Move to Jagran APP

पशुपति पारस गुट की लोजपा के अध्यक्ष प्रिंसराज ने बिहार में 34 जिलाध्यक्षों को किया मनोनीत

प्रदेश लोजपा (पारस गुट) के अध्यक्ष प्रिंस राज ने 34 जिलाध्यक्षों को नियुक्त किया है। पटना पूर्वी में राकेश कुमार नायक पटना पश्चिमी में कामेश्वर यादव नालंदा में राजू पासवान समस्तीपुर में विश्वनाथ पासवान वैशाली में मनोज सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Tue, 03 Aug 2021 09:22 PM (IST)Updated: Tue, 03 Aug 2021 09:22 PM (IST)
पशुपति पारस गुट की लोजपा के अध्यक्ष प्रिंसराज ने बिहार में 34 जिलाध्यक्षों को किया मनोनीत
केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस और सांसद प्रिंसराज। जागरण आर्काइव।

जागरण टीम,  पटना : प्रदेश लोजपा (पारस गुट) के अध्यक्ष व समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज ने 34 जिलाध्यक्षों को नियुक्त किया है। पटना पूर्वी में राकेश कुमार नायक, पटना पश्चिमी में कामेश्वर यादव, नालंदा में राजू पासवान, समस्तीपुर में विश्वनाथ पासवान, वैशाली में मनोज सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी ललन चंद्रवंशी एवं प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने इसकी जानकारी दी। बता दें कि एक दिन पहले केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस ने पूर्व विधायक सुनील पाण्डेय को लोजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया था। 

loksabha election banner

वहीं लोजपा (पारस गुट) ने पूर्व विधायक अनिल चौधरी को किसान प्रकोष्ठ, सलाउद्दीन खान को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ और रामजी सिंह को श्रम प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया था। इसके पहले टूट के बाद लोजपा सात प्रदेशों में पार्टी के अध्यक्षों की नियुक्ति कर चुकी है। इसके तहत प्रिंस राज को दोबारा बिहार लोपजा का अध्यक्ष बनाया गया था। पार्टी में टूट के पहले भी प्रिंस बिहार लोजपा के अध्यक्ष रहे हैं। प्रिंस की तरह यूपी में ललित नारायण चौधरी को पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया था। वहीं झारखंड की कमान विकास रंजन उर्फ पप्पू सिंह को सौंपी गई थी। महाराष्ट्र में रवि गरूड़, ओडिशा में वीरेन्द्र कुमार बैंग अध्यक्ष बनाए गए थे।

टूट के बाद पांच सांसद पशुपति कुमार पारस के साथ

गौरतलब है कि हाल ही में लोजपा में टूट के बाद पशुपति कुमार पारस और चिराग पासवान अगल-अलग हो गए थे। छह में से लोजपा के पांच सांसदों ने हाजीपुर के सांसद पशुपति कुमार पारस को अपना नेता मान लिया था। जमुई के सांसद चिराग पासवान अकेले पड़ गए थे। नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल विस्तार के समय पशुपति कुमार पारस को खाद्य एवं प्रसंस्करण विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी। चिराग पार्टी में टूट की वजह जहां अपने परिवार को बता रहे हैं तो चाचा पशुपति पारस ने इसके लिए भतीजे से लोगों की नाखुशी को जिम्मेदार बताया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.