जेल में हुई महागठबंधन की सियासी डील, कुशवाहा बोले- सीटों की बन चुकी स्ट्रैटजी
रांची के रिम्स में भर्ती सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव के पास शनिवार को विपक्ष का सियासी जमावड़ा हुआ। इसमें बिहार के महाठबंधन में सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर चर्चा हुई।
By Amit AlokEdited By: Published: Sat, 29 Dec 2018 10:41 AM (IST)Updated: Sun, 30 Dec 2018 08:37 AM (IST)
पटना [अमित आलोक]। रांची के रिम्स (अस्पताल) में आज बिहार के विपक्षी महागठबंधन की सियासी डील फाइनल होने के संकेत मिले हैं। चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव रिम्स में इलाज के सिलसिले में भर्ती हैं। लालू से शनिवार को उनके बेटे तेजस्वी यादव, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) सु्प्रीमो उपेंद्र कुशवाहा तथा निषाद संघ के मुकेश सहनी मिलने पहुंचे।
तेजस्वी रिम्स में लगभग ढाई घंटे तक रहे, जबकि कुशवाहा और मुकेश सहनी लगभग घंटा भर रहे। कुशवाहा ने सीट शेयरिंग की स्ट्रैटजी बन जाने के संकेत भी दिए। माना जा रहा है विपक्षी नेताओं की लालू से इस मुलाकात में महागठबंधन की सियासत को ले बड़ा फैसला लिया गया है।
तेजस्वी बोले: सीट शेयरिंग पर कोई विवाद नहीं
लालू प्रसाद यादव से मिलकर बाहर निकले तेजस्वी यादव ने कहा कि कहा कि जरूरी नहीं कि जब भी लोग लालू प्रसाद से मिलें, सीट शेयरिंग पर ही बात करें। उन्होंने कहा कि जनता के सामने किसी का फॉर्मूला नहीं चलता है। तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर किसी तरह का विवाद नहीं है। जल्द ही इसका खुलासा हो जाएगा।
कुशवाहा बोले: सीटों पर हुई बात, अभी नहीं करेंगे खुलासा
सीट शेयरिंग पर किसी बातचीत से तेजस्वी भले ही इनकार करें, लेकिन उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राजद सुप्रीमो से कुछ सियासी बातचीत भी हुई। कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन के घटक दल एकजुटता से लड़ेंगे। एक-एक सीट की स्ट्रैटजी बन चुकी है। अभी सभी दलों के प्रतिनिधि नहीं हैं, इसलिए इसका खुलासा नहीं किया जा सकता। जब सभी दलों के साथी एक साथ रहेंगे तो इस बारे में जानकारी दी जाएगी।
मुकेश का दावा: बिहार में राजग को 10 सीटें भी नहीं मिलेंगी
मुकेश सहनी ने भी उपेंद्र कुशवाहा की बात दुहराते हुए कहा कि बिहार में राजग को 10 सीटें भी नहीं मिलेंगी। मुकेश के अनुसार उनके राजग छोड़ने की मूल वजह भाजपा की गंदी राजनीति रही। बिहार में निषादों को आरक्षण नहीं दिया गया। उनके अनुसार महागठबंधन के मजबूत होने से बिहार में राजग के 18 फीसद वोट घटे हैं।
महागठबंधन में बढ़ा सीट शेयरिंग का दबाव
माना जा रहा है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय होने के बाद महागठबंधन में भी इसके लिए दबाव बढ़ गया है। लालू प्रसाद यादव ने 'खरमास' बाद सीट शेयरिंग फाइनल करने की बात कह 'वेट एंड वॉच' की रणनीति अपनाई है, लेकिन दबाव की राजनीति शुरू हो गई है। बीते दिनों हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के सुप्रीमो जीतन राम मांझी ने राजग को 'नागनाथ' तो महागठबंधन को 'सांपनाथ' की संज्ञा देकर असंतोष जाहिर कर दिया है। ऐसे में कोई फैसला जरूरी लग रहा है।
महागठबंधन की कुंडली मिलाने में जुटे घटक दल
बिहार में महागठबंधन के घटक दलों की सूची बढ़कर 11 हो चुकी है। एक-दो दावेदार अभी भी बाहर हैं। सबकी कुंडली मिलाने की कोशिश हो रही है। माना जा रहा है कि सीटों को लेकर सभी दलों के दावे तैयार हैं। इसे लेकर आज की बातचीत अहम मानी जा रही है।
लालू लेंगे बड़ा फैसला
माना जा रहा है कि महागठबंधन में राजद व कांग्रेस अधिकांश सीटों पर लड़ेंगे। इधर, रालोसपा को चार-पांच तो 'हम' को तीन सीटें चाहिए। निषाद संघ के नेता मुकेश सहनी को भी एडजस्ट करना है। शरद यादव की पार्टी भी है। दरअसल, बिहार में महागठबंधन की छतरी तले इकट्ठा छोटे-बड़े दलों को साथ लेकर चलना बड़ी बात है। यह काबिलियत लालू प्रसाद यादव के अलावा किसी अन्य में नहीं दिख रही। महागठबंधन में बिग बॉस की भूमिका निभा रहे लालू ही इसपर बड़ा फैसला लेंगे।
अनंत सिंह पर भी चर्चा!
महागठबंधन में निर्दलीय विधायक अनंत सिंह को शामिल करने को लेकर भी मदभेद दिख रहा है। खुद लालू के दोनों बेटे इस पर अलग राय रखते हैं। लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने कहा है कि अनंत सिंह अगर राजद या महागठबंधन में आना चाहें तो उनका स्वागत है। दूसरी ओर लालू के छोटे बेटे तेजस्वी ने अनंत सिंह को 'बैड एलिमेंट' बताते हुए उनकी नो एंट्री की बात कह डाली। महागठबंधन में शामिल रालोसपा के नागमणि ने कहा कि अनंत सिंह को महागठबंधन में जगह दी जानी चाहिए। आज रांची में लालू से इस मुद्दे पर भी चर्चा होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें