Move to Jagran APP

मौर्यलोक बनेगा राजधानी की शान, सूरत बदलने को टॉवर पर पेंटिंग कर बनाई जा रहीं तस्वीरें

पटना नगर निगम मौर्यलोक को संवारने के कई काम कर रहा है। टॉवर की पेंटिंग कर बड़ी-बड़ी तस्वीरें बनाई जा रही हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 12:27 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 12:27 PM (IST)
मौर्यलोक बनेगा राजधानी की शान, सूरत बदलने को टॉवर पर पेंटिंग कर बनाई जा रहीं तस्वीरें
मौर्यलोक बनेगा राजधानी की शान, सूरत बदलने को टॉवर पर पेंटिंग कर बनाई जा रहीं तस्वीरें

पटना, जेएनएन। मौर्यलोक मार्केट राजधानी की शान बनकर उभरेगा। इसकी सूरत बदलने की कार्रवाई तेज हो गई है। स्वच्छता के एक केंद्र के रूप में इसे जाना जाएगा। इसके लिए पटना नगर निगम ने कवायद तेज कर दी है। जल्द ही मौर्यलोक मार्केट नए रूप रंग में दिखेगा। 

loksabha election banner

टॉवर की पेंटिंग कर बनाई जा रहीं बड़ी-बड़ी तस्वीरें 

पटना नगर निगम मौर्यलोक को संवारने के कई काम कर रहा है। टॉवर की पेंटिंग कर बड़ी-बड़ी तस्वीरें बनाई जा रही हैं। एक टॉवर की तस्वीर बनकर तैयार हो गई है। तस्वीर में एक महिला चिकित्सक मास्क पहने नजर आ रही, जो लोगों को मास्क पहनकर घर से निकलने के लिए जागरूक कर रही है। नगर निगम कर्मी सैनिटाइजेशन करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में एक महिला पुलिसकर्मी भी दिखाई गई है। जिसे कोरोना संक्रमण से बचाव का प्रतीक माना जा रहा है। टॉवर पर उकेरी जा रहीं तस्वीरें लोगों को जागरूक करने के लिए हैं। इसमें कोरोना वायरस के प्रभाव से बचाव पर अधिक ध्यान दिया गया है। 

कचरे से भरे गार्डेन की सफाई कराकर किया जा रहा हरा-भरा

मौर्यलोक कॉम्प्लेक्स भवन शीघ्र ही नए स्वरूप में दिखेगा। कैंपस को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कचरे से भरे गार्डेन की सफाई कराकर हरा-भरा बनाया जा रहा है। स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा वाला गार्डेन शीघ्र ही हरियाली से अपनी ओर ध्यान आकृष्ट कराएगा।

कैंपस को लाइब्रेरी की तर्ज पर विकसित करेगा पटना नगर निगम

पटना नगर निगम कैंपस में लाइब्रेरी की तर्ज पर यहां विकसित करेगा। न्यूज पेपर और पुस्तकें रखी रहेंगी। ब'चे यहां बैठकर पढ़ सकेंगे। स्वामी विवेकानंद पार्क के बगल में लाइब्रेरी की व्यवस्था रहेगी। सभी गेट बंद किए जाएंगे। अगले हिस्से का एक गेट खुला रहेगा। गेट के मामले में शीघ्र फैसला लिए जाने की बात हो रही है। कैंपस के सभी गड्ढे भरने का काम प्रारंभ हो गया है। अब जल्द ही मौर्या लोक मार्केट नए स्वरूप में दिखेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.