Move to Jagran APP

इलाज कराने का बाद मुंबई से पटना पहुंचे लालू प्रसाद, चार हफ्ते बाद फिर जाएंगे मुंबई

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद मुबंई में अपना इलाज करवाने के बाद रविवार को पटना पहुंच गए हैं। इससे सियासी गलियारों में हलचल बढ़ गई है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Jul 2018 03:14 PM (IST)Updated: Sun, 08 Jul 2018 05:40 PM (IST)
इलाज कराने का बाद मुंबई से पटना पहुंचे लालू प्रसाद, चार हफ्ते बाद फिर जाएंगे मुंबई
इलाज कराने का बाद मुंबई से पटना पहुंचे लालू प्रसाद, चार हफ्ते बाद फिर जाएंगे मुंबई

पटना [जेएनएन]। बिहार मचे सियासी घमासान के बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद रविवार को मुंबई से पटना पहुंच गए है। साथ उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती भी हैं। जानकारी के अनुसार लालू प्रसाद अब इलाज करवाने के लिए चार सप्ताह बाद फिर मुंबई जाएंगे। फिलहाल लालू प्रसाद का मुंबई के अस्पताल में फिस्टुला का ऑपरेशन हुआ है। डॉक्टरों के मुताबिक लालू प्रसाद को अभी काफी संयम से रहना है।

loksabha election banner

मुंबई में फिस्टुला का हुआ था ऑपरेशन

गौर हो कि मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में लालू प्रसाद के फिस्टुला का ऑपरेशन पिछले दिनों हुआ था। ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने लालू प्रसाद को तीन महीने आराम करने की सलाह दी थी।

19 जून को दोबारा मुंबई गए थे लालू

पटना आने के बाद लालू प्रसाद दोबारा मुंबई के लिए रवाना हुए थे। राजद प्रमुख गो एयरवेज की उड़ान से मुंबई के लिए निकले थे। मुंबई स्थित एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में लालू के फिस्टुला का ऑपरेशन हुआ था। राजद अध्यक्ष के साथ उनकी बड़ी पुत्री एवं राज्यसभा सासद डॉ. मीसा भारती तथा उनके पुत्र एवं विधायक तेज प्रताप यादव भी मुंबई गए थे।

लालू प्रसाद चार जून को मुंबई स्थित अस्पताल से पटना लौटे थे। अस्पताल में जाच के दौरान उनके शरीर में हिमोग्लोबिन की कमी की शिकायत पायी गई थी। चिकित्सकों ने सलाह दी थी कि फिस्टुला के ऑपरेशन के पूर्व शरीर में हिमोग्लोबिन का स्तर सामान्य होना जरूरी है। वह अस्पताल की जगह घर में रहकर भी नियमित खान-पान व अन्य उपायों से हिमोग्लोबिन के स्तर में वृद्धि कर सकते हैं। दो सप्ताह बाद उन्हें पुन: ऑपरेशन के लिए आने की सलाह दी गई थी।

नीतीश ने लालू को किया था फोन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद को फोन करके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। नीतीश कुमार का फोन करना बिहार में एक नए सियासी समीकरण का संकेत माना जा रहा था। जदयू-राजद-काग्रेस महागठबंधन से अलग होने और भाजपा के साथ सरकार बनाने के बाद नीतीश ने पहली बार लालू से करीबी दिखाई थी। इधर रविवार को दिल्ली में भी जदयू राजग पर दबाव बनाए हुए है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.