छठ पर लालू परिवार ने दी शुभकामनाएं, RJD सुप्रीमो ने बताया समाजवादी इक्रो फ्रेंडली महापर्व
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव तथा तेजस्वी यादव सहित लालू परिवार के अन्य सदस्यों ने छठ की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर लालू ने छठ के लिए क्या कहा, जानिए इस खबर में।
By Amit AlokEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 06:46 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 06:51 AM (IST)
पटना [जेएनएन]। छठ के अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित कई लालू परिवार के अन्य सदस्यों ने भी शुभकामनाएं दी हैं। लालू ने छठ को समाजवादी सोच का विश्व का सबसे बड़ा इको फ्रेंडली महापर्व बताया। छठ पर राबड़ी देवी व मीसा भारती ने भी शुभकामनाएं दी हैं।
लालू ने बताया छठ का महत्व, दी शुभकामनाएं
छठ के अवसर पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के लिए उनके कार्यालय ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दीं। अपनी शुभकामना में लालू ने कहा कि छठी मैया सबों की मनोकामनाएं पूर्ण कर जीवन में सुख-शांति, समृद्धि, प्रेम और बरकत दें। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, 'छठ पूजा पर गाए जाने वाले लोकगीतों में स्त्री व्यक्तित्व की प्रधानता, समानता, सामाजिक समरसता, प्रकृति संरक्षण और जैव विविधता के कई संदेश हैं। मुझे लोक गीतों का सुनना अच्छा लगता है और इनका अपना विशिष्ट स्थान है| छठ की परंपरा और उसके महत्व को बताने वाली अनेक लोक कथाएं प्रचलित हैं।'
लालू ने आगे लिखा है कि छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री हर आय वर्ग की पहुंच में होती है। यही इसकी विशेषता है। इसमें किसी प्रकार का भौंडा प्रदर्शन नहीं होता। नदियों और तालाबों में अर्घ्य के बाद जो भी चीजें डाली जाती हैं, वे धीरे-धीरे पानी में गल जाती हैं और उनसे कोई नुकसान नहीं होता है। उन्होंने इसे विश्व का सबसे बड़ा पूर्ण रूप से इको-फ्रेंडली पर्व बताया तथा समतावादी एवं समाजवादी सोच का प्रतीक लोक आस्था का प्रतीक बताया। लालू ने कहा कि इसमें किसी पंडित या पुरोहित की आवश्यकता नहीं होती। छठ मे इस्तेमाल होने वाली सभी वस्तुएं और सामग्री नेचुरल होती हैं।
तेजस्वी बोले: पूरी हों सबों की मनोकामनाएं
छठ के अवसर पर लालू प्रसाद यादव के पुत्र व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी अपनी शुभकामनाएं दीं। तेजस्वी ने अपने ट्वीट में समस्त देशवासियों को लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि छठी मैया लोगों की मनोकामनाएं पूरी करें।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें