Move to Jagran APP

भोजपुरी स्‍टार खेसारीलाल का 'मोहल्ला माचिस हो गया', लिट्टी चोखा के साथ आखिर क्‍यों हुआ ऐसा

भोजपुरी स्‍टार खेसारीलाल यादव की फिल्‍म लिट्टी चोखा का गाना आते ही वायरल हो गया है। रिलीज के कुछ ही देर बाद इसे दो लाख से अधिक व्‍यूज मिल गए। इस गाने में खेसारीलाल के साथ स्‍वाति शर्मा ने अपनी आवाज दी है।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Sat, 19 Jun 2021 12:33 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jun 2021 12:33 PM (IST)
भोजपुरी स्‍टार खेसारीलाल का 'मोहल्ला माचिस हो गया', लिट्टी चोखा के साथ आखिर क्‍यों हुआ ऐसा
लिट्टी चोखा फिल्‍म का गाना मचा रहा धूम। साभार- इंंटरनेट मीडिया

पटना, ऑनलाइन डेस्‍क। भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव (Bhojpuri Star Khesari Lal Yadav) का गाना 'मोहल्ला माचिस हो गया'  रिलीज होने के साथ ही वायरल होने लगा है। 'मोहल्ला माचिस हो गया' को खेसारीलाल यादव ने बॉलीवुड सिंगर स्वाति शर्मा के साथ मिलकर गाया है। तू जरा फुलझड़ी क्‍या हुई मोहल्‍ला माचिस हो गया गाने को  रिलीज होने के महज कुछ मिनटों में ही दो लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया। इसे लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं। यह गाना RDC भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। 

loksabha election banner

लिट्टी चोखा फिल्‍म का है ये हिंदी गाना  

खेसारीलाल यादव का यह गाना उनकी फिल्म 'लिट्टी चोखा' से है। इस फ़िल्म में खेसारी के सामने भोजपुरी क्‍वीन काजल राघवानी भी हैं। इस गाने की शुरुआत काजल के एक्शन से शुरू होती है। हालांकि‍ गाने में दूसरी अभिनेत्री दिख रही हैं। बाबा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फ़िल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा और निर्देशक पराग पाटिल हैं। खेसारीलाल यादव ने कहा कि यह फ़िल्म किसानों की बात को प्रमुखता से दर्शकों के बीच रखेगी। इसकी कहानी शोषण, उत्पीड़न और जुल्म पर चोट करती है। उसी का गाना 'मोहल्ला माचिस हो गया' एक मनोरंजक गाना है, जो लोगों का खूब मनोरंजन करेगी। अभिनेता ने कहा कि इस फिल्‍म के गाने को भी दर्शकों का भरपूर प्‍यार मिल रहा है। लीरिक्स यादव राज का है। म्यूजिक ओम झा का है। पीआरओ रंजन सिन्हा ( Ranjan सिन्हा) हैं। डिजिटल हेड विक्की यादव हैं।

लिंक : https://youtu.be/h4WgWCShxws

हिट गीतों के लिए जाने जाते हैं खेसारी 

भोजपुरी स्‍टार के गाने समय-समय पर सुर्खियां बटोरते हैं। बीते दिनों डीजे लगा के गरियाइब सन उन्‍होंने खुशबू तिवारी के साथ अपनी आवाज दी थी। उससे पहले सजनवा ओपर देखेला फिलिम' भी खूब वायरल हुई। इसमें उनके साथ भोजपुरी की चर्च‍ित गायिका अंतरा सिंह प्रियंका ने सुर मिलाया था। कई अन्‍य गाने से भी अभिनेता वायरल होते रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.