Move to Jagran APP

HIGHLIGHTS बिहार पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्‍ट: गाेपालगंज में JDU MLA पप्‍पू पांडेय के भतीजे की हार, बेगूसराय व भोजपुर में भी विधायकों के भाई व पत्‍नी पराजित

HIGHLIGHTS Bihar Panchayat Chunav Result बिहार में पंचायत चुनाव की मतगणना में चौंकाने वाले नतीजे मिले हैं। कई बड़े चेहरे पराजित हो गए हैं। जानिए जिला परिषद सदस्‍य मुखिया पंचायत समिति सदस्‍य वार्ड सदस्‍य सरपंच व पंच के पदाें के 92972 प्रत्याशियों की किस्‍मत के फैसले का हाल।

By Amit AlokEdited By: Published: Tue, 26 Oct 2021 06:04 AM (IST)Updated: Tue, 26 Oct 2021 08:01 PM (IST)
HIGHLIGHTS बिहार पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्‍ट: गाेपालगंज में JDU MLA पप्‍पू पांडेय के भतीजे की हार, बेगूसराय व भोजपुर में भी विधायकों के भाई व पत्‍नी पराजित
बिहार पंचायत चुनाव के कुछ विजेता। तस्‍वीरें: जागरण।

पटना, जागरण टीम। बिहार में ग्राम पंचायत और ग्राम कचहरियों के पांचवें चरण की मतगणना में कई जगह सिटिंग मुखिया सहित अनेक निवर्तमान जनप्रतिनिधि हार गए हैं। बेगूसराय में विधायक के भाई मुखिया का चुनाव हार गए हैं तो भोजपुर में विधायक की पत्‍नी भी जिला परिषद के चुनाव में पराजित हो गईं हैं। गोपालगंज में भी जेडीयू विधायक अमरेंद्र पांडेय के भतीजा मुकेश पांडेय जिला परिषद का चुनाव हार गए हैं। उधर, नालंदा के बिहारशरीफ स्थित मतगणना केंद्र के बाहर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। मोतिहारी के पताही में एक पिता ने मुखिया चुनाव में अपने बेटे को हराया।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें - पूर्व बिहार, सीमांचल और कोसी क्षेत्र पर सबकी नजर, एक Click में जानिए यहां के नतीजे

Bihar Panchayat Mukhiya Chunav Result HIGHLIGHTS

05:00 PM- पंचायत चुनाव की मतगणना जारी। अधिकांश जगह परिणाम घोषित किए जा चुके हैं, लेकिन अंतिम परिणाम कल तक आएंगे।

04:25 PM- पटना की हरदासबीघा पंचायत में पंचायत समिति सदस्य पद पर नीतू कुमारी और संगीता देवी को बराबर मत प्राप्त हुए। इसके बाद लाटरी से नीतू कुमारी को विजयी घोषित किया गया। धनरूआ प्रखंड की डेवा पंचायत से संतोष कुमार पहली बार मुखिया बने।

04:00 PM- शिवहर जिला परिषद क्षेत्र संख्या एक से छोटा विजय ने दर्ज की बड़ी जीत। उन्‍होंने मनोरमा त्रिवेदी को 7767 मतों से हराया। श्यामपुर पंचायत से निवर्तमान मुखिया सुधा प्रकाश को करारी हार मिली। उन्‍हें प्रकाश कुमार उर्फ गोलू ने हरा दिया। जहांगीरपुर पंचायत से निवर्तमान मुखिया रवि कुमार ने दोबारा जीत दर्ज की। नयागांव पूर्वी पंचायत से मुखिया पद पर साधना देवी ने जीत दर्ज की। साधना देवी पूर्व हिस्ट्रीशीटर श्रीनारायण सिंह की भाभी और मुजफ्फरपुर में अपराधियों द्वारा मारे गए नवल सिंह की पत्नी हैं। इस सीट से श्रीनारायण सिंह मुखिया रह चुके हैं। पिछले चुनाव में श्रीनारायण सिंह की मां मुखिया चुनी गईं थीं। दो-दो बेटों की हत्या के चलते इस बार वे चुनाव नही लड़ीं। नयागांव पश्चिमी पंचायत से शमा परवीन मुखिया चुनी गईं हैं। मकसूदपुर कररिया से निवर्तमान प्रखंड प्रमुख सरिता देवी दोबारा पंचायत समिति सदस्य चुनी गईं हैं।

03:50 PM- पटना में मुखिया चुनाव विजेताओं का अपडेट:

हरदासबीघा: नीतू कुमारी

बैकठपुर: उचित कुमार राम

मौसिमपुर: जयदीप कुमार

सुकरबेगचक: अनिता देवी

चौड़ा: सुलेखा देवी

हैबतपुर: सोखन देवी

अलावलपुर: सुधांशु कुमार

03:30 PM- पटना के खुसरुपुर में मुखिया चुनाव के नतीजे:

हरदासबीघा पंचायत- नीतू कुमारी

बैकठपुर पंचायत- उचित कुमार राम

मौसिमपुर पंचायत- जयदीप कुमार

सुकरबेगचक पंचायत- अनिता देवी

चौड़ा पंचायत- सुलेखा देवी

हैबतपुर पंचायत- सोखन देवी

अलावलपुर पंचायत- सुधांशु कुमार

03:15 PM- समस्तीपुर के हसनपुर प्रखंड की दूधपुरा पंचायत से कैलाश महतो, रोसड़ा की जहांगीरपुर दक्षिण पंचायत से शंभू सिंह, रोसड़ा की ही रहुआ पंचायत से बैजनाथ शर्मा, हसनपुर प्रखंड की फुलहारा पंचायत से गीता देवी, औरा पंचायत से अंकिता झा ने मुखिया के चुनाव जीत लिए हैं।

03:10 PM- पूर्णिया की कला पंचायत से राजेश साह मुखिया चुने गये। पूर्णिया के केनगर स्थित पोठिया रामपुर पंचायत के मुखिया पद पर मो. रियाज निर्वाचित घोषित किए गए। उन्होंने इन्द्र भूषण कुमार को पराजित किया। निवर्तमान मुखिया मसूद आलम तीसरे नंबर पर रहे। बांका के अमरपुर प्रखंड की महादेवपुर पंचायत से कुमारी रंजू कुमारी मुखिया बनीं।

02:50 PM- अररिया में मतदान केंद्र के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। अरारिया प्रखंड की अररिया बस्ती पंचायत से शाद अहमद बबलू मुखिया निर्वाचित। अररिया की रामपुर मोहनपुर पूर्वी पंचायत से मो. ज़ुबैर आलम मुखिया निर्वाचित।

02:38 PM- सहरसा जिला परिषद क्षेत्र संख्या 16 से  इन्द्र कला कुमारी निर्वाचित। अररिया की बांसबारी पंचायत से असरार अहमद दूसरी बार मुखिया निर्वाचित हुए। अरारिया की मदनपुर पश्चिम पंचायत से दूसरी बार मुखिया बने हीरा झा। महिशाल पंचायत से मनोज कुमार दास मुखिया पद पर जीते। कटिहार की किरोरा पंचायत से रेहाना नाज दोबारा मुखिया पद पर जीतीं। बांका के अमरपुर की भड़रिया पंचायत से नेहा निधि तो पवई से तोहिदा खातून मुखिया बनीं। खगड़िया जिला परिषद क्षेत्र संख्या 11 से पूर्व जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव विजयी रहे, अमरपुर मध्य से जिला परिषद सदस्‍य बनीं पूजा कुमारी।

02:30 PM- वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड अंतर्गत माइल पंचायत के मतदाताओं ने सास के बाद अब बहू पर भरोसा जताया है। पंचायत की मुखिया के पद पर मात्र 50 मतों के अंतर से स्वीटी कुमारी ने जीत दर्ज कराई है। इसके पूर्व स्वीटी कुमारी की सास पूनम देवी 2006 से 2011 तक पंचायत की मुखिया थीं।

02:20 PM- शेखपुरा में मुखिया चुनाव में निवर्तमान मुखिया इंदु देवी को निविता देवी ने पराजित किया है। बेगूसराय  बखरी जिला परिषद क्षेत्र संख्या-12 से घनश्याम राय जीते।

02:15 PM- गोपालगंज के हथुआ प्रखंड के जिला परिषद क्षेत्र संख्या 18 से जिला परिषद अध्यक्ष मुकेश पांडेय को हराकर जिला परिषद सदस्य चुनी गईं कुमारी माधुरी  यादव। जेडीयू विधायक अमरेंद्र पांडेय के भतीजा हैं मुकेश पांडेय। हथुआ प्रखंड के जिला परिषद क्षेत्र संख्या 17 से सरिता संगम को हराकर जिला परिषद सदस्य चुनी गईं शमीमुन खातून। सारण जिला के इसुआपुर प्रखंड अंतर्गत रामपुर अटौली पंचायत से धनंजय पांडे दूसरी बार मुखिया का चुनाव जीत गए हैं।

01:46 PM- भोजपुर में भाकपा माले विधायक मनोज मंजिल की पत्नी शीला देवी चरपोखरी जिला परिषद क्षेत्र संख्या- 10 से चुनाव हार गईं हैं। उधर, बेगूसराय के बखरी की घाघड़ा पंचायत में मुखिया पद पर विधायक के भाई को शिकस्त मिली है। विधायक सूर्यकांत पासवान ने भाई रविकांत को चुनाव में खड़ा किया था, जो तीसरे स्‍थान पर रहे। घाघड़ा पंचायत से मुखिया पद पर नंदकिशोर तांती उर्फ विजय तांती ने जीत दर्ज की है।

01:28 PM- पटना के खुसरुपुर की सुकरबेगचक पंचायत से अनिता देवी मुखिया का चुनाव जीतीं। धनरुआ की सोनमई पंचायत से सरोज देवी विजयी। संपतचक की लंका कछुआरा पंचायत से गंगजली देवी मुखिया बनीं।

01:20 PM- पटना में जिला परिषद चुनाव में इंजीनियर स्तुति गुप्ता अभी पूजा देवी से आगे चल रहीं हैं। निवर्तमान जिला परिषद सदस्‍य अंजू देवी तीसरे स्थान पर हैं।

01:11 PM- पूर्वी चंपारण के पकड़ीदयाल जिला परिषद क्षेत्र सं०- 38 से अनिता सिंह दूसरी बार चुनाव जीतीं। समस्तीपुर जिले के हसनपुर और रोसड़ा प्रखंड में पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद परिणाम सामने आने लगे हैं। हसनपुर प्रखंड की परोरिया पंचायत से ममता देवी, रोसड़ा प्रखंड की ठाहर बसढिया से सोनू कुमार, रोसड़ा की मोतीपुर पंचायत से प्रेमा देवी, हसनपुर प्रखंड की मंगलगढ़ पंचायत से सुभद्रा कुमारी, हसनपुर के नयानगर से कन्हैया सिंह, हसनपुर के देवधा से सीता देवी, रोसड़ा के जहांगीरपुर उत्तर से लीला देवी ने मुखिया चुनाव जीते हैं। हसनपुर से जिला परिषद क्षेत्र संख्या 47 से फरहत परवीन जीती हैं। फरहत बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के समस्तीपुर जिलाध्यक्ष सिंकदर आलम की पत्नी हैं।

12:55 PM- सहरसा के सौर बाजार प्रखंड की तीरी पंचायत से हरि नंदन सादा, चंदौर पूर्वी से मीरा कुमारी मुखिया पद पर विजयी। बांका के अमरपुर प्रखंड की बैजूडीह पंचायत से मुखिया पद पर राजेंद्र हरिजन ने दूसरी बार जीत दर्ज की।

12:35 PM- हाजीपुर की रजासन पंचायत से मुखिया पद पर प्रथम बार मुन्ना राय निर्वाचित हुए। जहानाबाद जिले के सदर प्रखंड जिला परिषद भाग 1 से अभिषेक कुमार उर्फ सोनू राधे विजयी।

12:28 PM- शेखपुरा की मेहुस पंचायत से निवर्तमान मुखिया चितरंजन कुमार की हुई हार। पूर्व मुखिया जयराम सिंह ने हराया। औरंगाबाद के दाउदनगर प्रखंड जिला परिषद क्षेत्र संख्या - 01 से अमरेंद्र कुमार जीते। औरंगाबाद के दाउदनगर प्रखंड की गोरडीहा पंचायत से कौशल्या देवी मुखिया क चुनाव जीतीं। भभुआ के मोहनियां भाग से बृजेश सिंह उर्फ गोल्डेन सिंह दुबारा बने जिला पार्षद। हाजीपुर की कंचनपुर से शालिनी राय की जीत हुई।

12:20 PM- गोपालगंज के हथुआ प्रखंड की लाइन बाजार पंचायत में अनुष्का सिंह को हराकर मुखिया चुनी गईं सबीना खातून। गोपालगंज के हथुआ की फतेपुर पंचायत में अजीत कुमार को हराकर मुखिया चुने गए अमर शक्ति सिंह। हथुआ प्रखंड की खैरटिया पंचायत में मुखिया पद पर शैला खातून को हराकर रामाशंकर चौहान जीते। हथुआ प्रखंड की एकडेंगा पंचायत में मुखिया पद पर संदीप बैठा को हराकर  इंद्रजीत राम जीते। हथुआ प्रखंड की सेमराव पंचायत में मुखिया पद पर रामाजी साह को हराकर पूजा राय जीतीं। हथुआ की पचफेड़ा पंचायत में मुखिया पद पर पूनम राय को हराकर मीरा देवी जीतीं। हथुआ प्रखंड की चैनपुर पंचायत में मुखिया पद पर इंदु देशी को हराकर बबीता कुमारी जीतीं‌। हथुआ की कांधगोपी पंचायत में मुखिया पद पर राजमातो देवी को हराकर श्रीकांती देवी जीतीं। हथुआ प्रखंड के जिला परिषद क्षेत्र संख्या 16 से रामदर्शन प्रसाद उर्फ मुन्ना किन्नर जीते।

12:12 PM- वैशाली के बिदुपुर प्रखंड की सैदपुर गणेश पंचायत में पत्नी मुखिया और पति सरपंच बने हैं। जनता–जनार्दन ने इस बार यहां पति–पत्नी पर भरोसा जताया है। यहां वर्तमान मुखिया कमल कुमार को हार का सामना करना पड़ा है। उन्‍हें सरोज देवी ने हराया है। उनके पति प्रवीण कुमार पहली बार सरपंच चुने गए हैं।

12:00 PM- पूर्वी चंपारण के रक्सौल अनुमंडल के आदापुर प्रखंड में भवानीपुर पंस दक्षिणी से सोनी देवी जीतीं। वार्ड 4 से बबीता देवी जीतीं। भवानीपुर से मुखियां पद के लिए पन्नालाल प्रसाद जीते। हरपुर से सुमीर, श्यामपुर से मंजू देवी विजयी। पश्चिम चंपारण जिला परिषद क्षेत्र संख्या 02 से चंद्रमा देवी जीतीं। बगहा के चम्पापुर गौनाली से प्रियंका देवी जीतीं।

11:55 AM- बांका के अमरपुर प्रखंड की गरीबपुर पंचायत से नरोत्तम तिवारी मुखिया पद पर जीते। बांका के अमरपुर प्रखंड के उत्तरी से कल्पना देवी जिला परिषद का चुनाव जीतीं। कटिहार के  प्राणपुर प्रखंड की बरझल्ला पंचायत से नए चेहरे युवा प्रत्याशी रौशन कुमार राम मुखिया पद पर निर्वाचित घोषित। कटिहार के  प्राणपुर प्रखंड की सहजा पंचायत से मुखिया पद पर अंसरा खातून विजयी। पहली बार दर्ज की जीत। कटिहार प्राणपुर प्रखंड से जिला परिषद पद पर सईदुल निशा जीतीं।

11:40 AM- बांका के मतगणना केंद्र मतगणना केंद्र पीएबीएस कालेज के बाहर पुलिस-पब्लिक में भिड़ंत। खेमीचक की वार्ड सदस्य उम्मीदवार रुमा देवी की पिटाई से नाराज भीड़ की पुलिस से भिड़ंत। अमरपुर प्रखंड के पंचायत चुनाव की गिनती के दौरान केंद्र के बाहर भीड़ जमा हो गई। पुलिस द्वारा भीड़ हटाने के क्रम में खेमीचक की वार्ड सदस्य उम्मीदवार रुमा देवी की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंचे एसडीपीओ डीसी श्रीवास्तव ने प्रथमदृष्‍टया दोषी पाए गए दो जवानों को लाइन हाजिर कर दिया है।

11:30 AM- शेखपुरा के मेहुस पंचायत निर्वतमान मुखिया चितरंजन कुमार हार गए हैं। चितरंजन कुमार को पूर्व मुखिया जयराम सिंह ने 296 वोट से हरा दिया। 

11:22 AM- शिवहर के डुमरी कटसरी प्रखंड की श्यामपुर पंचायत से प्रकाश कुमार गोलू 545 मतों से जीते। लगातार तीन बार से जीत रहीं निवर्तमान मुखिया सुधा प्रभात को मिला तीसरा स्थान। शिवहर जिला परिषद क्षेत्र संख्या एक से विजय कुमार सिंह उर्फ छोटा विजय ने बनाई बढ़त।

11:13 AM- बगहा के वाल्मीकिनगर पंचायत से मुखिया पद पर पहले अमित कुमार जीते, लेकिन मतों की दोबारा गिनती में निर्णय पलट गया। अंतिम तौर पर मुखिया पद पर पन्नालाल साह को विजयी घोषित किया गया है।

11:10 AM- औरंगाबाद के दाउदनगर प्रखंड की अीई पंचायत से मुखिया पद पर संजू देवी तो चौरी पंचायत से निशी कुमार की जीत। बक्सर जिला परिषद सदस्य के रूप में विद्या भारती ने केसठ से जीत हासिल की है। बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर प्रखंड की कुंभी पंचायत से अशोक महतो, गोपालपुर पंचायत से आलोक ललन भारती जीते।

10:58 AM- मोतिहारी के पताही की सरैया गोपाल पंचायत से सुरेश प्रसाद सिंह मुखिया बने। उन्‍होंने अपने पुत्र हरित आकाश उर्फ अंशु सिंह को हराया। उधर, बगहा की संतपुर सहरिया पंचायत से मुखिया पद पर रमेश महतो जीते। शिवहर के डुमरी कटसरी प्रखंड की श्यामपुर पंचायत से प्रकाश कुमार गोलू मुखिया का चुनाव जीते।

10:43 AM- दरभंगा के बहादुरपुर में हुए पंचायत चुनाव के आने लगे नतीजे। नये नहरों पर लोगों का दिख रहा भरोसा। शुरुआती रुझानों में नए चेहरे बढ़त बनाते दिख रहे हैं। मधुबनी के बासोपट्टी, लदनियां एवं कलुआही की मतगणना के परिणाम आने लगे हैं। बासोपट्टी की खौना पंचायत से हरि नारायण सहनी ने मुखिया पद पर जीत दर्ज की है। बासोपट्टी की ही महिनाथपुर पंचायत से भोला साह और छतौनी पंचायत से किशोर साह मुखिया पद पर निर्वाचित घोषित हुए हैं। लदनियां की पदमा पंचायत से मुखिया पद पर सुजीत कुमार पासवान ने जीत दर्ज की है।

10:37 AM- नालंदा के बिहारशरीफ के नालंदा कालेज में बने मतगणना केंद्र के बाहर जमा भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को लाठियां चलानी पड़ीं। इस केंद्र पर बेन और एकंगरसराय पंचायत चुनाव की मतगणना कराई जा रही है। मुख्य द्वार पर चेकिंग के बाद प्रत्याशियों व उनके अधिकृत प्रतिनिधियों को प्रवेश दिया जा रहा था। इतने में सुरक्षा घेरे को तोड़कर कई प्रत्याशी और उनके काउंटिंग एजेंट बिना जांच के केंद्र के भीतर जबरन प्रवेश कर गए। फिर, भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

10:30 AM- मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड की तीन पंचायतों के परिणाम आए, दो निवर्तमान मुखिया हारे। प्रखंड की खरौनाडीह, सुमेरा एवं लदौरा पंचायत की मतगणना के परिणाम आ गए हैं। खरौनाडीह में निवर्तमान मुखिया एवं दोनों पंचायत समिति सदस्यों को जनता ने नकार दिया है। यहां तीन पदों पर नए चेहरों को जीत मिली है। सुमेरा में भी निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य चुनाव हार गईं हैंं। लदौरा में भी निवर्तमान मुखिया चुनाव हार गए हैं। खरौनाडीह पंचायत में निवर्तमान मुखिया प्रियंका कुमार चुनाव हार गईं। उन्हें सुनीता देवी ने पराजित किया। निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य रीता देवी और अमरेंद्र चौधरी भी पराजित हो गए। उन्हें क्रमश: आशा देवी एवं सुमित कुमार ने शिकस्त दी। सुमेरा में गुड़िया कुमारी ने मुखिया पद का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने आलिया प्रवीण को हराया। निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य को हराकर रंजना देवी ने जीत दर्ज की।

10:20 AM- जमुई जिला से मुखिया पद के विजेता (अपडेट):  

प्रखंड- लक्ष्मीपुर

गौरा: संतोषी देवी

मड़ैया पंचायत: शांति देवी

मटिया पंचायत: महामनी देवी

गौरा पंचायत: संतोषी देवी

चिनवेरिया पंचायत: अश्वनी कुमार

इसके अलावा पंचायत समिति में गौरा भाग 2 से जनार्दन यादव ने कड़े मुकाबले में जीत का हैट्रिक लगाया है। उन्होंने तीसरी बार मंजू देवी को लगभग 100 मतों से पराजित किया।

10:13 AM- भोजपुर में चुनाव कर्मियों ने किया हंगामा

भोजुपर के बिहिया में बीडीओ के रवैये से नाराज चुनाव कर्मचारियों ने मतगणना कार्य ठप कर दिया। आरोप लगाया गया कि बीडीओ ने चुनाव कर्मचारी नेपाली मंडल के साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। बाद में एसडीएम और उप चुनाव अधिकारी विजय कुमार के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। बीडीओ ने कर्मचारी से माफी मांगी। मामला ठेका मजदूर की संख्या को लेकर था। ईबीएम व बैलेट बॉक्स ढोने के लिए 100 मजदूर चाहिए, लेकिन आज 85 पहुंचे थे।

09:54 AM- लखीयराय में एक घंटा विलंब से शुरू हुई मतगणना

लखीसराय जिले के चानन प्रखंड की मतगणना मंगलवार को स्थानीय पालिटेक्निक कॉलेज लखीसराय स्थित मतगणना केंद्र में कड़ी सुरक्षा के बीच एक घंटे विलंब से शुरू हुई। यहां चानन प्रखंड की कुल 10 पंचायतों के मतों की गिनती हो रही है। कुल 930 अभ्यर्थियों के भाग्य का फैसला हो रहा है। सबसे पहले प्रखंड की खुटूपार पंचायत के मतों की गिनती शुरू हुई है।

09:42 AM- औरंगाबाद के दाउदनगर प्रखंड के शमशेरनगर से अमृता कुमारी लगातार तीसरी बार मुखिया बनीं। जहानाबाद जिले के सदर प्रखंड की सुरूंगापुर पंचायत से नागेन्द्र पासवान मुखिया निर्वाचित।

09:40 AM- जमुई के लक्ष्मीपुर प्रखंड से पंचायत चुनाव मुखिया पद के नतीजे:

मटिया पंचायत: महामनी देवी विजयी।

गौरा पंचायत: संतोषी देवी

चिनवेरिया पंचायत: अश्वनी कुमार सिंह

09:27 AM- औरंगाबाद के दाउदनगर प्रखंड प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या - 01 से शोभा कुमारी ने पंचायत समिति सदस्‍य का चुनाव जीता। उन्‍होंने चंचला देवी को हराया। अररिया की जमुआ पंचायत से मुखिया पद पर भीम झा दो सौ वोट से जीते।

09:12 AM- मोतिहारी से आए पहले परिणाम। पकड़ीदयाल प्रखंड की बड़कागांव पंचायत के मुखिया पद पर संतोष बैठा निर्वाचित। बड़कागांव पंचायत समिति सदस्य पद पर सुनीता भारती ने भी जीत दर्ज की है।

08:55 AM- मतगणना केंद्रों के बाहर भीड़ उमड़ने लगे हैं। पटना के संपतचक प्रखंड की तीन पंचायतों में हुए चुनाव की मतगणना अब शुरू होने वाली है। सबसे पहले चिपुरा पंचायत की मतगणना होगी।

08:50 AM- रोहतास के सासाराम बाजार समिति में बिक्रमगंज तथा अकोढ़ीगोला प्रखंडों के पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। सुबह से ही मतगणना केंद्र में प्रवेश के लिए प्रत्‍याशियों तथा उनके द्वारा नामित प्रतिनिधियों की कतार लगी रही। अकोढ़ीगोला की 11 और बिक्रमगंज की 12 पंचायतों की मतगणना हो रही है।

08:38 AM- मोतिहारी शहर के छतौनी स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) भवन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई। आज आदापुर, पकड़ीदयाल और पताही प्रखंडों में कराए गए पंचायत चुनाव के मतदान के बाद उसकी मतगणना कराई जा रही है। मतगणना के दौरान पिछले दिनों हुए हंगामे और लाठीचार्ज से सबक लेकर प्रशासन ने जगह-जगह सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं।

08:25 AM- बेतिया बाजार समिति मतगणना केंद्र पर अब मतगणना शुरू होने जा रही है। केंद्र के अंदर जाने के लिए प्रवेश द्वार के बाहर प्रत्याशी व अन्य लोग लाइन लगाए खड़े हैं।

08:15 AM- पटना जिले के मसौढ़ी में मतगणना के लिए केंद्र बनाया गया है। यहां काफी गहमागहमी देखने को मिल रही है। मतगणना केंद्र के अंदर कड़ी सुरक्षा जांच के बाद ही किसी को भी प्रवेश दिया जा रहा है। यहां मतगणना शुरू हो चुकी है। बताया जा रहा है कि 10 बजे तक परिणाम आने लगेंगे।

08:00 AM- बिहार के 38 जिलों में 845 पंचायतों के आधा दर्जन पदों के लिए मतगणना आठ बजे शुरू हो गई है। हालांकि, इनमें कई जगह मतगणना कुछ देर बाद शुरू हो पाएगी। इसमें 92972 प्रत्‍याशियों की किस्‍मत का फैसला होने जा रहा है। पांचवे चरण के चुनाव के 3,424 प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध जीत चुके हैं। मतगणना के परिणाम कुछ देर बाद से हीं मिलने आरंभ हो जाएंगे। हालांकि, अंतिम परिणाम बुधवार तक आएंगे।

07:35 AM- मतगणना को लेकर जगह-जगह ट्रैफिक व्‍यवस्‍था में बदलाव किया गया है। रुट डायवर्ट किए गए हैं। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। समस्तीपुर में समस्तीपुर से रोसड़ा जाने वाले वाहन विशनपुर चौक से दलसिंहसराय होते हुए जा रहे हैं तो रोसड़ा से समस्तीपुर आने वाले वाहनों को सिंघियाघाट चौक से ही दलसिंहसराय के लिए डायवर्ट कर दिया जा रहा है।

07:25 AM- बिहार पंचायत चुनाव के पांचवें चरण में  3,424 प्रत्याशी निर्विरोध जीत गए हैं। इनमें ग्राम पंचायत समिति सदस्य पद के 130, पंच पद के 3,292 तथा जिला परिषद सदस्य पद के दो प्रत्याशी शामिल हैं।

07:00 AM- मतगणना केंद्रों पर प्रत्‍याशियों व उनके प्रतिनिधियों का आना जारी है। केंद्रों के बाहर प्रत्‍याशियों के समर्थक भी आज रहे हैं। भीड़ को नियंत्रिक करने के लिए पुलिस अलर्ट है। पटना के खुसरुपुर मतगणना केंद्र के बाहर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

06:30 PM- देर रात पटना के मसौढ़ी में ईवीएम बदलने के प्रयास की अफवाह से हड़कम्‍प मच गया। इसके बाद ईवीएम रखे गए स्ट्रांग रूम की तरफ आने वाले सभी वाहनों की जांच-पड़ताल की गई।

06:00 AM- बिहार पंचायत चुनाव के पांचवें चरण की मतगणना में 92972 प्रत्याशियों को मिले वोटों की गणना होने जा रही है। चुनाव आयोग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतगणना केंद्रों पर सुबह से हीं कर्मचारी आने लगे हैं। वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.