Move to Jagran APP

बिहारः एमबीबीएस की 1151 सीटों के लिए आए 10 हजार आवेदन, यहां देखें किस कालेज में हैं कितनी सीटें

राज्य के सरकारी एवं गैर सरकारी मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस में नामांकन की प्रक्रिया बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) की ओर से की जा रही है। स्टेट कोटे के सीटों पर ही राज्य के अभ्यर्थियों का नामांकन होगा। इसके लिए एक फरवरी से आनलाइन कागजात वेरीफिकेशन किया जाएगा।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 11:09 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 11:09 PM (IST)
बिहारः एमबीबीएस की 1151 सीटों के लिए आए 10 हजार आवेदन, यहां देखें किस कालेज में हैं कितनी सीटें
राज्य कोटे की सीटों पर नामांकन के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन का समय खत्म हो गया है। सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, पटना: राज्य के सरकारी एवं गैर सरकारी मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस की 1,151 राज्य कोटे की सीटों पर नामांकन के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन का समय शनिवार की रात 12 बजे खत्म हो गया। इसमें देर रात तक लगभग 10 हजार से अधिक आवेदन आए। अब 24 जनवरी को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। राज्य के सरकारी एवं गैर सरकारी मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस में नामांकन की प्रक्रिया बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) की ओर से की जा रही है। स्टेट कोटे के सीटों पर ही राज्य के अभ्यर्थियों का नामांकन होगा। इसके लिए एक फरवरी से आनलाइन कागजात वेरीफिकेशन किया जाएगा। बीसीईसीईबी के विशेष कार्य पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि एमबीबीएस में 1,151 सीटों पर नामांकन के लिए देर रात तक 10 हजार से अधिक आवेदन आए। 

prime article banner

पीजी की 589 सीटों के लिए आज से काउंसलिंग

राज्य के सरकारी व गैर सरकारी मेडिकल कालेजों में पीजी के एमडी व एमएस की 589 सीटों पर नामांकन के लिए रविवार से काउंसलिंग होगी। इसके लिए हवाई अड्डा स्थित बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) के कार्यालय में काउंसलिंग होगी। बीसीईसीईबी के विशेष कार्य पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि सरकारी में 325 एवं निजी मेडिकल कालेजों में 264 सीटों पर नामांकन के लिए दोगुने अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। कोविड प्रोटोकाल को देखते हुए 50 अभ्यर्थियों का स्लाट बनाया गया है। 23 से 29 जनवरी तक काउंसलिंग, कागजात सत्यापन व सीट अलाटमेंट कराया जाएगा।

सरकारी मेडिकल कालेज -कुल सीट-सेंट्रल कोटा-राज्य कोटा- नामिनेटेड

पटना मेडिकल कालेज                      200             30             165      05

दरभंगा मेडिकल कालेज                     120             18             97        05

नालंदा मेडिकल कालेज                     150             23             123      00

एएनएम मेडिकल कालेज, गया              120             18             98        00

जेएलएनएम मेडिकल कालेज, भागलपुर    120             18             98        04

एसके मेडिकल कालेज, मुजफ्फरपुर        120             18             98        04

आइजीआइएमएस , पटना                  120             18             102       00

सरकारी मेडिकल कालेज, बेतिया          120             18             102       00

वद्र्धमान मेडिकल साइंस एंड रिसर्च, पावापुरी 120           18             102      00

कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कालेज, मधेपुरा      100             15             85        00

ईएसआइसी मेडिकल कालेज, पटना        100             15             50        00 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.