Move to Jagran APP

HIGHLIGHTS Bihar Panchayat Chunav Result: कई सिटिंग प्रत्‍याशी हारे, लगातार चौंकाते रहे नतीजे

HIGHLIGHTS Bihar Panchayat Mukhiya Election Result पंचायत चुनाव के 10वें चरण की मतगणना के परिणाम में कई नए चेहरे सामने आए हैं। जबकि कई सिटिंग प्रत्‍याशी हार गए हैं। चुनाव परिणाम चौंकाने वाले रहे हैं। जानिए चुनाव परिणाम के हाइलाइट्स।

By Amit AlokEdited By: Published: Fri, 10 Dec 2021 06:10 AM (IST)Updated: Fri, 10 Dec 2021 05:04 PM (IST)
HIGHLIGHTS Bihar Panchayat Chunav Result: कई सिटिंग प्रत्‍याशी हारे, लगातार चौंकाते रहे नतीजे
बिहार में पंचायत चुनाव के कुछ विजेता। तस्‍वीरें: जागरण।

पटना, जागरण टीम। बिहार में आज 10वें चरण के पंचायत चुनाव की मतगणना (Bihar Panchayat Election 10th. Phase Counting) में कई परिणाम चौंकाने वाले रहे हैं। कई सिटिंग प्रत्‍याशी हार गए हैं। मतगणना में जिला परिषद सदस्य के 118, मुखिया के 817, पंचायत समिति सदस्य के 1106, वार्ड सदस्य के 10981, सरपंच के 817 एवं पंच के 10981 पदों के लिए कुल 93725 प्रत्याशियों में से अधिकांश के भाग्‍य का फैसला हो चुका है। हालांकि, चुनाव परिणाम शनिवार तक आते रहेंगे। यहां पढ़ें पंचायत चुनाव की मतगणना व परिणाम की पल-पल के हाइलाइट्स।

prime article banner

Bihar Panchayat, Mukhiya Chunav 10th. Phase Counting HIGHLIGHTS:

05:00 PM- पटना के मोकामा की हाथीदह पंचायत से मुखिया पद पर  शशिशंकर सिंह पहली दफा जीते।औंटा पंचायत से देवी देवी, दरियापुर पंचायत से शैलेंद्र प्रताप, मरांची उतरी पंचायत से गौरव कुमार, बरहपुर पंचायत से दुनिया देवी, घोसवरी प्रखंड की त्रिमुहान पंचायत से कौशल किशोर, सम्यागढ़ पंचायत से कुसुम देवी पहली बार मुखिया निर्वाचित। घोसवरी प्रखंड की गोसाईंगांव पंचायत से मुखिया पद पर पिंकी देवी निर्वाचित घोषित। पयजुना पंचायत से दिनेश गोप दूसरी बार मुखिया बने।

04:30 PM- सहरसा के सोनबरसा प्रखंड में मुखिया पद पर कौन कहां से जीता, जानिए

इंदरवा: विदला देवी, कचोर: मधुरेन्द्र कुमार मिश्रा, कन्हौली: अविनाश सुमन, खाप खोपराहा: रेखा देवी, घुरघुरा हनुमाननगर: नुसरत जहां, जयनगर: ललित नारायण पंडित, दोस्तिया: देवेंद्र राम, बगहा: सुनीता देवी, भुतही: अखिलेश कुमार, भलुआहा: विलटु राय, मड़पा: मो. हबीबुर्र रहमान खां, मढ़िया: वीणा पूर्वे, मधेसरा: मधुकर कुमार झा, राजवाड़ा पूर्वी: रितेश कुमार, राजवाड़ा पश्चिमी: कांति देवी, विशनपुर आधार: अजीबुल खातून, विशनपुर गोनाही: राधा देवी, सिंहवाहिनी: अरुण कुमार चौधरी, सोनबरसा: नितू कुमारी, पिपरा परसाईन: रुखसाना खातून।

04:00 PM- पटना के अथमलगोला में 10 पंचायत समिति सदस्यों में निवर्तमान प्रमुख एवं राममगर दियारा को छोड़ शेष नए चेहरे। कुल मिलाकर दो मुखिया एवं दो पंचायत समिति सदस्‍यों की वापसी। उधर, बेलछी की सात पंचायतों में दो मुखिया दोबारा जीते, शेष पांच नए चेहरे। जबकि, नौ पंचायत समिति सदस्‍यों में केवल निवर्तमान प्रखंड प्रमुख पल्लवी देवी ही जीत सकी हैं। शेष आठ नए चेहरे हैं।

03:30 PM- पंचायत चुनाव के 10वें चरण की मतगणना जारी। लगातार आते जा रहे हैं परिणाम। साथ ही जगह-जग्रह दिख रहे हैं जीत के जश्‍न और हारने वालों के मायूस चेहरे।

03:00 PM- शिवहर जिले की सर्वाधिक प्रतिष्ठित सीटों में से एक जिला परिषद क्षेत्र संख्या सात से राम कृष्ण कुमार ने जीत दर्ज की है। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय साहनी रहे। जबकि, निवर्तमान जिला पार्षद भोला साह को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। नवनिर्वाचित जिला पार्षद रामकृष्ण कुमार भाजपा के नेता हैं। शिवहर में जिला परिषद की सात सीटें है। इस बार सात में से एक जिला पार्षद मनीष कुमार ने अपनी जीत का क्रम बरकरार रखा। शेष छह  जिला पार्षदों को अपनी सीट गंवानी पड़ी।

02:30 PM- पूर्णिया जिला परिषद क्षेत्र संख्या 31 से वैसा मोहम्मद तथा जिला परिषद क्षेत्र संख्या 32 से बीबी सहावी की जीत। पूर्णिया के बैसा प्रखंड की नंदनिया पंचायत से साजिया तबस्सुम, मालो पाड़ा पंचायत से नूरजहां, कंजिया पंचायत से समरेंद्र घोष, शीशाबाड़ी पंचायत से जफर इकबाल, चंदेल पंचायत से जकी अनवर, रौटा पंचायत से रफत जहां, आसियानी पंचायत से अकेला खातून एवं चंदवार पंचायत से सकीना खातून मुखिया निर्वाचित।

02:12 PM- बांका के बेलहर से मुन्नी देवी, बसमत्ता से विजय हांसदा, डुमरिया से सोनी देवी तथा झुकलिया से अरविंद तूरी मुखिया बने।

02:08 PM- शिवहर की जनता ने अधिकांश पुराने चेहरों को नकारते हुए नए चेहरों को मौका दिया है। हालांकि, तरियानी दक्षिणी में बहुओं की बल्ले-बल्ले हुई है। विशंभरपुर पंचायत से किरण देवी नई मुखिया चुनी गई हैं। किरण देवी के ससुर उमेश राय विशंभरपुर पंचायत से वर्ष 2006 में मुखिया चुने गए थे। तरियानी छपरा पंचायत से मुखिया श्यामबाबू सिंह द्वारा छोड़ी गई सीट पर बहू अर्पणा सिंह ने कब्जा जमाया है। अर्पणा सिंह बाहुबली नितीश सिंह उर्फ महाराज की पत्नी है। नरवारा पंचायत से मुखिया बनीं अर्पणा जायसवाल के ससुर जयमंगल चौधरी इलाके के चर्चित व्यवसायी हैं। सोनबरसा पंचायत से गांव की बहू गीता देवी ने निवर्तमान मुखिया को पटखनी देकर मुखिया की कुर्सी पाई है।

02:00 PM- मधुबनी पंचायत चुनाव अपडेट: मधेपुर से जिला परिषद क्षेत्र संख्या 54 से कुमारी मिन्टी जीतीं। ये हैं अभी तक के निर्वाचित मुखिया:

मधेपुर की सुन्दर बिराजीत पंचायत से गणेश कुमार यादव

मधेपुर की मटरस  पंचायत से गौड़ी देवी

मधेपुर की महिसाम  पंचायत से निसात निजामी

मधेपुर की मधेपुर पूर्वी पंचायत से आशा देवी

घोघरडीहा की बिशनपुर पंचायत से किरण मिश्रा

घोघरडीहा की सुदैरतौली पंचायत से कुसुम सिंह

घोघरडीहा की सांगी पंचायत से अरहुलिया देवी

मधेपुर की तरडीहा पंचायत से मो. हातिम

01:50 PM- पटना के बाढ़ की रामनगर दियारा पंचायत से संध्या देवी की जीत। सबनीमा पंचायत से मधु कुमारी, रामनगर करारी कछार से राय विजय तथा अथमलगोला की कल्याणपुर पंचायत से अरविंद यादव चुनाव जीत गए हैं।

01:34 PM- मतगणना के पांच घंटे से अधिक बीत चुके हैं। बेगूसराय के बछवाड़ा की चमथा दो पंचायत से निवर्तमान मुखिया राकेश कुमार राय उर्फ बच्चा बाबू विजयी।

01:25 PM- सीतामढ़ी के रून्नीसैदपुर में निवर्तमान मुखिया को मारी गोली। सोनबरसा प्रखंड के रून्नीसैदपुर में बलुआ पंचायत के निवर्तमान मुखिया प्रभात कुमार यादव को निशाना बनाया गया। जख्मी मुखिया को गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया है। शुक्रवार को दबंगों ने यहां के एक निवर्तमान मुखिया को गोली मार दी। रुन्नीसैदपुर प्रखंड में 12 दिसंबर को पंचायत चुनाव के लिए मतदान होना है। इससे पहले सोनबरसा में भी मतदान से ठीक एक दिन पहले जिला परिषद की प्रत्याशी बच्चिया खातून के पौत्र समीर रजा को चुनावी रंजिश में गोली मार दी गई थी।

01:20 PM- पटना के बेलछी प्रखंड की बेलछी पंचायत में मुखिया पद पर मीना देवी जीतीं। पटना की घोसवरी प्रखंड की मोर पश्चिम पंचायत से मुखिया पद पर धीरज उर्फ भोला पहली दफा निर्वाचित हुए। मोर पूर्वी पंचायत से अरविंद पासवान दूसरी दफा जीते। मोकामा प्रखंड की शिवनार पंचायत से रंजना देवी मुखिया पद पर केवल चार वोट से जीतीं।

01:01 PM- शिवहर की तरियानी छपरा पंचायत से मुखिया पद पर अर्पणा सिंह जीतीं। शिवहर की नरवारा पंचायत से मुखिया पद पर अर्पणा अग्रवाल जीतीं। पटना के बेलछी प्रखंड की सकसोहरा पश्चिमी पंचायत से पिंकु कुमार ने मुखिया का चुनाव जीता। करजान पंचायत से आरती कुमारी पहली बार मुखिया बनीं। घोसवरी प्रखंड की गोसाईंगांव पंचायत से मुखिया पद पर पहली बार पिंकी देवी जीतीं। घोसवरी की घोसवरी पंचायत से आरती देवी पहली बार मुखिया बनीं। आरती देवी जनता दल यूनाइटेड बाढ़ जिला संगठन अध्यक्ष परशुराम पारस की पुत्रवधू हैं।

12:49 PM- बेतिया की बरवा सेमरा घाट पंचायत से मुखिया प्रत्याशी शौकत अली जीते। समस्‍तीपुर के सिंघिया प्रखंड की ललहौल पंचायत से मुखिया प्रत्याशी रामप्रवेश साह विजयी। कैमूर के भभुआ जिला परिषद भाग एक से प्रदीप कुमार गुप्ता चुनाव जीते।

12:24 PM- पटना के बेलछी प्रखंड के जिला परिषद सदस्य से रविंद्र पासवान ने चुनाव जीता। समस्तीपुर के बिथान प्रखंड की बेलसंडी पंचायत से नुनुवती देवी, सखवा पंचायत से हरदेव मुखिया, नरपा पंचायत से मंगली देवीकी मुखिया पद पर जीत। समस्‍तीपुर के सिंघिया प्रखंड की फुलहारा पंचायत से रिंकी देवी तथा ललहौल पंचायत से रामप्रवेश साह ने जीत हासिल की। बेतिया की सरिसवा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी सोहन साह दुबारा जीते।

12:22 PM- पटना के घोसवरी मतगणना केंद्र के बाहर दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच भीषण झड़प हो गई। घटना में कई लोग घायल हो गए। मारपीट करने वाले सम्यागढ़ पंचायत के बताए जा रहे हैं।

12:20 PM- सीतामढ़ी के सोनबरसा प्रखंड से निवर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष उमा देवी चुनाव जीत गईं हैं। सीतामढ़ी के सोनबरसा प्रखंड की भुतही पंचायत से अखिलेश कुमार, घोघरडीहा ब्रह्मपुर उत्तरी पंचायत से विनोद कुमार मंडल, मधेपुर पूर्वी पंचायत से आशा देवी ने जीता मुखिया का चुनाव। रतनमाला पंचायत क्षेत्र से पूर्णिमा देवी जीतीं।

12:15 PM- माेतिहारी के चिरैया, बनकटवा व बंजरिया प्रखंडों के परिणाम आने लगे हैं। बनकटवा प्रखंड क्षेत्र की जीतपुर पंचायत से प्रभादेवी मुखिया पद पर निर्वाचित हुई हैं। झझरा पंचायत से नागेंद्र यादव चुनाव जीते हैं। जीतपुर में पंचायत समिति पद के लिए चंदा देवी तथा झझरा पंचायत समिति सदस्य पद के लिए लवकेश सिंह विजयी रहे हैं। सरपंच पद पर रामाधार चुनाव जीते हैं। बिजबनी उतरी पंचायत से मुखिया जंग बहादुर चौरसिया, बिजबनी पूर्वी से शकुंतला देवी, चिरैया प्रखंड क्षेत्र की सरौगढ़ पंचायत से सनमुति देवी मुखिया निर्वाचित। महुआवा पश्चिमी से निसार अहमद, बंजरिया प्रखंड की फुलवार दक्षिणी से कृष्ण कुमार उर्फ हनुमान दुबे, फुलवार उतरी से रामावती देवी की मुखिया के चुनाव में जीत। पचरुखा मध्य पंचायत से आदिल राणा, चिरैया प्रखंड की महुआवा पूर्वी पंचायत से परवेज आलम, महुआवा पश्चिमी से नेसार की मुखिया पद पद जीत।

12:07 PM- शिवहर जिला परिषद क्षेत्र संख्या 07 से राम कृष्ण कुमार जीते। पटना के कल्याणपुर से अरविंद कुमार दोबारा मुखिया बने। मोकामा प्रखंड की मोर पश्चिम पंचायत में मुखिया पद पर धीरज उर्फ भोला बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं घोसवरी प्रखंड के गोसाई गांव पंचायत की मतगणना जारी है।

11:55 AM- शिवहर में दो मुखियों की गई कुर्सी, नए चेहरों को मिला मौका। शिवहर जिले के तरियानी प्रखंड की आठ सीटों के लिए हुए चुनाव में अबतक दो सीटों के परिणाम आए हैं। दोनों सीटों पर नए प्रतिनिधियों का निर्वाचन हुआ है। वृंदावन पंचायत से मुस्तुफा गुलाम तो छतौनी पंचायत से विजय कुमार सिंह ने सिटिंग मुखिया को हराया है।

11:51 AM- मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड की घनश्यामपुर पंचायत से रामजनम कुमार मुखिया पद पर जीते। सीतामढ़ी के सोनबरसा प्रखंड से निवर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष उमा देवी चुनाव जीत गईं हैं। सीतामढ़ी के सोनबरसा प्रखंड की भुतही पंचायत से अखिलेश कुमार विजयी।

11:36 AM- पटना जिले के कई प्रखंडों में मतगणना हो रही है। उन्‍होंने कहा कि मोकामा प्रखंड से कन्हाईपुर पंचायत से धर्मशीला कुमारी मुखिया पद पर निर्वाचित हुई हैं। वे दूसरी बार जीती हैं। बेलछी प्रखंड के बराह पंचायत से पिंकी देवी पहली बार मुखिया चुनी गई हैं। अथमलगोला के रामनगर करारी से जयप्रकाश यादव मुखिया पहली बार बने हैं।

10:45 AM- बेगूसराय जिले के मंसूरचक प्रखंड की साठा पंचायत से पंचायत समिति पद पर अस्मिता प्रियदर्शी चुनाव जीत गई हैं। वहीं, बछवाड़ा की रसीदपुर पंचायत में उषा देवी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कुमकुम कुमारी को मात देकर मुखिया पद पर विजयी हुईं। चिरंजीवीपुर पंचायत से निवर्तमान मुखिया नीलम देवी को हराकर प्रभात कुमार हुए विजयी।

10:15 AM- घोसवरी प्रखंड की तारतर पंचायत में मुखिया पद की मतगणना जारी है। वहीं, मोकामा प्रखंड के जिला परिषद के पश्चि‍मी भाग में मेकरा और कन्हाईपुर पंचायतों के मतगणना में प्रत्याशी मोहित पासवान बढ़त बनाये हुए हैं।

09:55 AM- मोतिहारी के बनकटवा प्रखंड की जीतापुर पंचायत से प्रभा देवी एवं झंझरा से नगेंद्र प्रसाद मुखिया बने। जीतपुर से चंदा देवी तथा झंझरा से लवकेश सिंह पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित।

09:38 AM- पटना के अथमलगोला में रामनगर दियारा से संध्‍या देवी की जीत। बेलछी प्रखंड की फतेहपुर पंचायत से पंचायत समिति सदस्‍य के पद पर पल्लवी देवी चुनाव जीतीं।

09:30 AM- भोजपुर जिले में बड़ा प्रखंड की खवासपुर पंचायत से किरण देवी पहली बार मुखिया का चुनाव जीतीं। 32 वर्ष की किरण देवी मैट्रिक पास हैं। उधर मोतिहारी के बनकटवा प्रखंड की झझरा पंचायत से मुखिया पद पर नागेंद्र यादव उर्फ भुवाली की जीत हुई है। मोतिहारी के बनकटवा प्रखंड क्षेत्र की ही जीतपुर पंचायत से मुखिया पद पर प्रभा देवी चुनाव जीत गईं हैं।

09:17 AM- मधेपुरा के चौसा व पुरैनी की 22 पंचायतों की मतगणना मधेपुरा शहर स्थित टीपी कालेज में हो रही है। मतगणना में 2951 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। कटिहार के बारसोई प्रखंड की 27 पंचायतों की मतगणना बाजार समिति स्थित केंद्र पर हो रही है। वहां 2594 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

09:00 AM- पटना के मोकामा और घोसवरी मतगणना केंद्रों के बाहर प्रत्‍याशियों के समर्थकों की भीड़ उमड़ रही है। घोसवरी व मोकामा के लिए बाढ़ एएनएस कालेज व बेली उच्च विद्यालय मतगणना केंद्रों में मतगणना जारी है। मुजफ्फरपुर के आरडीएस कालेज तथा नवादा के केएलएस कालेज मतगणना केंद्र सहित राज्‍य के अन्‍य केंद्रों के बाहर भी समर्थक उमड़ते दिख रहे हैं।

08:53 AM-  लखीसराय के पिपरिया प्रखंड की पांच पंचायतों और जिला परिषद की एक सीट के लिए आज मतगणना होनी है। यहां आधे घंटे बाद मतगणना शुरू हो सकती है।

08:30 AM- बांका के बेलहर प्रखंड की 18 पंचायतों की मतगणना नौ बजे से शुरू होगी। इसके लिए पीबीएस कालेज स्थित वज्रगृह के पास लोगों का आना शुरू हो गया है। वहां 10 बजे से परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। सबसे पहले हाथीदादा पंचायत से गिनती शुरू होगी।

08:01 AM- बिहार पंचायत चुनाव के 10वें चरण में 24,816 सीटों के लिए 93725 प्रत्याशियों की मतगणना शुरू हो चुकी है। कुछ मतगणना केंद्रों पर इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। वहां भी मतगणना जल्‍द ही शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही अब करीब एक घंटे बाद से नतीजे भी लगातार मिलने लगेंगे।

07:45 AM- मतगणना शुरू होने में अब केवल 30 मिनट रह गए हैं। केंद्रों पर तैयारियां करीब-करीब पूरी हो चुकी हैं। इस बीच केंद्रों के बाहर सुरक्षा कड़ी है। प्रत्‍याशियों व उनके प्रतिनिधियों को पूरी जांच के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। मतगणना केंद्रों के रास्‍तों पर यातायात को नियंत्रित किया गया है।

07:20 AM- पंचायत चुनाव के 10वें चरण में 2953 प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। 2852 पद, 100 ग्राम पंचायत सदस्य एवं एक मुखिया शामिल हैं। 116 पदों के लिए किसी ने नामांकन नहीं किया, जिससे ये रिक्त रह गए हैं। रिक्‍त दो पद ग्राम पंचायत सदस्य के और 116 पंच के हैं।

07:00 AM- 10वें चरण के मतदान में अभी तक का सर्वाधिक 64 प्रतिशत मतदान हुआ है। गया में सबसे ज्यादा 75 प्रतिशत वोट पड़े तो सबसे कम 56 प्रतिशत वोटिंग नवादा जिले में हुई। आज मतगणना में 24,816 पदों के परिणाम सामने आएंगे।

06:25 AM- बिहार में 10वें चरण का पंचायत चुनाव बुधवार को हुआ था। इसमें मतदाताओं ने कुल 93725 प्रत्याशियों की किस्‍मत का फैसला कर दिया है। अब इसकी मतगणना कुछ देर बाद शुरू होने जा रही है।

06:00 AM- बिहार पंचायत चुनाव के 10वें चरण में इन जिलों व प्रखडों के लिए हो रही मतगणना

  • पटना (घोसवरी, अथमलगोला, मोकामा, बेलछी)
  • भोजपुर (बड़हरा)
  • गया (बाराचट्टी, मोहनपुर)
  • नवादा (रोह)
  • बक्सर (सिमरी)
  • औरंगाबाद (देव, कुटुंबा)
  • रोहतास (करहगर, राजपुर)
  • नालंदा (रहुई, कतरीसराय)
  • कैमूर (भभुआ)
  • वैशाली (महनार, पटेढ़ी बेलसर)
  • शेखपुरा (घाटकुसुम्भा, शेखपुरा जि प्र नि क्षे संख्या- 5)
  • बेगूसराय (बछवाड़ा, मंसूरचक)
  • सारण (अमनौर, मढौरा)
  • सीवान (महराजगंज, दरौंदा)
  • गोपालगंज (बरौली)
  • मुजफ्फरपुर (औराई)
  • पूर्वी चंपारण (बंजरिया, चिरैया, बनकटवा)
  • पश्चिमी चंपारण (मझौलिया)
  • सीतामढी (सोनवर्षा)
  • शिवहर (तरियानी, जि प्र नि क्षे संख्‍या-7)
  • दरभंगा (गौड़ाबरौम, घनश्यामपुर)
  • मधुबनी (मधेपुर, घोघरडीहा)
  • समस्तीपुर (बिथान, सिंघिया)
  • भागलपुर (कहलगांव)
  • लखीसराय (पिपरिया)
  • बांका (बेलहर)
  • खगड़िया (चौथम, जि प्र नि क्षे संख्या- 9 एवं 10)
  • सहरसा (सलखुआ)
  • सुपौल (मरौना, निर्मली)
  • मधेपुरा (चौसा, पुरैनी)
  • पूर्णिया (बैसा)   
  • किशनगंज (कोचाधामन)
  • कटिहार (बारसोई)
  • अररिया (जोकिहाट)

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.