मसौढ़ी में महिला की मौत, हंगामा
थाना से चंद गज दूरी पर स्थित एक निजी नर्सिग होम में प्रसव के बाद शुक्रवार को महिला की मौत हो गई।
पटना मसौढ़ी। थाना से चंद गज दूरी पर स्थित एक निजी नर्सिग होम में प्रसव के बाद शुक्रवार को महिला की मौत हो गई। घटना के बाद स्वजन इलाज में कोताही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर स्वजनों को शांत कराया। विवाहिता जूली कुमारी के भाई सह थाना के बैरमचक निवासी पवन कुमार ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर बैरमचक के महेंद्र पासवान की पुत्री जूली कुमारी को प्रसव पीड़ा होने के बाद स्वजनों ने नगर स्थित सतीस्थान के समीप स्नेह क्लिनिक में भर्ती कराया था। देर रात डॉक्टर ने पेट का ऑपेरशन कर बच्चे को बाहर निकाला। सुबह तक जूली और नवजात बच्ची स्वस्थ्य थी। शुक्रवार दोपहर जूली कुमारी के पेट में तेज दर्द शुरू हुआ। इसके बाद डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया तभी मौत हो गई। विवाहिता की मौत के बाद स्वजनों ने नर्सिग होम में हंगामा शुरू कर दिया। घटना के बाद नìसग होम का संचालक और डॉक्टर फरार हैं।
इस संबंध में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि मामले की जाच की जा रही है। नìसग होम से अनुमंडलीय अस्पताल की एक महिला डॉक्टर का लेटर पैड बरामद हुआ है।
संवाद सहयोगी, मसौढ़ी : भगवानगंज थाना के दनारा गाव में शुक्रवार की शाम दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी और फायरिग करने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना में एक पक्ष के तीन युवक जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर एसडीओ, एसडीपीओ भगवानगंज थाना समेत अनुमंडल के अन्य थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शात कराया। फिलहाल पुलिस गाव में कैंप कर रही थी। हालांकि पुलिस ने फायरिंग से इन्कार की है।
जानकारी के मुताबिक, दनारा स्थित विद्यालय के समीप शुक्रवार की शाम गाव के ही एक गुट के करीब दर्जनभर युवक जमा थे। वहा रहे दूसरे गुट के 3-4 युवकों को मारपीट कर भगा दिया। इसी दौरान आरोपित सभी युवक विद्यालय की छत पर चढ़ गए और लघुशका करने लगे। इसका विरोध आसपास के लोगों ने किया। इसके बाद युवकों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसमें एक पक्ष के तीन युवक चोटिल हो गए। इसी दौरान एक पक्ष के युवकों ने फायरिंग कर दी। हालाकि इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
सूचना मिलने पर एसडीओ संजय कुमार, एसडीपीओ सोनू कुमार राय, भगवानगंज थानाध्यक्ष जितेंद्र राम, मसौढ़ी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक समेत अनुमंडल के अन्य थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जाता है कि इसके पूर्व भी दो बार इस तरह की घटनाएं हुई हैं। भगवानगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लुटेरा गिरफ्तार
फुलवारीशरीफ : जानीपुर पुलिस ने बग्घाटोला से प्रिंस कुमार को मोबाइल झपटने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।