Top Patna News Of The Day 05 November 2019, राजधानी में किशोरी के साथ दो ने किया मुंह काला, पटना में खुल गया देश का सबसे बड़ा खादी मॉल, वैशाली में पेट्रोल पंप कर्मी को बंधक बनाकर छह लाख की लूट, गोपालगंज में तलवार से गर्दन पर वारकर सगे भाइयों को किया घायल
बिहार की राजधानी पटना में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। वारदात में दो लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई है।
Top Patna News, 05 November Patna News, Top Patna News of the day, पटना की प्रमुख खबरें, पटना की टॉप खबरें।
राजधानी में किशोरी के साथ दो ने किया मुंह काला
पटना, जेएनएन। बिहार में लड़कियों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। राज्य के हर जिले से आए दिन रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आ रही है। ताजा मामला बिहार की राजधानी पटना का है। यहां मंगलवार की सुबह मोकामा के पंचमहला ओपी में 12 वर्षीय किशोरी के साथ दो लोगों ने मुंह काला किया। दुष्कर्म के बाद पीड़ित को आरोपित छोड़कर फरार हो गए। वारदात के बाद किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को अपने साथ हुए कुकृत्य की जानकारी दी। वारदात में पीड़ित के पड़ोसी समेत एक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपितों की खोजबीन कर रही है।
पटना में देश का सबसे बड़ा खादी मॉल
पटना, जेएनएन। बिहार की राजधानी के पास देश के सबसे बड़े खादी मॉल होने का तमगा हो गया है। मंगलवार की सुबह राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीन तल्ले में बने मॉल का उद्घाटन किया। बिहार राज्य खादी बोर्ड द्वारा नवनिर्मित और गांधी मैदान के पास उद्योग भवन के बगल में बने खादी मॉल में चाय की प्याली से लेकर सूट का कपड़ा और रेशमी साड़ी तक लोगों को एक छत के नीचे मिलेगी। यहां पर खादी के विभिन्न वस्त्रों के अलावा ग्रामोद्योग की काफी सामग्री ग्राहकों को मुहैया कराई जाएगी।
वैशाली में पेट्रोल पंप कर्मी को बंधक बनाकर छह लाख की लूट
वैशाली, जेएनएन। हाजीपुर-पटना रोड में चौरसिया चौक के निकट जय माता दी पेट्रोल पंप से सोमवार की देर रात बेखौफ अपराधियों ने छह लाख कैश लूट लिए। बाइक सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। वारदात सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे की। घटना की जानकारी मिलने पर औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस पहुंच गई है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के की तस्वीर सीसी कैमरे में कैद हो गई है।
गोपालगंज में तलवार से गर्दन पर वारकर सगे भाइयों को किया घायल
गोपालगंज, जेएनएन। फुलवरिया थाना क्षेत्र के मजीरवां कला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने तलवार से हमला कर दो सगे भाइयों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद परिजनों ने घायल भाइयों को इलाज के लिए सदर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।