Top Patna News Of The Day 13 August 2019, BPSC 63वीं मुख्य परीक्षा का आज जारी करेगा परिणाम, पटना में खाना बनाते समय फटा सिलेंडर
पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में मंगलवार को सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। हादसे में तीन छात्र गंभीर रूप ने जख्मी हो गए हैं। जिनका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है।
BPSC 63वीं मुख्य परीक्षा का आज जारी करेगा परिणाम
पटना, जेएनएन। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) 63वीं संयुक्त प्रतियोगिता मुख्य परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार की शाम जारी करेगा। मुख्य परीक्षा के लिए 4257 अभ्यर्थी क्वालीफाई घोषित किए गए थे। परीक्षा 12 से 17 जनवरी के बीच आयोजित की गई थी। इसके माध्यम से 355 पदों पर नियुक्ति होनी है।
पटना में खाना बनाते समय फटा सिलेंडर
पटना, जेएनएन। राजधानी के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में मंगलवार को घरेलू सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। हादसे के बाद धमाके की आवाज से सनसनी फैल गई। ब्लास्ट एक घर के अंदर खाना बनाते समय हुआ। जिसमें तीन लोग जख्मी हो गए हैं।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप