा की जीती हुई सीटें
औरंगाबाद, रोहतास, सारण, सिवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय, मधुबनी, पूर्णिया है।
2015 में स्थिति पर एक नजर
जदयू-पांच, भाजपा-11, लोजपा-एक, निर्दलीय-दो, कांग्रेस-एक और राजद-चार।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.