Move to Jagran APP

शेखपुरा में विवाहिता के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म, पंचायत में नहीं सुलझा मामला तो कराई FIR

बिहार के शेखपुरा जिले में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पड़ोसी ने घर में घुसकर उसके साथ मुंह काला किया।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Mon, 14 Sep 2020 07:29 PM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2020 07:29 PM (IST)
शेखपुरा में विवाहिता के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म, पंचायत में नहीं सुलझा मामला तो कराई FIR
शेखपुरा में विवाहिता के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म, पंचायत में नहीं सुलझा मामला तो कराई FIR

शेखपुरा, जेएनएन। जिला के करंडे थाने के एक गांव में विवाहिता साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित विवाहिता ने शेखपुरा के महिला थाना में गांव के ही युवका विक्रम कुमार के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है वह रात में अपने घर में सोयी थी, तभी बगल का युवक विक्रम ने घर में घुसकर उसके साथ जबर्दस्ती की। वारदात के बाद से आरोपित फरार है, करंडे थाने की पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। 

loksabha election banner

चार दिन बाद महिला थाने में कराई लिखित शिकायत

महिला थाना की एसएचओ यशोदा कुमारी ने बताया यह घटना नौ सितंबर की ही है। पहले पीड़ित पक्ष आरोपी के साथ गांव में भी पंचायत कर मामला सुलझाने का प्रयास किया, जब मामला नहीं सुलझा तब चार दिन बाद महिला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का पति मुंबई में रहता है। 22 साल की इस विवाहिता के दो बच्चे भी हैं। बताया जाता है कि रात में जब विवाहिता का ससुर किसी काम से घर के बाहर गया था इसी दौरान पड़ोसी विक्रम ने वारदात को अंजाम दिया। इधर महिला थाने की एसएचओ ने बताया यह मामला विवाहेत्तर प्रेम-प्रसंग से भी जुड़ा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की शुरुआती जांच के साथ पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जाएगी। 

एक साल से फरार हत्या अभियुक्त को गिरफ्तार 

शेखपुरा: शेखपुरा जिले के कसार थाना पुलिस के द्वारा हत्या अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार हत्या अभियुक्त कसार थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी सुरेश चौहान और वीरेंद्र चौहान है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नजीबुल्लाह खान ने बताया कि एएसआई पप्पू सिंह के नेतृत्व में छापेमारी कर नालंदा जिले के गिरियक से दोनों को गिरफ्तार किया गया। दोनों पर दो साल पूर्व शौच के लिए गई एक दलित महिला की हत्या का आरोप है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.