Move to Jagran APP

पुणे में 12 बिहारी मजदूरों की मौत पर मंत्री बोले- गरीबी नहीं शौक से होता पलायन, पहले भी दे चुके विवादित बयान

पुणे में 12 बिहारी मजदूरों की मौत को लेकर बिहार के अति-पिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद सिंह ने विवादित बयान दिया है। उनकी मानें तो बिहार में राजगार की कमी नहीं पलायन शौक से होता है।

By Amit AlokEdited By: Published: Mon, 01 Jul 2019 07:51 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jul 2019 11:07 PM (IST)
पुणे में 12 बिहारी मजदूरों की मौत पर मंत्री बोले- गरीबी नहीं शौक से होता पलायन, पहले भी दे चुके विवादित बयान
पुणे में 12 बिहारी मजदूरों की मौत पर मंत्री बोले- गरीबी नहीं शौक से होता पलायन, पहले भी दे चुके विवादित बयान

पटना/ भागलपुर [जागरण टीम]। बिहार में राजगार की कमी नहीं, लोग राजगार के लिए लोग राज्‍य से बाहर शौक से जाते हैं। ऐसा हम नहीं, हार के अति-पिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद सिंह कह रहे हैं। वे महाराष्ट्र के पुणे में दीवार गिरने से 12 बिहारी मजदूरों की मौत के संदर्भ में बोल रहे थे। पुणे की उक्‍त घटना के बाद बिहार में रोजगार की कमी को लेकर सवाल खड़ा हो गया है। मंत्री ने इसी को लेकर विवादित बयान दिया, जिससे सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। मंत्री विनोद सिंह पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं।

prime article banner

'बिहार में राजगार की कमी नहीं, पहले से कम हो रहा पलायन'

मंत्री विनोद सिंह ने कहा कि राज्‍य से पहले जितना पलायन होता था, अब नहीं हो रहा है। बिहार में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार ने रोजगार के अवसर बढ़ाए हैं। यहां रोगार की कमी नहीं। कुछ लोग गरीबी नहीं, शौक से भी बाहर चले जाते हैं। मंत्री ने कहा कि पुण्‍ो में जिन बिहारी मजदूरों की मौत हुई है, वे बिहार में एनडीए की सरकार बनने के पहले से वहां पर थे।

मंत्री के बयान पर आरजेडी ने उठाए सवाल

मंत्री विनोद सिंह के विवादित बयान पर आरजेडी नेता शक्ति यादव ने कहा कि उनकी (मंत्री की) बुद्धि कमजोर है। उनको दिखाई नहीं दे रहा कि बेरोजगारी का क्‍या आलम है। लोगों को बिहार में रोजगार मिले तो वे बाहर क्यों जाएंगे?

दीवार गिरने से हुई थी मजदूरों की मौत

विदित हो कि शुक्रवार को महाराष्ट्र के पुण्‍ो में भारी बारिश के दौरान एक निर्माणाधीन इमारत के पास 22 फीट ऊंची दीवार मजदूरों पर गिर गई। हादसे में बिहार के कटिहार के 12 मजदूरों की मौत हो गई थी।

पहले भी देते रहे विवादित बयान

मंत्री विनोद सिंह पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं। एक बार उन्‍होंने कहा था कि भारत माता की जय नहीं बोलने वाले पाकिस्तान माता की संतान हैं क्या? हालांकि, उन्‍होंने बाद में इसके लिए खेद जताया।

बीते साल 15 फरवरी को उन्‍होंने शहीद मुजाहिद खान की अंत्येष्टि में शामिल नहीं होने पर सफाई देते हुए विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि वे शहीद के परिवार से मिलने जा रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि वे अंत्‍येष्टि में क्यों नहीं गए तो उन्होंने कहा, 'मैंने दिल से उन्हें सैल्यूट किया। एक दिन पहले जाकर उन्हें जिंदा कर देते क्या? 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.