Move to Jagran APP

बिहार में 26 साल बाद टूटी सियासी संक्रांति की परंपरा, आरजेडी और जेडीयू ने दही-चूड़ा भोज से बनाई दूरी

Makar Sankranti 2021 बिहार में मका संक्रांति के अवसर पर सियसी दही-चूड़ा भोज में राजनीति की खिचड़ी पकने की परंपरा रही है। लेकिन 26 साल बाद पहली बार ऐसा नहीं हुआ। राजनीतिक गलियारे में आरजेडी व जेडीयू के दही-चूड़ा भोज की कमी खली।

By Amit AlokEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 10:37 AM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 09:05 PM (IST)
बिहार में 26 साल बाद टूटी सियासी संक्रांति की परंपरा, आरजेडी और जेडीयू ने दही-चूड़ा भोज से बनाई दूरी
साल 2017 की मकर संक्रांति के अवसर पर नीतीश कुमार को दही का टीका लगाते लालू यादव। फाइल तस्‍वीर।

पटना, राज्य ब्यूरो। बिहार में दही-चूड़ा भोज के जरिए नए सियासी समीकरणों को गढ़ने की परंपरा 26 साल बाद टूट गई। कोरोना संक्रमण के दौर में इस बार सियासी गलियारों में मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन नहीं हो सका। न ही राजनीतिक दलों के बीच गहमागहमी देखी गई। राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) और उनकी पार्टी तथा जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्‍ठ नेता बशिष्ठ नारायण सिंह (Vashistha Narayan Singh) के भोज की कमी खली।

loksabha election banner

लालू प्रसाद यादव ने 1994-95 में की थी शुरुआत

बिहार में दही-चूड़ा भोज की शुरुआत लालू प्रसाद ने 1994-95 में की थी। तब वे मुख्यमंत्री थे। लालू प्रसाद यादव ने आम लोगों को अपने साथ जोड़ने के लिए दही-चूड़ा भोज का आयोजन शुरू किया था। इसकी खूब चर्चा हुई। फिर यह आरजेडी की परंपरा बन गई। चारा घोटाला में उनके जेल जाने के बाद पार्टी ने यह परंपरा कायम रखी।

हालांकि, इस बार न तो आरजेडी कार्यालय में और न ही राबड़ी देवी आवास पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन हो हुआ। हां, लालू प्रसाद यादव ने मकर संक्रांति को लेकर सोशल मीडिया के जरिए पार्टी के लिए संदेश जरूर जारी किया। उन्होंने अपने विधायकों और पार्टी के अन्य नेताओं को गरीबों को दही-चूड़ा खिलाने का निर्देश दिया। कोरोना की वजह से जेडीयू ने भी संक्रांति पर भोज आयोजित नहीं किया। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने औपचारिक रूप से संदेश जारी कर इसकी जानकारी दी।

बिहार में खूब होती रही है दही-चूड़ा पर सियासत

बिहार में दही-चूड़ा भोज के आयोजन में आनेवाले दिनों की राजनीति के अक्‍स भी देखे जाते रहे हैं। महागठबंधन की सरकार के दौर में साल 2017 की मकर संक्रांति के अवसर पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को दही का टीका लगाकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया था। मतलब आरजेडी व जेडीयू में सबकुछ ठीक रहने का संदेश देने का था। हालांकि, यह कोशिश नाकाम नही। मकर संक्रांति के ऐसे ही एक दही-चूड़ा भोज के दौरान लालू प्रसाद यादव व नीतीश कुमार के कटे-कटे अंदाज से आने वाले वक्‍त की राजनीति झलकती दिखी थी। बिहार में एक बार फिर राजनीतिक कयासों के बीच मकर संक्रांति के दही-चूड़ा भोज का इंतजार था। हालांकि, इस बार की संक्रांति बिना कोई राजनीतिक संकेत दिए संपन्‍न हो गई।

यह भी पढ़ें: Makar Sankranti 2021: बिहार में कड़ाके की ठंड के बीच आस्‍था की डुबकी, जानिए मकर संक्रांति के शुभ मुहूर्त

यह भी पढ़ें: Makar Sankranti 2021: राज्‍यपाल व मुख्‍यमंत्री ने दी बधाई, लालू के निर्देश पर आरजेडी का गरीबों को दही-चूड़ा भोज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.