पटना में घर में घुसे अपराधियों ने पति को जमकर पीटा, खेत ले जा पत्नी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म
पटना के मोकामा में सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना बुधवार की देर रात दो बजे की है। वारदात में मारपीट से पत्नी और पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।
पटना, जेएनएन। मोकामा के घोसवरी थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना बुधवार की देर रात दो बजे की है। यहां घर में घुसे दो अपराधियों ने पत्नी और उसके पति को जमकर पीटा, मारपीट के बाद बदमाश महिला को घर से घठा ले गए। पीड़ित के घर के बगल स्थित खेत में ले जाकर उसके साथ दो दरिंदों ने बारी-बारी से मुंह काला किया। मारपीट में महिला और उसके पति को काफी चोटें आई हैं। उनका इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलने पर घोसवरी थाने की पुलिस मामले की छानबीन करने पहुंच गई है। आरोपित वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए हैं।
वारदात का विरोध करने पर जमकर पीटा
मिला जानकारी के अनुसार महिला और उसका पति खाना खाकर रोज की तरह बुधवार की रात सो गए थे। देर रात करीब दो बजे दो संख्या में बदमाश उसके घर में घुस गए। इसके पहले स्वजन कुछ समझ पाते कि अपराधी महिला को जबदस्ती घर से अपने साथ ले जाने लगे। घटना का विरोध करने पर बदमाशों ने पति और पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के बाद दरिंदे महिला को घर से उठा ले गए और पास के ही खेत में ले जाकर दो ने बारी-बारी से उसके साथ मुंह काला किया।
मारपीट में दोनों हुए लहूलुहान
वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपित घायल महिला को खेत में ही छोड़कर भाग गए। पीड़ित किसी तरह घर पहुंची तो देखा कि बदमाशों द्वारा मारपीट से पति की हालत भी गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर घोसवरी थाने की पुलिस मामले की छानबीन करने पहुंच गई है। पति और पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अभी तक किसी के खिलाफ थाने में एफआइआर दर्ज नहीं कराई गई है।