Move to Jagran APP

वेलेंटाइन डे पर जानिए शत्रुघ्‍न सिन्‍हा की प्रेम कहानी, तब बिहारी बाबू को सास ने कहा था गुंडा व चोर

बॉलीवुड के बिहारी बाबू शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने पूनम सिन्‍हा से शादी के लिए खूब पापड़ बेले थे। तब पूनम की मां ने उन्‍हें गुंडा व चाेर तक कह डाला था। वेलेंटाइन डे के अवसर पर आइए जानते हैं यह प्रेम कहानी।

By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 14 Feb 2021 10:12 AM (IST)Updated: Mon, 15 Feb 2021 06:19 AM (IST)
वेलेंटाइन डे पर जानिए शत्रुघ्‍न सिन्‍हा की प्रेम कहानी, तब बिहारी बाबू को सास ने कहा था गुंडा व चोर
बेटी सोनाक्षी सिन्‍हा के साथ शत्रुघ्‍न सिन्‍हा व पूनम सिन्‍हा। फाइल तस्‍वीर।

पटना, बिहार ऑनलाइन डेस्‍क। वेलेंटाइन डे के अवसर पर बिहार के राजनेताओं की प्रेम कहानी की सीरीज में आज बता रहे हैं बॉलीवुड एक्‍टर व कांग्रेस नेता शत्रुघ्‍न सिन्‍हा (Shatrughan Sinha) की प्रेम कहानी। अपनी दमदार आवाज और संवाद अदायगी से सबको 'खामोश' कर देने वाले बिहारी बाबू शत्रुघ्‍न सिन्‍हा को दुनिया शॉटगन (Shotgun) के नाम से भी जानती है। इस प्‍यार के बीच रोड़ा बनकर खड़ी थीं उनकी होने वाली पत्‍नी पूनम की मां। उन्‍हें शत्रुघ्‍न सिन्‍हा 'गुंडा' व 'चोर' नजर आते थे। शत्रुघ्‍न सिन्‍हा का नाम बॉलीवुड एक्‍ट्रेस रीना रॉय (Rina Roy) के साथ भी जोड़ा जाता रहा था। इन बातों का जिक्र शत्रुघ्‍न सिन्‍हा की बायोग्राफी ‘एनिथिंग बट खामोश’ (Anything But Khamoos) में भी है।

loksabha election banner

ट्रेन में हुई थी पहली मुलाकात, ट्रेन में ही किया था प्रपोज

घर से मुंबई भागकर बॉलीवुड में अपना सिक्‍का जमा चुके शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम (Poonam) की पहली मुलाकात पटना से मुंबई जाते हुए एक ट्रेन में हुई थी। शत्रुघ्‍न सिन्‍ह का यह पहली नजर में हुआ प्‍यार था। पूनम पूर्व मिस यंग इंडिया थीं। शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने पूनम को प्रपोज भी ट्रेन के ही सफर में ही किया था। एक कागज पर फिल्म 'पाकीजा' का डायलॉग 'अपने पांव जमीन पर मत रखिएगा...' ‌‌लिखा और घुटनों पर बैठ कर पूनम को देकर प्रपोज कर दिया। पूनम ने भी हां कर दिया।

होने वाली सास को गुंडा व चोर जैसे लगे थे शत्रुघ्‍न सिन्‍हा

उस वक्‍त शत्रुघ्‍न सिन्‍हा की एक्ट्रेस रीना रॉय की नजदीकियां सुर्खियों में थी, लेकिन वे पूनम को लेकर सीरियस थे। शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने अपने बड़े भाई राम सिन्‍हा से दिल की बात कही। शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने एक साक्षात्‍कार में बताया था कि उनके बड़े भाई राम सिन्हा और निर्देशक एनएन सिप्पी (NN Sippi) उनकी तरफ से पूनम के घर शादी का प्रस्‍ताव लेकर गए थे। तब पूनम की मां ने इस रिश्‍ते को नकार दिया था। उनकी तस्‍वीर देखकर कहा था कि लड़का 'गुंडा' जैसा लगता है। एक्टिंग भी चोर का करता है। काला तो है ही, चेहरे पर  जाने कितने निशान हैं।

अंतत: मान गईं सास, हो गई शॉटगन व पूनम की शादी

पूनम की मां ने अपनी दूध सी गोरी बेटी का विवाह काले शत्रुघ्न सिन्हा से करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद भाई राम सिन्‍हा निराश लौट गए। लेकिन शत्रुघ्‍न सिन्‍हा लगे रहे। अपने तरीके से बात की और दोनों की शादी हो गई।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रीना रॉय से भी जोड़ा जाता रहा नाम

पूनम से डेट करने के पहले से शत्रुघ्न सिन्हा का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस रीना रॉय (Rina Roy) से जोड़ा जाता रहा था। दोनों की पहली मुलाकात 1972 में फिल्म 'मिलाप' के सिलसिले में हुई थी। अगली फिल्म 'कालीचरण' की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के और करीब आए। रीना से शत्रुघ्न पूनम से शादी के सालों बाद तक मिलते रहे थे। पत्नी पूनम ने दोनों को साथ पकड़ा भी था। जैसा कि ऐसे मामलों में होता है, अंतत: शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने करीब सात साल के रिश्‍ते के बाद रीना से दूरियां बढ़ा लीं।

बॉलीवुड में खास जगह बना चुकीं बेटी सोनाक्षी सिन्‍हा

आज शत्रुघ्‍न सिन्‍हा बॉलीवुड एक्‍टर के अलावे सियासत में भी बड़ा नाम हैं। अटल बिहारी वाजपेयी की केंद्र सरकार में व मंत्री रह चुके हैं। लेकिन केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Government) के दौर में वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) में हाशिए पर चले गए। इसकेबाद उन्‍होंने कांग्रेस (Congress) ज्‍वॉइन कर ली। पत्‍नी पूनम सिन्‍हा भी राजनीति में सक्रिय हैं। दोनों को दो बेटे लव (Lov) व कुश (Kush) तथा एक बेटी सोनाक्षी सिन्‍हा (Sonakshi Sinha) हैं। सोनाक्षी ने कई हिट फिल्‍मों के साथ बॉलीवुड (Bollywood) में अपनी खास जगह बना ली है।

यह भी पढ़ें: फिल्‍मी है पप्पू यादव की प्रेम कहानी : इश्‍क में करना चाहते थे सुसाइड, दुल्‍हनिया संग भटक गया था विमान

यह भी पढ़ें: शाहनवाज हुसैन: लड़की काे बस में फॉलो करते थे CM नीतीश के ये मंत्री, वाजपेयी ने रोकी बॉलीवुड में एंट्री


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.