Move to Jagran APP

भाजपा की 43 प्रत्याशियों की पहली सूची में पांच विधायक बेटिकट

भाजपा ने बिहार विधानसभा की 43 सीटों के लिए मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। सूची में नेता प्रतिपक्ष नंदकिशोर यादव, पूर्व मंत्री प्रेम कुमार, रामाधार सिंह, पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु देवी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह का नाम शामिल है।

By Pradeep Kumar TiwariEdited By: Published: Tue, 15 Sep 2015 10:27 PM (IST)Updated: Wed, 16 Sep 2015 12:49 PM (IST)
भाजपा की 43 प्रत्याशियों की पहली सूची में पांच विधायक बेटिकट

नई दिल्ली / पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अपने ठोस होमवर्क का सुबूत देते हुए भाजपा ने मंगलवार को 43 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 31 सिटिंग विधायकों में पांच के टिकट काटकर नए प्रत्याशी बनाए गए हैं। कटोरिया, पीरपैंती, रजौली, तेघड़ा और गुरुआ में नये चेहरे मैदान में उतारे गए हैं।

loksabha election banner

राजग के सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे के महज 24 घंटे बाद भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करके अपने विपक्षियों को चौंकाया। इस सूची में पहले और दूसरे चरण के अलावा नौ अन्य सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। घोषित सीटों में युवाओं और महिलाओं को खास तवज्जो दिया गया है। लगभग 50 फीसद सीटों का बंटवारा इनके बीच किया गया।

पार्टी ने पीरपैंती से अमन पासवान की जगह ललन पासवान को, रजौली से कन्हैया रजवार की जगह अर्जुन राम को, कटोरिया से सोनेलाल हेम्ब्रम की जगह उनकी पुत्रवधु निक्की हेम्ब्रम, तेघड़ा से ललन कुंवर की जगह राम लखन सिंह और गुरुआ से सुरेंद्र सिंह की जगह राजीव दांगी को चुनाव मैदान में उतारा है। सरायरंजन से जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी के खिलाफ रंजीत निर्गुणी को प्रत्याशी बनाया गया है।

भाजपा प्रत्याशियों की मंगलवार को जारी सूची में नेता प्रतिपक्ष नंदकिशोर यादव पटना साहेब, मुख्य सचेतक अरुण कुमार सिन्हा कुम्हरार, नितिन नवीन बांकीपुर, प्रेम कुमार गया शहर, रेणु देवी बेतिया, गोपाल नारायण सिंह नवीनगर तथा रामाधार सिंह औरंगाबाद के नाम प्रमुख है।

भाजपा के बाकी प्रत्याशियों का चयन 20 सितंबर के बाद होने की संभावना है। दरअसल इसी बीच राजग सहयोगियों के साथ सीटों को लेकर दावेदारी का मुद्दा निपटाया जाना है। मंगलवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी और अमित शाह की अध्यक्षता में चुनाव समिति की बैठक हुई।

लगभग डेढ़ घंटा चली बैठक में उन सीटों पर विस्तार से चर्चा हुई जो अलग अलग स्तर पर सहयोगियों के साथ हुई बैठक में तय हो गई थीं।

गौरतलब है कि सहयोगी दल लोजपा, रालोसपा और हम ने सोमवार को ही अपनी पसंदीदा सीटों की सूची सौंपी थी। मंगलवार को हम नेता जीतन राम मांझी के साथ सुशील मोदी और राधामोहन सिंह बैठे, तो राम विलास पासवान के साथ नंदकिशोर यादव और उपेंद्र कुशवाहा के साथ मंगल पांडे।

बताते हैैं कि तीनों सहयोगी दलों की सूची में ऐसी लगभग 25 फीसद सीटें है जहां भाजपा भी चुनाव लडऩा चाहती है, जबकि कुछ सीटें ऐसी हैैं जहां भाजपा तो नहीं, लेकिन दूसरे सहयोगी दलों का दावा है। इन सीटों का ब्यौरा सोमवार की रात ही भाजपा ने तैयार कर लिया था।

मंगलवार को अलग अलग हुई बैठकों मे सहयोगी दलों को यह समझाने की कोशिश हुई कि जिन सीटों पर वह दावा कर रहे हैैं वहां भाजपा के पास ज्यादा मजबूत उम्मीदवार हैैं लिहाजा दूसरी सीटों का विकल्प दे दिया गया है। सोच विचार के बाद फिर से बैठकें होंगी, और अन्त में संयुक्त बैठक होगी जिसमें पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी बैठेंगे।

बताते हैैं कि पूरी प्रक्रिया खत्म होते होते 18-19 सितंबर तक का समय लग सकता है। फिलहाल तीन चरण तक की सीटों पर ही चर्चा हो सकी है और चौथे चरण में सिर्फ दो जिले मुजफ्फरपुर और वैशाली पर चर्चा हो सकी। इस बीच चुनाव समिति की बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के नेताओं के साथ अलग से भी बैठक की और बिहार के राजनीतिक हालात का आकलन किया। प्रधानमंत्री ने उन्हें पूरी एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में उतरने को कहा है।

उम्मीदवारों की सूची

1. रामगढ़- अशोक सिंह

2. मोहनिया- निरंजन राम

3. चैनपुर- बृजकिशोर बिंद

4. सासाराम - जवाहर प्रसाद

5. दिनारा- राजेंद्र सिंह

6. नोखा- रामेश्वर चौरसिया

7. काराकाट- राजेश्वर राज

8. अरवल- चितरंजन कुमार

9. गोह- मनोज शर्मा

10 नवीनगर- गोपाल नारायण सिंह

11. औरंगाबाद- रामाधार सिंह

12. गुरुआ- राजीव नंदन डांगी

13. बोधगया- श्यामदेव पासवान

14. गया शहर- प्रेम कुमार

15. वजीरगंज- वीरेंद्र सिंह

16. बेतिया- रेणु देवी

17. मोतिहारी- प्रमोद कुमार

18. सीतामढी - सुनील कुमार

19. बेनीपïट्टी- विनोद नारायण झा

20. राजगीर- सत्यनारायण आर्य

21. बांकीपुर- नितिन नवीन

22. कुम्हरार- अरुण कुमार सिन्हा

23. पटना साहेब- नंदकिशोर यादव

24. आरा- अमरेंद्र प्रताप सिंह

25. सरायरंजन- रंजीत निर्गुनी

26. रोसड़ा- मंजू हजारी

27. तेघड़ा- रामलखन सिंह

28. मटिहानी- सर्वेश कुमार सिंह

29. बेगूसराय- सुरेंद्र मेहता

30. बखरी- रामानंद राम

31. परबत्ता- रामानुज चौधरी

32. बिहपुर- कुमार शैलेंद्र

33. गोपालपुर- अनिल यादव

34. पीरपैंती- ललन पासवान

35. बांका- रामनारायण मंडल

36. कटोरिया- निकी हेंब्रम

37. बेलहर- मनोज यादव

38. मुंगेर- प्रणव कुमार यादव

39. सूर्यगढ़ा- प्रेमरंजन पटेल

40. लखीसराय- विजय कुमार सिन्हा

41. हिसुआ- अनिल सिंह

42. रजौली- अर्जुन राम

43. झाझा- रवींद्र यादव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.