Top Patna News Of The Day 26 July 2019, बक्सर में 50 लाख रुपये की शराब जब्त, भाइयों का झगड़ा छुड़ाने गई मां का बेटे ने किया कत्ल, पति ने पत्नी और बहन के पेट में गोदा चाकू, व्यवसायी को गोली मारकर छह लाख लूटे
बक्सर के नावानगर थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात भारी मात्रा में शराब जब्त की गई। इसकी कीमत 43 लाख रुपये आंकी गई है। चालक और खलासी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए हैं।
Top Patna News, 26 July Patna News, Top Patna News of the day, पटना की प्रमुख खबरें, पटना की टॉप खबरें।
बक्सर में 50 लाख रुपये की शराब जब्त
पटना, जेएनएन। राज्य में शराबबंदी कानून को मुंह चिढ़ाने का एक और मामला सामने आया है। बक्सर में गुरुवार की देर रात पुलिस ने संदिग्ध लगने पर एक ट्रक को रोका तो होश उड़ गए। अंदर शराब ही शराब थी। 943 पेटियों और बोरियों में रखी शराब की कीमत 50 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस को देख ट्रक चालक और खलासी फरार होने में सफल हुए हैं।
भाइयों का झगड़ा छुड़ाने गई मां का बेटे ने किया कत्ल
गोपालगंज, जेएनएन। जिले के बरौली थाना क्षेत्र में दो भाइयों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने गई मां की बेटे ने हत्या कर दी। वारदात को अंजाम गला दबाकर दिया गया। घटना के बाद आरोपित घर छोड़कर फरार हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतका की पहचान इलाइची देवी के रूप में हुई है।
पति ने पत्नी और बहन के पेट में गोदा चाकू
वैशाली, जेएनएन। हाजीपुर में शुक्रवार की सुबह मामूली विवाद में पति ने तैश में आकर पत्नि के पेट में चाकू गोद दिया। बीच बचाओ करने आई बहन को भी उसने नहीं छोड़ा। उसे भी चाकू मारकर घायल कर दिया। दोनों घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां गंभीर अवस्था में आरोपित की पत्नी को पटना रेफर कर दिया गया है। चाकू मारकर आरोपित फरार हो गया है।
व्यवसायी को गोली मारकर छह लाख लूटे
छपरा, जेएनएन। जिले में शुक्रवार की दोपहर कपड़ा व्यवसायी कुंदन कुमार को गोली मारकर छह लाख रुपये लूट लिए गए। वारदात को अंजाम देर अपराधी फरार हो गए हैं। गोली व्यवसायी के पैर में लगी है। काफी खून निकल जाने के कारण व्यवसायी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप