Move to Jagran APP

राजधानीवासियों को धूप से मिली राहत, मौसम विभाग का पूर्वानुमान 30 तक छाए रहेंगे बादल Patna News

राजधानीवासियों को धूप से राहत मिलेगी। एेसा मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है। बुधवार को पटना के मौसम में बदलाव हुआ है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Wed, 25 Sep 2019 01:17 PM (IST)Updated: Wed, 25 Sep 2019 01:17 PM (IST)
राजधानीवासियों को धूप से मिली राहत, मौसम विभाग का पूर्वानुमान 30 तक छाए रहेंगे बादल Patna News
राजधानीवासियों को धूप से मिली राहत, मौसम विभाग का पूर्वानुमान 30 तक छाए रहेंगे बादल Patna News

पटना, जेएनएन। दक्षिण -पश्चिम मानसून बिहार के सीमावर्ती प्रदेशों में तीन दिनों तक सक्रिय रहेगा। झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून के सक्रिय रहने का असर राज्य में पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 30 सितंबर तक राज्य में बादल छाए रहेंगे। तापमान सामान्य स्तर के करीब रहने की संभावना है। बुधवार पटनावासियों को धूप से राहत मिली है। आसमान पर बदरी छाई हुई है। इस बीच पटना का तापमान अधिकतम में 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं गया का टेम्प्रेचर 27 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।

loksabha election banner

इधर, राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गया का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूर्णिया का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक मानसून सक्रिय रहेगा।

इसका असर दक्षिण और पश्चिम बिहार में दिखेगा। गंगा के तटीय क्षेत्रों और दक्षिण- पश्चिम बिहार में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। बारिश के कारण 30 सितंबर तक तापमान यथावत रहने की संभावना है। इस बार 24 सितंबर तक सामान्य बारिश 164 एमएम की तुलना में 145 एमएम वर्षा दर्ज की गई है। अब तक सितंबर में 11 फीसद कमी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.