स्वजनों संग समारोह से लौट रही नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, रो-रोकर बताई दास्तान
पटना में नाबालिग के साथ सात लड़कों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। सात आरोपितों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
पटना, जेएनएन। अगमकुआं थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ सात लड़कों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला गुरुवार को प्रकाश में आया है। पीड़िता स्वजनों के साथ एक आयोजन से रात में घर लौट रही थी तभी रास्ते में सातों ने उसे खेत में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पूर्वी एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के सात आरोपितों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पीड़िता का बयान महिला थाने में दर्ज कराया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जाएगी।
रात नौ बजे परिवार वालों के साथ लौट रही थी घर
अगमकुआं थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह स्वजनों के साथ पीड़िता ने थाना पहुंच कर बताया कि उसके साथ 22 जून की रात सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। स्वजनों ने बताया कि 22 जून की रात लगभग नौ बजे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नाबालिग बड़ी पहाड़ी मोहल्ला में एक समारोह से घर लौट रही थी। तभी सात लड़कों ने मार्ग में नाबालिग को किसी प्रकार से अपने साथ कर लिया और समीप के खेत में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। नाबालिग के शोर मचाने पर स्वजन घटनास्थल पहुंचे। दुष्कर्म करने वाले आरोपितों ने स्वजनों को धमकी देते हुआ कहा कि पुलिस से शिकायत करने पर बुरा अंजाम भुगतना होगा।
डरे-सहमे स्वजनों ने सात के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
डरे-सहमे स्वजन गुरुवार को अगमकुआं थाना पहुंचकर दुष्कर्म के सातों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने नामजद आरोपितों में जयमंगल महतो के 20 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार उर्फ हॉर्लिक्सवा, पारस महतो का पुत्र उत्तम कुमार, दीपन महतो का पुत्र भोला कुमार, सुरेंद्र महतो का पुत्र महादेव कुमार, नेपाली महतो का पुत्र लक्ष्मण महतो उर्फ मुत्तुस्वामी, केदार मंडल का पुत्र अंजित कुमार तथा काटक का पुत्र मीरा कुमार को गिरफ्तार किया। गौरतलब हो कि पटना में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन थानों में शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं।