CoronaVirus Bihar Update: आज भी दो हजार से अधिक मिले संक्रमित, 1536 हुए ठीक, छह की मौत
CoronaVirus Bihar Update बिहार में कोरोना संक्रमण रोज नया रिकार्ड बना रहा है। आंकड़े चिंताजनक हैं। इस खबर में जानिए राज्य में कोरोना के ताजा हालात।
पटना, जेएनएन। CoronaVirus Bihar Update: एक तरफ देश में अनलॉक (Unlock 3.0) के अगले चरण की तैयरियां चल रही हैं, वहीं बिहार में कोरोना (CoronaVirus) संक्रमण की रफ्तार चिंता का सबब बनी हुई है। राज्य में बाढ़ (Flood) के बीच कोरोना के मामलों में भी उफान आया हुआ है। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। दो दिन के अंदर 2192 नए संक्रमित मिले हैं। हालांकि 1536 लोग ठीक भी हुए हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से सोमवार को छह लोगों की मौत भी हुई है। इनमें दो पटना में जबकि रोहतास, नालंदा, बांका और भागलपुर में एक-एक की मौत हुई है। इस महामारी से अब तक 266 लोग असमय काल का शिकार हुए हैं।
14236 सैंपल की जांच
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विगत 24 घंटे में 14236 सैंपल की जांच की गई। जिसमें 25 जुलाई को 1380 और 26 जुलाई को 812 संक्रमित मिले। कोरोना का प्रभाव शुरू होने के बाद से स्वास्थ्य विभाग ने 4,70,560 सैंपल की जांच की जिसमें अब तक 41,111 पॉजिटिव मिल चुके हैं।
650 एक्टिव केस बढ़े
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 2192 पॅाजिटिव मिलने के बाद राज्य में एक्टिव केस की संख्या रविवार की अपेक्षा सोमवार को 650 बढ़कर 13011 हो गई है। रविवार को राज्य में एक्टिव केस 12361 थी।
अब तक 27844 हुए ठीक
सोमवार को स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार ने बताया कि महामारी से अब तक 27844 लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 1536 लोग ठीक हुए हैं।
और छह की संक्रमण से मौत
प्रदेश में कोरोना संक्रमण की वजह से सोमवार को और छह लोगों की मौत हो गई। पटना में दो की मौत संक्रमण से हुई है। पटना के अलावा रोहतास, नालंदा, बांका और भागलपुर में एक-एक मौत हुई है।
जिलावार कोरोना का आंकड़ा
- 24 जुलाई को जिलावार मिले संक्रमित =
अररिया- 7, औरंगाबाद - 12, बेगूसराय -1, भागलपुर -8, बक्सर -7, गया - 17, गोपालगंज - 4, जमुई - 5, कैमूर - 22, कटिहार - 18, खगडिय़ा - 8, मुजफ्फरपुर - 47, नालंदा- 7, पटना - 116, पूर्णिया - 24, समस्तीपुर - 8, सारण - 6, सिवान - 5, वैशाली - 7, पश्चिम चंपारण - 3
25 जुलाई को जिलावार मिले संक्रमित
अररिया - 23, अरवल - 12, औरंगाबाद - 37, बांका -6, बेगूसराय -4, भागलपुर -20, भोजपुर -66, बक्सर -24, दरभंगा - 15, पू. चंपारण - 23, गया - 28, गोपालगंज - 14, जहानाबाद - 2, कटिहार - 7, खगडिय़ा - 10, किशनगंज -26, लखीसराय - 24, मधेपुरा - 35, मुंगेर - 14, मुजफ्फरपुर - 3, नालंदा - 62, नवादा - 74, पटना - 214, पूर्णिया - 54, रोहतास - 53, सहरसा -19, समस्तीपुर -6, सारण - 54, शेखपुरा - 13, शिवहर - 5, सिवान - 1, सुपौल - 1, वैशाली - 20, पश्चिम चंपारण - 60
26 जुलाई को जिलावार मिले संक्रमित
अरवल - 3, औरंगाबाद - 18, बांका -21, बेगूसराय -38, भागलपुर -8, भोजपुर -11, बक्सर -11, दरभंगा - 33, पू. चंपारण - 23, गया - 46, गोपालगंज - 8, जमुई 16, जहानाबाद - 12, कैमूर - 9, किशनगंज -34, लखीसराय - 5, मधेपुरा - 16, मुंगेर - 8, मुजफ्फरपुर - 3, नालंदा - 18, नवादा - 17, पटना - 223, पूर्णिया - 4, रोहतास - 16, समस्तीपुर -16, सारण - 3, शेखपुरा - 8, शिवहर - 2, सीतामढ़ी - 19, सिवान - 23, सुपौल - 77, वैशाली - 4, पश्चिम चंपारण - 16