Move to Jagran APP

CoronaVirus Bihar Update: बिहार में मिले 41 नए मरीज, एक की मौत; 466 पहुंचा आंकड़ा

CoronaVirus Bihar news Update बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हो रही। संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़रहा है। राहत की बात यह है कि लोग स्‍वस्‍थ भी होते जा रहे हैं।

By Amit AlokEdited By: Published: Fri, 01 May 2020 09:47 AM (IST)Updated: Sat, 02 May 2020 09:51 AM (IST)
CoronaVirus Bihar Update: बिहार में मिले 41 नए मरीज, एक की मौत; 466 पहुंचा आंकड़ा
CoronaVirus Bihar Update: बिहार में मिले 41 नए मरीज, एक की मौत; 466 पहुंचा आंकड़ा

पटना, जागरण टीम। CoronaVirus Bihar news Update: बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 466 पर पहुंच गई है। शुक्रवार को 41 नए मामले मिले। शुक्रवार को दो मामलों के साथ कटिहार जिले में कोरोना की एंट्री हुई। इसके पहले गुरुवार को 22 पॉजिटिव मामले मिले थे। इस बीच राज्य में कोरोना से तीसरी माैत हुई है। इसके साथ अब तक तीन की मौत भी हो चुकी है। कोरोना को परास्त करने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। 466 संक्रमितों में अब तक 95 लोग कोरोना को पराजित कर घर वापस जा चुके हैं।

loksabha election banner

राज्‍य में बढ़ते कोरोना के मामलों के साथ बिहार में कोरोना के रेड जोन या हॉट स्‍पॉट भी बढ़कर पांच हो गए हैं। रेड जोन में शामिल जिलेे मुंगेर, पटना, रोहतास, बक्‍सर व गया हैं। ऑरेंज जोन में नालंदा, कैमूर, सिवान, गोपालगंज, भागलपुर, बेगूसराय, औरंगाबाद, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, अरवल, सारण, नवादा, लखीसराय, बांका, वैशाली, दरभंगा, जहानाबाद, बांका, मधेपुरा, पूर्णिया हैं। राज्‍य के शेष जिले ग्रीन जोन में हैं।

शुक्रवार को मिले 41 मामले, कटिहार में कोरोना की एंट्री

शुक्रवार को कानपुर से नालंदा लौटा एक युवक कोरोना पाॅजिटिव पाया गया। रोहतास व कैमूर से छह-छह लोग भी कोरोना संक्रमित पाए गए। आज अभी तक की रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक 13 संक्रमित मधुबनी में मिले हैं। बक्‍सर में मिले 11 संक्रमितों में एक साल का एक बच्‍चा भी शामिल है। रोहतास से एक मामला मिला तो कटिहार में दो मरीजों के साथ कोरोना की एंट्री हुई।

तीसरे कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत

शुक्रवार को पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्‍पताल में एक 65 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव कैंसर मरीज की मौत हो गई। मृतक पूर्वी चंपारण के बंजरिया प्रखंड का निवासी था। इसके पहले वैशाली व मुंगेर के दो मरीजों की मौत हो चुकी है।

पटना से मिले दो और संक्रमित

गुरुवार को पटना से दो और पॉजिटिव मिले। उनमें एक फाइनेंस कॉलोनी और दूसरा मीठापुर का है। स्वास्थ्य विभाग की माने तो मीठापुर से मिला संक्रमित आइजीआइएमएस का स्टॉफ है। जबकि, फाइनेंस कॉलोनी के जिस व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वे कटिहार में कृषि पदाधिकारी हैं। वे कटिहार से पटना आए थे। उनकी हिस्ट्री तैयार की जा रही है। पटना में दो और संक्रमित मिलने के बाद अकेले पटना से संक्रमितों की संख्या 43 हो गई है।

बक्‍सर से मिले सर्वाधिक पॉजिटिव

वैसे तो अभी तक आंकड़ों के अनुसार बिहार में सर्वाधिक कोरोना मरीज मुंगेर में हैं, लेकिन शुक्रवार को अभी तक सर्वाधिक 11 संक्रमित बक्‍सर से मिले हैं। इसके साथ बक्‍सर का आंकड़ा 51 हो गया है। यह राज्‍य में दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है।

रोहतास से मिले सात संक्रमित

शुक्रवार को सात संक्रमित रोहतास से भी मिले। इसके पहले गुरुवार को सर्वाधिक संक्रमित रोहतास से मिले थे। वहां से 11 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिल थे। उनमें एक सासाराम, एक बभनौली, दो परमेश्वरपुर, एक हाराकमाल डेहरी, एक भितिवान, एक उसरी और दो नोखा के हैं। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो सभी पूर्व के संक्रमित के संपर्क की चेन हैं। उनके संपर्क में आए लोगों की कांटेक्ट हिस्ट्री बनाई जा रही है।

भोजपुर से छह, कैमूर से एक पॉजिटिव

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को कैमूर से छह तथा भोजपुर से एक मरीज मिले। इसके पहले गुरुवार को सीतामढ़ी से चार और सारण से भी दो पॉजिटिव सैंपल मिले थे। सीतामढ़ी में इसके पूर्व दो संक्रमित मिल चुके हैं। अब यहां कोरोना मरीजों की संख्या छह हो गई है। सीतामढ़ी के साथ ही सारण से भी दो पॉजिटिव मिले।

कटिहर में कोरोना की दस्‍तक

शुक्रवार को दो मरीजों के साथ कोरोना ने कटिहार में दस्‍तक‍ दी। दोनों में एक कुर्सेला की एक लड़की तो दूसरी रतनपुर की एक युवती है। दोनों की हिस्‍ट्री की पड़ताल की जा रही है।

मुंगेर में 95 पहुंचा सक्रमितों का आंकड़ा

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ताया कि गुरुवार को मुंगेर से तीन पॉजिटिव मिले। जमालपुर से मिले तीन लोगों के बाद जिले के संक्रमितों की संख्या 95 हो गई है। सबकी कांटेक्ट हिस्ट्री तैयार की जा रही है।

कुल संक्रमित एक नजर में :

1. मुंगेर: 95

2. रोहतास: 52

3. बक्सर: 51

4. पटना: 43

5. नालंदा: 37

6. सिवान: 30

7. कैमूर: 24

8. गोपालगंज: 18

9. भोजपुर: 12

10. बेगूसराय: 11

11. औरंगाबाद: 8

12. गया: 6

13. सारण: 6

14. मधुबनी: 18

15. सीतामढ़ी: 6

16. पश्चिम चंपारण: 5

17. भागलपुर: 5

18. पूर्वी चंपारण: 5

19. दरभंगा: 5

20. नवादा: 4

21. अरवल: 4

22. लखीसराय: 4

23. जहानाबाद: 4,

24. वैशाली: 3

25. बांका: 3

26. मधेपुरा: 2

27. कटिहार: 2

28. शेखपुरा : 1

29. अररिया: 1

30. पूर्णिया: 1


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.