Move to Jagran APP

इस बार हाई होगा एमबीबीएस का कटआफ, बिहार के मेडिकल कालेजों में 1151 सीटों पर होगा नामांकन

MBBS Admission News आनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 22 जनवरी तक होगी। वर्ष 2019 में 720 में 568 कटआफ था। यह वर्ष 2020 में बढ़कर 610 हो गया। इस वर्ष भी यह संख्या 610 के आसपास ही रहने के अनुमान है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 10:26 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 10:26 PM (IST)
इस बार हाई होगा एमबीबीएस का कटआफ, बिहार के मेडिकल कालेजों में 1151 सीटों पर होगा नामांकन
मेडिकल कालेजों में नामांकन की घंटी बज चुकी है। सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, पटना: राज्य के सभी सरकारी एवं गैरसरकारी मेडिकल कालेजों में नामांकन की घंटी बज चुकी है। नामांकन के लिए नीट पास अभ्यर्थियों की आनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है। आनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 22 जनवरी तक होगी। वर्ष 2019 में 720 में 568 कटआफ था। वर्ष 2020 में बढ़कर 610 हो गया। इस वर्ष भी यह संख्या 610 के आसपास ही रहने के अनुमान है। राज्य में सरकारी मेडिकल कालेजों में नामांकन के लिए सबसे अधिक दबाव पीएमसीएच, एनएमसीएच व आइजीआइएमएस पर दवाब होता है।

loksabha election banner

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) मेडिकल कालेजों में नामांकन की प्रक्रिया करा रहा है। राज्य के सभी सरकारी मेडिकल कालेजों में स्टेट कोटे से एमबीबीएस की 1151 पर नामांकन होना है। इसके लिए एक फरवरी से आनलाइन डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन किया जाएगा।

  • - सामान्य वर्ग का कटआफ वर्ष 2019 में 568 और वर्ष 2020 में 610 रहा
  • - राज्य के सरकारी मेडिकल कालेजों में 1151 सीटों पर नामांकन की चल रही प्रक्रिया

- वर्ष 2019 कटआफ अंक

- कैटगरी    नीट एआइआर     अंक

- सामान्य      17000        568

- एससी         115096      414

- एसटी         120761       408

- ईबीसी         21826         555

- बीसी          17874          565

- आरसीजी      14392        576

- ईडब्ल्यूएस    17237         567

- डीक्यू         689017       137

वर्ष 2020

- कैटेगरी     नीट एआइआर      अंक

- सामान्य      15282          610

- एससी        125981         456

- एसटी         98537           486

- ईबीसी        18752           602

- बीसी          18536           603

- ईडब्ल्यूएस   20395            599

- आरसीजी     19094            602

- डीक्यू         751420         128 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.