MLA अनंत सिंह पर नया शिकंजा: कांग्रेसी दिग्गज राजो सिंह हत्याकांड में भी होगा वॉयस टेस्ट
अनंत सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़तीं जा रही हैं। ताजा मामला कांग्रेसी दिग्गज रहे राजो सिंह की हत्या से जुड़े ऑडियो की एफएसएल जांच कर है। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर।
By Amit AlokEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 10:06 AM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 08:01 PM (IST)
पटना जेएनएन। बिहार के बहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह पर कानून कर शिकांजा अभी और कसने वाला है। अब पुलिस पूर्व मंत्री राजो सिंह की हत्या से जुड़े वायरल हुए उस ऑडियो क्लिप की जांच कराने की तैयारी में जुट गई है, जिसमें कथित रूप से अनंत सिंह की आवाज है। इस मामले में भी अनंत सिंह की आवाज का सैंपल लेकर उसकी फोरेंसिक जांच करायी जाएगी। इसके पहले कुख्यात भोला सिंह व उसके भाई की हत्या की साजिश के वायरल ऑडियो की फोरेंसिक जांच में अनंत सिंह की आवाज की पुष्टि हो चुकी है।
वायरल ऑडियो में राजो सिंह हत्याकांड का जिक्र
विदित हो कि दिग्गज कांग्रेसी राजो सिंह की हत्या शेखपुरा स्थित कांग्रेस कार्यालय में नौ सितंबर 2005 को कर दी गई थी। हत्या के वक्त राजो सिंह वहां लोगों से मिल रहे थे। वायरल ऑडियो में इस बात का जिक्र है कि राजो सिंह को किस तरह धमकी दी गई और बाद में हत्या कराई गई। ऑडियो में कथित रूप से मोकामा के विधायक अनंत सिंह की भी आवाज है। ऑडियो में एक सांसद का नाम भी आता है।
अनंत सिंह की आवाज की जांच कराएगी पुलिस
माना जा रहा है कि पुलिस भोला सिंह की हत्या की साजिश वाले ऑडियो की तरह राजो सिंह हत्याकांड से जुड़े अॉडियो की भी पुष्टि करेगी। इसके लिए अनंत सिंह को पुलिस मुख्यालय स्थित फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) लाया जाएगा। वहां अनंत सिंह की आवाज का सैंपल लेकर उसकी फोरेंसिक जांच कराई जाएगी।
विधायक प्रतिनिधि ने जांच व ऑडियो पर उठाए सवाल
इस मामले में सफाई देते हुए अनंत सिंह के विधायक प्रतिनिधि बंटू सिंह ने कहा कि यह फर्जी ऑडियो है, इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। ऑडियो को काट-जोड़कर बनाया गया है। उन्होंने भोला सिंह की हत्या की साजिश के ऑडियो में अनंत सिंह की आवाज की पुष्टि पर भी सवाल उठाया। पूछा कि हैदराबाद भेजे गए वॉयस सैंपल की रिपोर्ट क्यों नहीं सार्वजनिक की जा रही है?

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें