Move to Jagran APP

पति को छोड़ प्रेमी के गले में डाली वरमाला, पटना की लड़की ने पहले वाले से तलाक का नहीं किया इंतजार

विवाहिता ने अपने पति को त्याग कर प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी। फिलहाल तलाक के पहले दूसरा विवाह समाज के समक्ष बड़ा प्रश्न है। दरअसल किंजर थाना क्षेत्र के झुनाठी गांव की एक विवाहिता ने अपने ही गांव के एक युवक के साथ प्रेम विवाह रचा लिया।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 09:43 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 09:43 PM (IST)
पति को छोड़ प्रेमी के गले में डाली वरमाला, पटना की लड़की ने पहले वाले से तलाक का नहीं किया इंतजार
अरवल में प्रेमिका के गले में वरमाला पहनाता प्रेमी।

संवाद सहयोगी, किंजर, अरवल। बिहार के अरवल में एक विवाहिता ने अपने पति को त्याग कर प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी। फिलहाल तलाक के पहले दूसरा विवाह समाज के समक्ष बड़ा प्रश्न है। दरअसल किंजर थाना क्षेत्र के झुनाठी गांव की एक विवाहिता ने अपने ही गांव के एक युवक के साथ प्रेम विवाह रचा लिया। उजाला कुमारी गांव के लड़के बिल्ला कुमार से प्रेम करती थी। हालांकि लड़की के परिजनों ने उसकी शादी पालीगंज थाना क्षेत्र में दो साल पहले ही कर दी थी। शादी के बाद उसका एक बच्चा भी है, लेकिन मायके में हुआ प्यार कम नहीं हुआ था। कुछ दिनों से लड़की अपने मायके में ही रह रही थी और अपने प्रेमी से मिलती-जुलती भी रहती थी। अरवल एसपी राजीव रंजन ने कहा कि मेरी जानकारी में यह मामला फिलहाल नहीं है। शादी तो दोनों पक्ष के लोगों की रजामंदी से ही कराई गई होगी, सामाजिक सद्भावना कायम करने में पुलिस सहयोग जरूर करती है। पूरे मामले की जानकारी हासिल की जा रही है।

loksabha election banner

एक दूसरे के साथ रहने का वचन दोहराते रहे दोनों

इस समस्या को लेकर शुक्रवार की रात लड़का तथा लड़की के परिवार के बीच झगड़ा हुआ। झगड़े की जानकारी मिलने पर गांव में पुलिस पहुंची। पुलिस जब दोनों पक्ष के लोगों से झगड़े के कारण की जानकारी हासिल की तो पूरा मामला प्रेम प्रसंग का निकला। पुलिस द्वारा लड़का-लड़की दोनों से जब पूछताछ की गई तो वे लोग एक दूजे के साथ रहने की वचन को दोहराते रहे। इस स्थिति में झगड़े को शांत करने का एकमात्र रास्ता दोनों प्रेमी की शादी करवाना ही था। किंजर थाने की पुलिस प्रेमी युगल तथा उनके परिजनों के साथ थाने के समीप अवस्थित मंदिर में पहुंचे। शनिवार को थाने के समीप मंदिर में प्रेमी युगल की विधिवत शादी रचाई गई। इस दौरान दोनों पक्ष के लोग के साथ-साथ गवाह के रूप में पुलिसकर्मी भी शामिल रहे। पहले से शादीशुदा उजाला कुमारी अपने प्रेमी बिल्ला को वापस पाकर फूली नहीं समा रही थी, वही बिल्ला भी इस शादी से काफी खुश था। उन लोगों ने बच्चे को भी अपनाते हुए उसे अपने साथ रखने का निर्णय समाज को सुना रहे थे। फिलहाल समाज और पुलिस के पहल से उजाला और बिल्ला को अपना प्यार बिछड़ने के बावजूद भी मिल गया। जैसे ही दोनों प्रेमी युगल को शादी के लिए थाने के सभी मंदिर में लाया गया चर्चा आसपास के इलाकों में जोर-शोर से होने लगी। इस अनोखी शादी को देखने के लिए आसपास के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इलाके में इस शादी की चर्चा खूब हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.