Move to Jagran APP

पटना के आलमगंज में विवाहिता ने फंदे से झूल की खुदकुशी, पति व ससुराल पक्ष पर FIR

राजधानी के आलमगंज थाना क्षेत्र में विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। मामले में मृतका के स्वजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या का मामला दर्ज कराया है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 18 Jul 2020 03:08 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jul 2020 03:08 PM (IST)
पटना के आलमगंज में विवाहिता ने फंदे से झूल की खुदकुशी, पति व ससुराल पक्ष पर FIR
पटना के आलमगंज में विवाहिता ने फंदे से झूल की खुदकुशी, पति व ससुराल पक्ष पर FIR

पटना, जेएनएन। आलमगंज थाना क्षेत्र के सक्का टोली में शुक्रवार की रात 25 वर्षीय विवाहिता ने घर में खुदकुशी ली। घटना की सूचना शनिवार की दोपहर पुलिस को मिली। महिला ने पंखे के सहारे कपड़ा फंसाकर अपनी जान ली। जानकारी मिलने पर पहुंची आलमगंज थाना क्षेत्र की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नालंदा मेडिकल कॉलेज पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचना दानिया खान के रूप में हुई है। मृतक के स्वजनों ने मामले में पति सहित ससुराल के अन्य पक्षों के खिलाफ प्रताड़ना का मामला आलमगंज थाना में दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। विवाहिता महिला के गले में फांसी के फंदे का निशान पाया गया। जिससे प्रतीत होता है कि उसकी जान गला घुटने से हुई है। 

loksabha election banner

शुक्रवार की रात लगाई थी फांसी

थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात सूचना मिली कि सक्का टोली मोहल्लेवासी साबिर खान की 25 वर्षीया पुत्री दानिया खान ने कमरे के पंखा में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा।

विवाहिता के गले पर निशान

जांच कर रही पुलिस के अनुसार विवाहिता के गले में निशान पाया गया है। मृतका के परिजनों ने बताया है कि दानिया की शादी फुलवारीशरीफ में रहने वाले रिजवान से हुई थी। शादी के बाद ससुराल में प्रताड़ना मिलने के कारण विवाहिता दो वर्षों से नैहर सक्का टोली में रह रही थी।

स्वजन बोले, बेटी को ससुराल में किया जाता था प्रताड़ित

मृतका के पिता ने थानाध्यक्ष को बताया कि सास-ससुर तथा पति के प्रताड़ना से ऊब कर नैहर में रह रही दानिया ने मौत को गले लगाया है। उन्होंने कहा कि बेटी को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था। स्वजनों ने बयान में मृतका के पति, सास-ससुर को आरोपित किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.