Move to Jagran APP

पटना में भूमि विवाद में महिला की हत्या, सीने से पिस्टल सटाकर मारी दो गोली Patna News

बख्तियापुर थाना क्षेत्र के चकदौलत गांव में गुरुवार की शाम एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला को सीने में पिस्टल सटाकर दो गोली मारी गई। इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

By Edited By: Published: Fri, 26 Jul 2019 01:41 AM (IST)Updated: Fri, 26 Jul 2019 09:30 AM (IST)
पटना में भूमि विवाद में महिला की हत्या, सीने से पिस्टल सटाकर मारी दो गोली Patna News
पटना में भूमि विवाद में महिला की हत्या, सीने से पिस्टल सटाकर मारी दो गोली Patna News
पटना, जेएनएन। थाना क्षेत्र के चकदौलत गाव में भूमि विवाद में गुरुवार की शाम गोली मारकर एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला की पहचान मोहम्मद अनवर आलम की पत्नी इफत परवीन (30 वर्ष) के रूप में हुई। महिला के सीने में सामने से दो गोली मारी गई, जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

चल रहा था सौतले भाई से विवाद
ग्रामीणों ने बताया कि इफत परवीन के ससुर अख्तर मियां ने तीन शादी की थी। तीनों पत्नी की पहले ही मौत हो गई है। अख्तर मियां के आठ बेटे हैं। इफत परवीन का पति अनवर आलम दूसरी पत्नी का बेटा है। अनवर के सभी सौतले भाईयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। अनवर आलम जमीन अपने हिस्से से अधिक बेच रहा था, जिसका अन्य भाई विरोध कर रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद में अनवर के सौतेले भाई ने ही गोली मारकर इफत परवीन की हत्या कर दी।

बच्चों के नहीं थम रहे थे आंसू
इफत परवीन की पाच बेटी और एक बेटा है। घटना के बाद से बच्चे सानिया, मनिया, रानी नादिया, ईमान उल्लाह और आरिफ का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया भूमि विवाद में सौतेले देवर ने ही महिला की हत्या की है। परिजनों ने अभी लिखित शिकायत नहीं की है। पुलिस छानबीन में जुटी है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.