Move to Jagran APP

Bihar Election 2020: पटना के कांग्रेस मुख्यालय में इनकम टैक्स का छापा, 8.50 लाख रुपये बरामद

Bihar Assembly Election 2020 Updates जेडीयू ने आज अपना चुनवाी घोषणा पत्र जारी किया है। इस बीच उपेंद्र कुशवाहा ने योगी आदित्‍यनाथ द्वारा ओवैसी को पाकिस्‍तानी कहने पर नाराजगी जताई है। वहीं सदाकत आश्रम के बाहर से 8.50 लाख बरामद हुए हैं।

By Amit AlokEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 06:38 AM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 09:51 PM (IST)
Bihar Election 2020: पटना के कांग्रेस मुख्यालय में इनकम टैक्स का छापा, 8.50 लाख रुपये बरामद
उपेंद्र कुशवाहा एवं असदुद्दीन ओवैसी। फाइल तस्‍वीरें।

पटना, जागरण टीम। Bihar Assembly Election 2020 Updates: बिहार में आज भी चुनावी रैलियों का दिन Day of Election Rallies) रहा। राष्‍ट्रीय नेताओं की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तरफ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) की रैलियां अगवानपुर (बाढ़), नासरीगंज (नोखा) और नवीनगर (औरंगाबाद) में हुईं। झारखंड के दो पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (Babu Lal Marandi) और रघुवर दास (Raghubar Das) ने भी जनता से वोट मांगे। जनता दल यूनाइटेड (JDU) की ओर से मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पांच तो राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्‍वी यादव (Tejashwi Yadav) एक दर्जन रैलियां कीं। इधर, भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी (CPI) का चुनावी घोषणा पत्र भी जारी किया। उधर, केद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने बीजेपी का घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस के महासचिव रणदीप सुरजेवाला भी मीडिया से रूबरू हुए। बिहार के पल-पल के चुनावी हाल के लिए लगातार बने रहिए हमारे साथ।

loksabha election banner

LIVE Bihar Assembly Election 2020 Updates:

09ः51 बजेः डीआइजी मनु महराज ने अफसरों के साथ नक्सल प्रभावित इन इलाकों का हेलीकॉप्टर से किया एरिया डोमिनेशन।

09ः04 बजेः बिहार में अपने कार्यक्रम को लेकर पीएम ने किया ट्वीट। लिखा, कल बिहार के अपने भाइयों और बहनों के बीच रहने का अवसर मिलेगा। सासाराम, गया और भागलपुर में रैलियों को संबोधित करूंगा। इस दौरान एनडीए के विकास के एजेंडे को जनता-जनार्दन के सामने रखूंगा और उनसे अपने गठबंधन के लिए आशीर्वाद मांगूंगा।

 06ः47 बजेः पटना के सदाकम आश्रम में इनकम टैक्स का छापा। 8.50 लाख रुपये जब्त। पैसे किसके थे और कहां से आए? इसकी जांच की जा रही है।

05ः05 बजेः आरंगाबाद में बोले राजनाथ सिंह दुनिया की कोई ताकत भारत की एक इंच जमीन पर कब्जा नहीं कर सकती। सेना के जवानों ने शौर्य और पराक्रम दिखाया है। उन्होंने कहा कि देश के स्वाभिमान के साथ कोई समझौता नहीं होगा। 

04:03 बजे: औरंगाबाद पहुंचे राजनाथ सिंह ने भारत माता की जय के साथ अपना संबोधन शुरू किया। कहा कि बिहार के नेता हैं नीतीश कुमार। नीतीश ने किया राज्य का चौतरफा विकास

03:53 बजे: बिहार में रैली को संबोधित करने पहुंचे राजनाथ सिंह ने कहा कि यह धरती सम्राट अशोक की धरती है, भगवान बुद्ध की धरती है, चंद्रगुप्त मौर्य की धरती है, चाणक्य की धरती है। इस धरती ने पूरे विश्व को वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया है। 

03:11 बजे: जेडीयू ने अपना चुनावी घोषणा पत्र सात निश्‍चय पार्ट 2 जारी किया। इसमें युवाओं को रोजगार देने पर विशेष बल दिया गया है।

02:30 बजे: नवादा में बोले मुकेश सहनी: आप सबको पता होगा अति पिछड़ा मल्लाह के बेटे को महागठबंधन ने पीठ में छुरा घोंपा। बीजेपी नेतृत्व ने मलहम लगाया।

02:00 बजे: कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सबसे बड़ा झूठा बताया है। सुरजेवाला आज पटना में प्रेस से बात कर रहे थे।

01:30 बजे: यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने अपनी रैलियों में असदुद्दीन ओवैसी को पाकिस्‍तानी कहा था। इसपर भड़के कुशवाहा ने कहा कि ऐसी भाषा ठीक नहीं है।

01:00 बजे: पटना के बाढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह। उधर मुजफ्फरपुर में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद कर रहे संबोधित।

12.30 बजे: चैनपुर किसान इंटर कॉलेज में तेजस्वी यादव: बिहार का बजट 2.13 लाख करोड़ का है। उसका मात्र 60% ही बिहार सरकार खर्चा पाती है। 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का कार्य वही 40% रुपये से करेंगे।

12:00 बजे: बौंसी (बांका) में बोले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी: बिहार में एनडीए के शासन काल में चोरी, डकैती व अपहरण का उद्योग बंद हुआ है। अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण कार्य शुरु हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कानून का राज बिहार में स्थापित किया है।

11.30 बजे: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिवान के दारौंदा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा में बोले- कुछ लोग जब सत्‍ता में थे तो नौकरी नहीं दिए, अब लाखों नौकयिां देने का वादा कर रहे हैं। कुछ लोग प्रचार के लिए अनाप-शनाप बाेलते हैं, लेकिन हम काम में विश्‍वास करते हैं।

11:00 बजे: बीजेपी के घोषणा पत्र की खास बातें, एक नजर: पांच साल में देंगे पांच लाख रोजगार देने का वादा। स्‍कूल-कॉलेज में तीन लाख शिक्षकों की नियुक्तियां की जाएंगी। एक लाख लोगों को स्‍वास्‍थ्‍य विभाग में नौकरियां दी जाएंगी। कोरोना का मुफ्त टीकाकरण किया जाएगा। बिहार को नेक्‍स्‍ट जेनरेशन आइटी हब बनाया जाएगा। साथ ही न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य पर दलहन खरीद का वादा किया गया। मछली उत्‍पादन में भी बिहार को नंबर वन राज्‍य बनाने की बात कही गई है। घोषणा पत्र में दरभंगा में 2024 ते अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान का संचालन करने की बात भी कही गई है।

10:30 बजे: केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने जारी किया बीजेपी का घोषणा पत्र। पांच सूत्र, एक लक्ष्‍य, 11 संकल्‍प का विजन डॉक्‍युमेंट जारी। इसमें बिहार के विकास का वादा किया गया है।

10:00 बजे: नवादा में बोले चिराग पासवान: पिता की अंतिम इच्छा पूरी करने को रणभूमि में हूं। शेर का बच्चा हूं जंगल चीरने निकला हूं। बीजेपी वाले नियंत्रित भाषा का इस्तेमाल करें। बीजेपी का मुख्‍यमंत्री बना तो एलजेपी समर्थन देगी। पीएम मोदी ने हर दुख में साथ दिया। मैं उनकी आलोचना नहीं कर सकता। हम नीतीश कुमार के साथ नहीं हैं।

09:30 बजे: तेजस्वी यादव की पहली रैली 10.05 बजे चेनारी विधानसभा क्षेत्र में। जुटने लगी भीड़। रैली स्‍थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

09:00 बजे: कांग्रेस के महासचिव रणदीप सुरजेवाला की प्रेस वार्ता: अपराह्न एक बजे। माना जा रहा है कि सुरजेवाला इसमें पार्टी की नीतियों व उम्‍मीदवारों के संबंध में बात करेंगे।

08:30 बजे: सीपीआइ के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय अपराह्न दो बजे पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे। इसके पहले सभी प्रमुख दल अपने घोषणा पत्र जारी कर चुके हैं।

08:00 बजे: एलजेपी सुप्रीमो चिराग पासवान की चुनावी रैलियां शेखपुरा, नवादा, सिकंदरा, चकाई व झाझा में हैं। चिराग अपनी रैलियों में नीतीश कुमार पर हमलावर हो रहे हैं। जबकि, बीजेपी का समर्थन कर रहे हैं।

07:30 बजे: एक दर्जन रैलियों को संबोधित करेंगे तेजस्वी यादव।

- 10.05 बजे चेनारी विधानसभा क्षेत्र।

- 10.40 बजे चैनपुर विधानसभा क्षेत्र।

- 11.15 बजे भभुआ विधानसभा क्षेत्र।

- 11.50 बजे मोहनिया विधानसभा क्षेत्र।

- 12.25 बजे रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र।/

- 01 बजे राजपुर विधानसभा क्षेत्र।

- 01.35 बजे बक्सर विधानसभा क्षेत्र।

- 02.10 बजे डुमरांव विधानसभा क्षेत्र।

- 02.45 बजे ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र।

- 03.20 बजे शाहपुर विधानसभा क्षेत्र।

- 03.55 बजे बड़हरा विधानसभा क्षेत्र।

- 04.25 बजे संदेश विधानसभा क्षेत्र।

07:00 बजे: आज मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की पांच रैलियां हैं। उनके साथ केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद व जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा रहेेंगे।

- पहली रैली सिवान के दरौैंदा विधानसभा क्षेत्र में।

- दूसरी रैली मुजफ्फरपुर के पारू  विधानसभा क्षेत्र में।

- तीसरी रैली माणिकपुर प्रखंड सरैया में मीनापुर विधानसभा क्षेत्र में।

- चौथी रैली समस्तीपुर के हसनपुर में।

- पांचवीं रैली समस्तीपुर के विभूतिपुर में।

06:30 बजे: केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण बीजेपी का घोषणा पत्र पटना में सुबह 10 बजे जारी करेंगी।

06:00 बजे: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और कामेश्वर चौपाल की बौसी (कटोरिया) में तो झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की रैलियां लखीसराय, बांका  और मुंगेर में होंगी।

05:30 बजे: बीजेपी नेता व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की रैलियां अगवानपुर (बाढ़), नासरीगंज (नोखा)  और नवीनगर (औरंगाबाद) में होंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.