पटना के पुनाईचक में लगी आग, कई घर खाक
राजधानी पटना के पुनाईचक में आग लगने के लाखों की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गई। करीब 50 घर इस अगलगी में जलकर खाक हो गए।
पटना [जेएनएन]। गर्मी की मौसम की शुरुआत होते ही बिहार में आगलगी की घटनाएं शुरू हो गई है। आज राजधानी पटना के पुनाईचक में स्थित झोपड़पट्टी में दोपहर के समय आग लग गई। इस अगलगी की घटना में लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई।
प्लाटस्टिक सीट और फूस से बनी होने के कारण झोपडि़यों में तेजी से आग फैल गई। जबतक लोगों को कुछ समझने और करने का मौका मिलता, आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। 50 से ज्याकदा झोपडि़यां खाक हो गई। घरों में रखे सिलिंडर गैस एक के बाद एक बिस्फोरट करने लगे।
यह भी पढ़ें: बच्चों के विवाद में एसिड अटैक, दो महिलाएं झुलसी
आग लगने के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। झोपडि़यों में रहने वाले लोगों को जो भी कीमती सामान हाथ में लगा, उसे लेकर जान बचाने के लिए घर से भागे। चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। लोग अपने आशियाने को अपने आंखों के सामने मिट्टी में मिलते हुए देख रहे थे।
अगलगी की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक लाखों की संपत्ति स्वाहा हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें: पशु की जान बचाने को घर छोड़ रहे ग्रामीण