MCD चुनाव नतीजों पर मांझी का तंज, मुंगेरीलाल के सपने देखना बंद करें नीतीश
दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत पर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के सुप्रीमो जीतनराम मांझी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे लेकर नीतीश कुमार पर कटाक्ष किए।
पटना [जेएनएन]। दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत पर एनडीए के घटक दल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को बधाई दी है। साथ ही मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब नीतीश कुमार को मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद कर बिहार के विकास की बात करनी चाहिए।
मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार की बिहार से बाहर एक वार्ड पार्षद जिताने की भी हैसियत नहीं है, लेकिन वे दिल्ली नगर निगम चुनाव में अपने प्रत्याशियों को जिताने निकले थे। वे देश का प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। मांझी ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि नीतीश कुमार मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद कर दें और बिहार के विकास पर ध्यान दें।
यह भी पढ़ें: MCD चुनाव में जीत पर बोली BJP, मोदी के प्रति भरोसे को मिला वोट
यह भी पढ़ें: MCD चुनाव में BJP की जीत पर बोले सुशील मोदी, दिल्ली के बिहारियों ने नीतीश को नकारा