Move to Jagran APP

Bihar Election 2020 Update: कुशवाहा ने चिराग को दिया साथ आने का ऑफर, बोले: BJP कर रही अपमान

Bihar Election Updates बिहार में आज मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्‍यमंत्री सुशील मोदी तथा आरजेडी नेता तेजस्‍वी यादव सहित पक्ष-विपक्ष के कई नेताओं की जनसभाएं हुईं। इस बीच उपेंद्र कुशवाहा ने चिराग को साथ आने का ऑफर दिया है।

By Amit AlokEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 08:11 AM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 09:07 PM (IST)
Bihar Election 2020 Update: कुशवाहा ने चिराग को दिया साथ आने का ऑफर, बोले: BJP कर रही अपमान
आरजेडी नेता तेजस्‍वी यादव एवं मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार।

पटना, जागरण टीम। Bihar Election Updates: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2020) को लेकर आज रैलियों का सोमवार रहा। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar), नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव (Leader of Opposition Tejashwi Yadav), भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) व बिहार प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. संजय जायसवाल (Dr. Sanjay Jaiswal) तथा उपमुख्‍यमंत्री सुशील मोदी (Dy.CM Sushil Modi) की कई जनसभाएं हुईं। बिहार की आज की चुनावी हलचल की जानकारी के लिए पढें ये खबर। 

loksabha election banner

LIVE Bihar Election Updates:

09.07 बजे: भाजपा ने सोमवार को पार्टी ने छह और नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया। छह वर्षों के लिए निकाले गए पार्टी नेताओं में दो मौजूदा विधायक हैं। तीन पूर्व विधायक और एक पूर्व विधान पार्षद हैं। 

08.07 बजे: चिराग पासवान 21 को लॉन्च करेंगे बिहार 1st बिहारी 1st विज़न डॉक्यूमेंट। 

07.31 बजे: बीजेपी ने टि्वटर पर जारी की लालू यादव शासन की डिक्शनरी। बताया क से क्राइम.. ख से खतरा और ग से गोली।

06.09 बजे: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने अपने गृह जिले बेतिया के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। 

05.32 बजे: किशनगंज की चारों विधानसभा सीटों पर नामंकन में अलग अलग रंग देखने को मिले। एक प्रत्याशी भैंस पर तो एक ठेला चलाकर नामंकन करने पहुंचा। 

04.53 बजे:  चिराग पासवान ने पिता के अस्थि कलश विसर्जित किया। पैतृक गांव शहरबन्नी के फूलतोड़ा घाट पर किया विसर्जन।

04.22 बजे: जहानाबाद में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। कहा महिलाओं के लिए राज्य में हुए काफी काम। 

03.35 बजे: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन लगातार बिहार दौरे पर रहेंगे। मंगलवार और बुधवार मिलाकर योगी चार रैलियां अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में होगी। 

02.25 बजे: मधुबनी के बिसफी में बाले केंद्रीय मंत्री नित्‍यानंद राय: नीतीश के नेतृत्व में बिहार में बह रही विकास की गंगा। बिस्फी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी हरिभूषण ठाकुर बचोल के समर्थन में की जनसभा।

01.55 बजे: अररिया के कुरसकंटा पहुंचे केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर जी एवं संसद रामकृपाल यादव।

01.30 बजे: मधुबनी के बाबूबरही से पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत की बहू मीना कामत ने किया नामांकन। पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत का हाल ही में कोरोना के कारण निधन हो गया था।

01.00 बजे: रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने संतोष कुशवाहा को रालोसपा की दिलाई सदस्यता। उपेंद्र कुशवाहा ने चिराग पासवान को अपने गठबंधन में आने का दिया ऑफर। कुशवाहा ने कहा- भाजपा चिराग को अपमानित कर रही है।

12.50 बजे: औरंगाबाद के रफीगंज में सीएम नीतीश: 2005 में बिहार में 76 हजार करोड़ जीडीपी था।  अब 4 लाख 77 हजार करोड़ से ऊपर है।

12.45 बजे: औरंगाबाद के रफीगंज में सीएम नीतीश: हर जिले इंजीनियरिंग,  एएनएम संस्थान खोलने का काम किया। बेरोजगारों को दो साल तक 1000 रुपये तक स्वयं समूह भत्ता दिया। अब युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा दी जाएगी। दसवीं और बारहवीं पास युवकों को नई टेक्नोलाली की शिक्षा दी जाएगी।

12.40 बजे: औरंगाबाद के रफीगंज में सीएम नीतीश: औरंगाबाद के रफीगंज में सीएम नीतीश: 83 फीसदी से ज्यादा घरों में नल जल योजना का काम पूरा हो गया। पहले जब हम एमपी-एमएलए थे तो लोग कहते थे इ रोडवा बनवा दीजिए। आज क्या स्थिति है सब के सामने है। अब शहर और बाजार में बाइपास बनाएंगे। जहां जमीन नहीं मिलेगी, वहां पुल बनवा देंगे। आगे आठ से दस पंचायत तक पशु चिकित्शालय बनवा देंगे। हम अब सोलर के माध्यम से गांवों में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य है।

12.32 बजे: औरंगाबाद के रफीगंज में सीएम नीतीश: पति अंदर गए और पत्नी को कुसीॅ पर बिठा दिया गया। लेकिन उनके शासनकाल में भी महिलाओं को कुछ नहीं मिला। हमने समाज के हर तबके के उत्थान के लिए काम किया। बिहार में कानून का राज कायम किया।

12.30 बजे: औरंगाबाद के रफीगंज में सीएम नीतीश: जेडीयू प्रत्‍याशी अशोक कुमार के पक्ष में कर रहे चुनाव प्रचार।

12.20 बजे: राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा कुछ ही देर में मीडिया ये रूबरू होंगे।

12.00 बजे: चुनाव के ठीक पहले आरजेडी को बड़ा झटका। पूर्व मंत्री दशई चौधरी तथा विधायक मो. नेमतुल्‍लाह जेडीयू में शामिल होंगे।

11.50 बजे: बीजेपी की चुनावी जनसभा को संबोधित करने अररिया के फारबिसगंज पहुंचे डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी व राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन।

11.30 बजे: गया के शेरघाटी में नीतीश कुमार: पति अंदर गए तो पत्‍नी का बना दिया सीएम। सामान्‍य महिलाओं के लिए क्‍या किया? हमने किए हैं महिला उत्‍थान व लड़कियों की शिक्षा के लिए काम।

11.22 बजे: गया के शेरघाटी में नीतीश कुमार: मौका मिला तो काम किया, आगे मौका मिलेगा तो और काम

करेंगे। 15 साल पहले की पति-पत्‍नी सरकार में क्‍या काम हुआ?

11.22 बजे: गया के शेरघाटी में नीतीश कुमार: कोरोना के कारण पूरी दुनिया में विकट परिस्थिति उत्‍पन्‍न हुई। हम देश के औसत से ज्‍यादा जांच करा रहे हैं। लोग जानते कम है, बोलते ज्‍यादा हैं। कुछ भी बालते रहते हैं।

11.00 बजे: नीतीश कुमार गया के शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र में सभा मंच पर।

10.30 बजे: पुलिस मुख्‍यालय का अलर्ट: चुनावी जनसभाओं के दौरान बड़े नेताओं पर हमला कर सकते आतंकी।

10.00 बजे: कुछ ही देर में नीतीश कुमार गया के शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र में जेडीयू उम्‍मीदवार विनोद यादव के लिए वोट मांगने पहुंच रहे हैं। उनके साथ हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा के अध्‍यक्ष जीतनराम मांझी भी रहेंगे।

09.30 बजे: बीजेपी ने पार्टी से निकाले गए पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह की जगह नए प्रदेश उपाध्यक्ष को मनोनीत कर दिया है। पार्टी ने बेतिया जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष और रक्सौल जिले के प्रभारी  शैलेंद्र मिश्रा को पार्टी का नया प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जयसवाल ने जारी किया मनोनयन पत्र।

09.00 बजे: बीजेपी के राधामोहन सिंह और मंगल पांडेय नरकटियागंज, ढाका, चिरैया, औराई में।

08.30 बजे: बीजेपी की ओर से नित्यानंद राय और सम्राट चौधरी बिस्फी, समस्तीपुर, पातेपुर, हाजीपुर में तथा रविशंकर प्रसाद और रामकृपाल यादव सिकटी, खजौली, बेनीपट्टी में वोट मांगेंगे।

08.00 बजे: भारतीय जनता पार्टी की ओर से भूपेंद्र यादव और संजय जायसवाल दरभंगा, जाले, केवटी, रक्सौल, बगहा में तथा सुशील मोदी और शाहनवाज हुसैन फारबिसगंज, कटिहार च पूर्णिया में चुनाव प्रचार करेंगे।

07.30 बजे: नेता प्रतिपक्ष व राष्‍ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव वजीरगंज, बाराचट्टी, फतेहपुर, रजौली, सिरदला, बेलागंज एवं गुरुआ में चुनाव प्रचार करेंगे।

07.00 बजे: मुख्‍यमंत्री व जनता दल यूनाइटेड के अध्‍ययक्ष नीतीश कुमार शेरघाटी, रफीगंज, टिकारी, अतरी, घोसी में चुनाव प्रचार करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.