Move to Jagran APP

Bihar Election Updates: गया में बोले अश्विनी चौबे- बिहार को जल्‍द मिलेगी आरजेडी, कांग्रेस और करोना से मुक्ति

Bihar Assembly Election Updates बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज चिराग पासवान ने अपना बिहार फर्स्‍ट बिहारी फर्स्‍ट विजन डॉक्‍युमेंट जारी किया। आज कांग्रेस ने भी चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। नेताओं की चुनावी रैलियां भी लगातार जारी हैं।

By Amit AlokEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 07:49 AM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 07:25 PM (IST)
Bihar Election Updates: गया में बोले अश्विनी चौबे- बिहार को जल्‍द मिलेगी आरजेडी, कांग्रेस और करोना से मुक्ति
एलजेपी सुप्रीमो चिराग पासवान एवं कांग्रेस नेता सुरजेवाला।फाइल तस्‍वीरें।

पटना, जागरण टीम।  Bihar Assembly Election Updates: बिहार में आज भी चुनावी रैलियों (Election Rallies) का दिन है। आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्‍यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) एवं उत्‍तर प्रदेश (UP) के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) की चुनावी रैलियां (Election Rallies) हैं। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अध्‍यक्ष व मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) केसरिया, मढ़ौरा व राजापाकड़ में रहेंगे तो राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) की ओर से तेजस्‍वी यादव (Tejashwi Yadav) दिनारा, नोखा, सासराम , डिहरी, नबीनगर, ओबरा, कुर्था, मखदुमपुर, घोसी व मसौढ़ी में जनता से रूबरू हो रहे हैं। एलजेपी सुप्रीमो चिराग पासवान आज पालीगंज विधानसभा क्षेत्र से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। इसके बाद वे जहानाबाद, अतरी और नवादा में चुनावी सभाएं करेंगे। लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के सुप्रीमो चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने अपना बुहप्रतीक्षित 'बिहार फर्स्‍ट बिहारी फर्स्‍ट' विजन डॉक्‍युमेंट (Bihar First Bihari First Vision Document) भी जारी किया। आज कांग्रेस (Congress) ने भी अपना चुनावी घोषणा पत्र भी जारी किया। बिहार में आज की तमाम चुनावी हलचल की जानकारी के लिए लगातार बने रहिए हमार साथ।

loksabha election banner

Bihar Assembly Election Updates:

5:45 बजे - सारण जिला के परसा विधान सभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू-राबड़ी परिवार को ही निशाने पर रखा। तेज प्रताप की पत्नी और लालू की बहू ऐश्वर्या राय का मामला उठाते हुए कहा कि आपने देखा कि एक पढ़ी-लिखी लड़की के साथ कितना गंदा व्यवहार किया गया।

5:15 बजे - कैमूर जिला के चैनपुर विधान सभा क्षेत्र में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बिहार में भाजपा तथा जदयू की जोड़ी सचिन तेंदुलकर तथा वीरेन्द्र सहवाग जैसी है।

04: 30 बजे-  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मढ़ौरा व परसा विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 15 साल के जंगल राज को सभी ने देखा है। हम सिर्फ काम में विश्वास करते है। काम करने के बाद ही आपके पास आते हैं। अगली बार अगर आप मौका देते हैं तो हर गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट ,गांव के सफाई का कार्य होगा। कई गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ा जाएगा। सभी शहर व बाजार से बाइपास बनेगा व उसके नहीं रहने के कारण फ्लाई ओवर भी बनाया जाएगा।परसा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव की बहू और तेज प्रताप यादव की पत्‍नी ऐश्वर्या राय का मुद्दा उठाया, कहा- पढ़ी-लिखी लड़की के साथ इतना गंदा व्यवहार किया गया है।

04:00 बजे: अतरी विधानसभा के खिजरसराय में एलजेपी की रैली में चिराग पासवान का हो रहा इंतजार। अभी तक तक नहीं पहुंचे।

03:30 बजे: आरा के बड़हरा में राजनाथ सिंह: हमने धारा 370 हटाया, राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्‍त किया। उन्‍होंने तीन तलाक की भी चर्चा की तथा कहा कि बीजेपी ने सभी धर्मों के साथ न्याय किया। पाक से भारत आने वालों को नागरिकता भी दिया।

03:00 बजे: मोतिहारी के चकिया गांधी मैदान में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम के पूर्व मंच पर पहुंचे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद राधामोहन सिंह।

01: 50 बजे: गया में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार दो तिहाई बहुमत से बनेगी। पिछले 25 साल में लालू रबड़ी और कांग्रेस की सरकार ने बिहार को लूटने का काम किया है। उस वक्त बिहार में जमीन हड़पने, लूट, अपहरण, डकैती और नरसंहार जैसे घृणित कार्य हुए।

01:30 बजे: गया में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्वनी चौबे ने कहा कि बिहार में आरजेडी, कांग्रेस और करोना से जल्दी मुक्ति मिलेगी। तीनों से मुक्ति के लिए बिहार की जनता ने एनडीए के पक्ष में अपना निर्णय देने का मन बना लिया है।

12: 55 बजे: रोहतास के करगहर और नोखा में तेजस्वी यादव: किसी को रोजगार तो नहीं मिला, बल्कि जो था वह भी छीना गया। पलायन बढ़ गया है शिक्षा चौपट हो गई है।

इलाज के लिए बिहार का पैसा बाहर जा रहा है। रोजी रोटी के लिए मजदूरी के लिए लोग बाहर जा रहे हैं

12: 30 बजे: रोहतास के करगहर और नोखा में तेजस्वी यादव: नीतीश जी कहते हैं कि विकास किए हैं हकीकत है कि विकास नहीं विनाश हुआ है।

12:05 बजे: मोतिहारी के केसरिया की जनसभा में पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। साथ में पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधमोहन सिंह भी हैं।

11.42 बजे: जमुई के कार्यक्रम स्‍थल पर पहुंचे योगी आदित्‍याथ।

11:30 बजे: कांग्रेस ने जारी किया अपना चुनावी घोषणा पत्र। सदाकत आश्रम में राज बब्बर ने जारी किया घोषणा पत्र! बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गाेहिल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह, निखिल कुमार, तारिक अनवर व सुबोध कांत सहाय समेत कई नेता मौजूद रहे।

11:25 बजे: चिराग पासवान ने अपना बिहार फर्स्‍ट बिहारी फर्स्‍ट विजन डॉक्‍युमेंट जारी किया।

11:00 बजे: चिराग पासवान अपराह्न एक बजे पटना से सटे पालीगंज में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद जहानाबाद में रोड शो करेंगे। फिर, गया जिले के अतरी विधानसभा क्षेत्र स्थित खिजरसराय में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। देर शाम सात बजे नवादा में एक रोड शो में भी शामिल होंगे।

10:30 बजे: चिराग पासवान अब पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे। इसे चिराग ने 'बिहार फर्स्‍ट बिहारी फर्स्‍ट विजन डाक्युमेंट-2020' का नाम दिया गया है।

10:00 बजे: आज कांग्रेस (Congress) अपना चुनावी घोषणा पत्र भी जारी करेगी।

09:30 बजे: आज तेजस्‍वी यादव दिनारा, नोखा, सासराम , डिहरी, नबीनगर, ओबरा, कुर्था, मखदुमपुर, घोसी व मसौढ़ी में रैलियां करेंगे।

09:00 बजे: मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार आज चार रैलियां करेंगे: वे 11.10 बजे केसरिया (पूर्वी चंपारण), 12:30 बजे मढ़ौरा, 01:40 बजे परसा (छपरा) तथा 03 बजे राजापाकड़ (वैशाली) में रहेंगे।

08:30 बजे: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जमुई के श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम मैदान में बीजेपी प्रत्याशी श्रेयसी सिंह के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। योगी आदित्यनाथ 11:00 बजे जमुई पहुंचेंगे।

08:00 बजे: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अध्‍यक्ष व मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) केसरिया, मढ़ौरा व राजापाकड़ में रहेंगे।

07:30 बजे: आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्‍यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) एवं उत्‍तर प्रदेश (UP) के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) की जनसभाएं हैं।

07:00 बजे: चिराग पासवान आज 10:30 बजे पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे। इसे चिराग ने 'बिहार फर्स्‍ट बिहारी फर्स्‍ट विजन डॉक्युमेंट-2020' का नाम दिया गया है।

06:30 बजे: आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बिहार में तीन रैलियां करेंगे। वे 12 बजे कहलगांव,  2.10 बजे बड़हरा (भोजपुर) तथा 03:35 बजे चैनपुर (कैमूर) में रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.