Move to Jagran APP

बिहार में बड़ी प्रशासनिक व पुलिस फेरबदल: 13 DDC, 07 IPS व 97 SDP का तबादला, देखें सूची

बिहार सरकार ने देर रात प्रशासनिक व पुलिस विभागों में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर-पोस्टिंग की है। 13 जिलों में नए डीडीसी भेजे गए हैं। सात आइपीएस सहित 97 डीएसपी भी बदले गए हैं।

By Amit AlokEdited By: Published: Wed, 26 Aug 2020 07:36 AM (IST)Updated: Wed, 26 Aug 2020 09:52 PM (IST)
बिहार में बड़ी प्रशासनिक व पुलिस फेरबदल: 13 DDC, 07 IPS व 97 SDP का तबादला, देखें सूची
बिहार में बड़ी प्रशासनिक व पुलिस फेरबदल: 13 DDC, 07 IPS व 97 SDP का तबादला, देखें सूची

पटना, राज्य ब्यूरो। बिहार सरकार ने मंगलवार की देर रात बड़ा फैसला करते हुए 13 जिलों में नए उप विकास आयुक्त (DDC) को पदस्थापित करने का आदेश जारी किया। इनमें आठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी शामिल हैं। शेष पांच बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के अपर समाहर्ता स्तर के अधिकारी हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अन्य अधिकारियों को नई जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। उधर, सरकार ने मंगलवार की देर रात ही भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के सात अधिकारियों के तबादले कर दिए। साथ ही बिहार पुलिस सेवा (BPS) के 97 डीएसपी (DSP) को इधर से उधर कर दिया।

loksabha election banner

13 जिलों में गए नए उप विकास आयुक्त

बिहार सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कैमूर के अपर समाहर्ता सुमन कुमार को उप विकास आयुक्त गया, कटिहार के अपर समाहर्ता कमलेश कुमार सिंह को  पूर्वी चंपारण का उप विकास आयुक्त, बिहार लोक सेवा आयोग में विशेष कार्य पदाधिकारी के रूप में तैनात संजय कुमार को समस्तीपुर में उप विकास आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग में विभागीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, दीपक सिंह को सिवान का उप विकास आयुक्त तथा विभागीय लोक शिकायत पदाधिकारी सुनील कुमार झा को मुजफ्फरपुर का उप विकास आयुक्त बनाया है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के जिन अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है उनमें मुजफ्फरपुर के नगर आयुक्त गणेश कुमार मीणा को नगर आयुक्त दरभंगा, पटना सदर के एसडीओ तनय सुल्तानिया को उप विकास आयुक्त दरभंगा, एसडीओ छपरा सदर, अभिलाषा शर्मा को उप विकास आयुक्त खगडिय़ा, दानापुर के एसडीओ तनजीत सिंह को उप विकास आयुक्त सीतामढ़ी, एसडीओ शिवहर आरिफ अहसन को उप विकास आयुक्त जमुई, एसडीओ हिलसा विवेक रंजन को नगर आयुक्त मुजफ्फरपुर,  एसडीओ सीतामढ़ी कुमार गौरव को उप विकास आयुक्त बक्सर, एसडीओ फारबिसगंज योगेश कुमार सागर को उप विकास आयुक्त  बक्सर, एसडीओ बगहा विशाल राज को उप विकास आयुक्त शिवहर तथा एसडीओ बखरी अनिल कुमार को उप विकास आयुक्त लखीसराय के रूप में पदस्थापित किया गया है।

पुलिस विभाग में भी बड़े पैमाने पर परिवर्तन

सरकार ने पुलिस विभाग में भी बड़े परिवर्तन किए हैं। आरा के एसपी हर किशोर राय को कमांडेंट अश्वारोही सैन्य पुलिस, आरा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सात सहायक पुलिस अधीक्षकों का भी तबादला किया गया है।

रोहतास से एएसपी शौर्य सुमन को अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) जयनगर के पद पर भेजा गया है। वहीं, पूर्णिया के एएसपी प्रमोद कुमार यादव को पुपरी (सीतामढ़ी) का एसडीपीओ बनाया गया है। गया के एएसपी सागर कुमार को एसडीपीओ रक्सौल के पद पर भेजा गया है। मुजफ्फरपुर के एएसपी पुरण कुमार झा को भागलपुर नगर का एएसपी बनाया गया है। दरभंगा के एएसपी सैयद इमरान मसूद को एएसपी मुजफ्फरपुर (पश्चिम) के पद पर भेजा गया है। सारण के एएसपी संदीप सिंह को पटना सदर का एसडीपीओ बनाया गया है। मोतिहारी के एएसपी अरविंद प्रताप सिंह को सासाराम के एसडीपीओ पद पर भेजा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.