साहित्कार एसएन पांडेय का निधन, लोगों ने दी श्रद्धाजंलि
सामाजिक संस्था आर्यभट्ट परिवार मंच के सदस्य सह साहित्कार सिद्धेश्वरनाथ पांडेय (78 वर्ष) का इलाज के दौरान पटना में गुरुवार की रात निधन हो गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 06:35 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 06:35 PM (IST)
मसौढ़ी। सामाजिक संस्था आर्यभट्ट परिवार मंच के सदस्य सह साहित्कार सिद्धेश्वरनाथ पांडेय (78 वर्ष) का पटना के एक निजी नर्सिग होम में इलाज के दौरान गुरुवार की देर रात निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार की सुबह उनका पार्थिव शरीर उनके निजी आवास मसौढ़ी थाने के सती स्थान लाया गया। यहां लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। अंतिम संस्कार फतुहा में गंगा किनारे किया किया। मुखाग्नि उनके मंझले पुत्र आलोक कुमार ने दी। मौके पर प्रखंड प्रमुख रमाकांत रंजन किशोर, धर्मवीर प्रसाद, छत्रपाल प्रसाद, डॉ. एमके मंगल, अतुल अवस्थी, विश्व रंजन, मसूद रजा समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें