Move to Jagran APP

पारस गुट वाली लोजपा में शामिल हुए पटना हाई कोर्ट एवं सिविल कोर्ट के वकील, छात्र नेता भी आए साथ

केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की लोजपा धीरे-धीरे बिहार में मजबूत होती जा रही है। लोक जनशक्ति पार्टी यानी लोजपा (पारस गुट) में रविवार को पटना हाई कोर्ट एवं सिविल कोर्ट के कई अधिवक्ताओं के अलावा छात्र नेताओं ने शामिल होने की घोषणा की।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Tue, 31 Aug 2021 05:30 PM (IST)Updated: Tue, 31 Aug 2021 05:30 PM (IST)
पारस गुट वाली लोजपा में शामिल हुए पटना हाई कोर्ट एवं सिविल कोर्ट के वकील, छात्र नेता भी आए साथ
केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस। जागरण आर्काइव।

राज्य ब्यूरो, पटना : केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की लोजपा धीरे-धीरे बिहार में मजबूत होती जा रही है। लोक जनशक्ति पार्टी यानी लोजपा (पारस गुट) में रविवार को पटना हाई कोर्ट एवं सिविल कोर्ट के कई अधिवक्ताओं के अलावा छात्र नेताओं ने शामिल होने की घोषणा की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस, प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज और सांसद चंदन सिंह की मौजूदगी में अधिवक्ता श्रद्धानंद पासवान, उदयशंकर सिंह, सतीश कुमार वर्मा, ओमप्रकाश पासवान, सत्य प्रकाश आर्या समेत अन्य नेताओं को सदस्यता दिलायी गई। इधर, पार्टी के छात्र प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश यादव का दिल्ली से पटना एयरपोर्ट पहुंचने पर उनके समर्थकों ने माला पहना कर स्वागत किया। 

loksabha election banner

लोजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने दो जिलाध्यक्ष किया नियुक्त

बता दें कि दो दिन पहले लोक जनशक्ति पार्टी (पारस गुट) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवेज खां ने अमानतुल्ला अंसारी को मधुबनी और आरिफ खां को औरगांबाद जिले का अध्यक्ष मनोनीत किया था। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी ललन कुमार चंद्रवंशी ने इसकी जानकारी दी थी। दोनों नेताओं को मनोनयन पर पार्टी को प्रधान महासचिव केशव सिंह, महताब आलम, सुनील सिन्हा, विजय सिंह, राजेन्द्र विश्वकर्मा, दिनेश पासवान ने  बधाई दी।

नीतीश से पशुपति कुमार पारस ने की मुलाकात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से केंद्री खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस ने सोमवार को मुलाकात की। इस दौरान लोजपा प्रदेश अध्यक्ष व समस्तीपुर के सांसद प्रिंसराज, नवादा सांसद चंदन सिंह, लोजपा युवा नेता कृष्ण राज भी मौजदू रहे। पशुपति पारस के नरेंद्र मोदी कैबिनेट में शामिल होने के बाद बिहार सीएम नीतीश कुमार से उनकी यह पहली मुलाकात थी। इस भेंट में भविष्य की रणनीति पर भी नेताओं ने बात की। पारस ने संकेत दिया कि बड़े भाई रामविलास पासवान के निधन के बाद वह पूरे परिवार को साथ लेकर चलने में सक्षम हैं।  लोजपा पर उनकी दावेदारी कभी कमजोर नहीं हुई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.